Posts

Showing posts from October, 2019

*कमलेश तिवारी के हत्या में आक्रोशित शिव सेना के कार्यकर्ताओं नें लखनऊ प्रशासन का फूंका पुतला*

Image
रिपोर्ट - मो .रशीद संपादक फतेहपुर / खागा खागा तहसील के सामने आक्रोषित शिव सैनिकों ने कमलेश तिवारी हत्याकांड के विरोध में खागा तहसील के सामने जिला प्रमुख ज्ञान सिंह चौहान के नेतृत्व में फूंका लखनऊ प्रशासन का पुतला। हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी जी की लखनऊ स्थित आवास/कार्यालय में बेरहमी से की गई हत्या से आक्रोषित शिव सैनिकों ने खागा तहसील के सामने (जिला प्रशासन लखनऊ) का शिव सैनिकों ने जिला प्रमुख ज्ञान सिंह चौहान के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। वहां पर उपस्थित शिव सैनिकों व लोगों के बीच बोलते हुए जिला प्रमुख ज्ञान सिंह चौहान ने कहा की शिव सैनिक राज्य सरकार से अविलंब कमलेश तिवारी जी के परिवार की सुरक्षा बढ़ाए जाने, दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी दिए जाने,परिजनों को (एक करोड़) रूपए दिए जाने व शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग करती है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अरिमर्दन सिंह ने करते हुए कहा की अगर शिवसेना की मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो धरना प्रदर्शन को हम बाध्य होंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारदा शरण सि...

*विकास और सफलता का मूल मंत्र स्वच्छता ही है*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा मेजा / प्रयागराज विकासखंड उरुवा के अंतर्गत माननीया विधायक नीलम करवरिया द्वारा गांधी संकल्प पदयात्रा निकाला गया । यह यात्रा गोनौरा ग्राम प्रधान कार्यालय से होते हुए डोरवा मोड़ , माता धाम , रामनगर प्रधान कार्यालय ,  जयसवारी टोला होते हुए चिरैया मोड़ मार्केट से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में नुक्कड़ सभा कर स्वच्छता अभियान में यह संकल्प लिया गया कि मैं अपने घर को परिवार को एवं  गांव को स्वच्छ रखूंगा ।  स्वच्छता अभियान में हफ्ते के दो घंटे स्वच्छता अभियान में समय दूंगा । विकास और सफलता का मूल मंत्र ही स्वच्छता ही है । इसके बाद सफाई अभियान चलाया गया इसके तदुपरान्त  ऊंचडीह बाजार होते हुए सोनार के तारा पर नुक्कड़ सभा कर सफाई अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया । जिसमें उपस्थित कार्यक्रम संयोजक शैलेंश पांडेय , जिला अध्यक्ष भाजपा जय शंकर पांडेय , मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला , मीडिया प्रभारी राममिलन गुप्ता , वीरेंद्र मिश्रा , विद्या कांत मिश्रा , कमलेश भारतीय , आनंद गुप्ता ,  शंकरलाल केसरी , सुरेश चंद्र सिंह  ,  लालजी सिं...

*डंफर की टक्कर से बाइक सवार के साथ दो महिला गंभीर रूप सें घायल*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा मेजा / प्रयागराज मेजा थाना क्षेत्र के कोनिया भटौती के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार मुकेश तिवारी (30) पुत्र गोकुल तिवारी निवासी खानपुर अपनी पत्नी अंजलि तिवारी व बहन सुनीता तिवारी के साथ सुनीता के ससुराल कोहड़ार पटेहरा गांव जा रहे थे । जैसे ही कोनिया भटौती के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों दूर छिटक कर जा गिरे, जिसमें मुकेश को गंभीर चोटे आई। उक्त घटना की जानकारी जैसे ही थाना प्रभारी मेजा व चौकी प्रभारी मेजारोड को हुई तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया और डंफर व चालक को कब्जे में ले लिया।  ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय ही स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 पर डायल कर सूचना दिया लेकिन घंटों बाद एंबुलेंस नहीं पहुंचा । घटनास्थल पर घायल सड़क पर तड़पता रहा। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त  है ।

*खेल स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ जीवन को ऊर्जावान व हुनर प्रदान करता है - मा0 जिलाधिकारी*

Image
रिपोर्ट - मो .रशीद संपादक फतेहपुर आज दिनांक 20 अक्टूबर को सेन्ट जेवियर्स स्कूल में इंटर कालेज ताइक्वांडो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रारम्भ हुआ साथ ही विजयी खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि माo संजीव सिंह जिलाधिकारी फतेहपुर द्वारा वितरण किया गया,ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फतेहपुर बाँदा कानपुर इलाहबाद रायबरेली के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया फाइनल मुकाबले में फतेहपुर की प्रथम टीम सेन्ट जेवियर्स स्कूल, द्वितीय आर एस एक्सल स्कूल, तृतीय आर बी एस इंटरनेशनल की टीम रही, सभी विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि माननीय जिलाधिकारी महोदय जी ने मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया व शुभकामनाये दी मुख्य अतिथि माo जिलाधिकारी महोदय ने कहा खेल में कोई हारता जीतता नही है, सब खेल के हुनर को सीखता है,खेल स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ जीवन को ऊर्जावान बनता है साथ ही हुनर प्रदान करता है सभी छात्र छात्राओं शिक्षक विद्यालय को शुभकामनाएं , विशिष्ठ अतिथि व्यापार मंडल किशन मेहरोत्रा ने विजय खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते कहा कोई भी हुनर कभी बेकार नही जाता स्वस्थ जीवन के लिए खेल आवश्यक है खेल शरीर के आंतरिक व बाहरी भागो ...

*कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में सुभाष चौराहे पर विरोध प्रदर्शन*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हुई हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्पति को संबोधित ज्ञापन के जरिये प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर शख्त कदम उठाने की मांग की । प्रयागराज में भी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर कमलेश तिवारी की हत्या की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी करके यह चेतावनी दी कि अगर इसी तरह निर्दोष लोगों का खून बहेगा तो संगठन सड़को पर उतर कर विरोध दर्ज कराने और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आरपार के लड़ाई के लिए बाध्य होगा । इस दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ ने योगी मोदी सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि लखनऊ जैसे पॉश इलाके में अपराधी आसानी से घटना को अंजाम देकर निकल जाते है और पुलिस केवल लकीर पिटती रह जाती है । यह घटना तब हुई जब कमलेश तिवारी को जान से मारने की धमकी मिल रही रही । इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने शांतिपाठ करके कमलेश तिवारी की आत्मा की शांति की कामना की और सरक...

*गंगा आमंत्रण अभियान दल का प्रयागराज में आगमन*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा   प्रयागराज     20 अक्टूबर, 2019 प्रयागराज। सदस्य सचिव जिला गंगा समिति प्रभागीय निदेशक सा0वा0प्रभाग प्रयागराज राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा गंगा संरक्षण व पुनरोद्वार के सम्बन्ध में जन जागरूकता व सहभागिता को बढ़ावा देने के दृष्टिगत गंगा आमंत्रण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत विंग कमांडर श्री परमवीर सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यीय दल द्वारा गंगा में नौका द्वारा देव प्रयाग से गंगा सागर तक की यात्रा की जा रही है। उक्त कार्यक्रम 10 अक्टूबर को माननीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह सेखावत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रारम्भ किया गया है। जो कि उत्तर प्रदेश की राज्य की सीमा में दिनांक 12 अक्टबर 2019 को बिजनौर के गंगा बेराज पर प्रवेश किया। तत् पश्चात् गणमुक्तेश्वर, नरौरा, कचला गाठ, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, विटोरा तथा कालाकाॅकर होकर कल दिनांक 21.10.2019 को प्रयागराज के वोट क्लब में आगमन होगा। जिनका स्वागत महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। अगले दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर गंगा नदी के ...

इण्टर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियन शिप प्रतियोगिता

Image
सेन्ट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी हाईस्कूल,आबूनगर फतेहपुर में आज दिनांक 19 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे इण्टर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियन शिप प्रतियोगिता का शुभारंभ राज ताइक्वांडो एकेडमी के तत्वाधान माँ सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते व दीपप्रज्वलित करते मुख्य अतिथि डायरेक्टर सेन्ट जेवियर्स स्कूल श्री नीतीश कुमार व्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा प्रधानाचार्य श्री जी पी मिश्रा, प्रिया डायस प्रधानचार्य सी पी एस पब्लिक स्कूल, सलोनी मेहरोत्रा संरक्षक प्रदेश महिला संगठन ने शुभारंभ किया ,इण्टर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियन शिप में सेन्ट ज़ेवियर्स स्कूल, आर एस एक्सल इंग्लिश एकेडमी,आर बी एस इंटरनेशनल, बचपन स्कूल, डी ए वी किट्स केयर व बाँदा,कानपुर के अनेक विद्यालयो के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।             मुख्य अतिथि डायरेक्टर नीतीश कुमार ने कहा ताइक्वांडो प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं में हुनर का ज्ञान व आंतरिक आत्मविश्वास प्राप्त होगा, विशिष्ठ अतिथि व्यापार मण्डल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कोई भी हुनर कभी बेकार नह...

*महोत्सव के तीसरे दिन राम कथा प्रवाचको ने बहाई ज्ञान गंगा*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा करछना /प्रयागराज यमुनापार महोत्सव में जुट रही राम भक्तों की भारी भीड़ करछना  तहसील के विख्यात  बृज मंगल इंटर कॉलेज रामपुर में चल रहे जमुनापार महोत्सव के तीसरे दिन नवधा भक्तियों में सत्संग ही सर्वोपरि भक्ति है।संतो के इसी संगति से समाज को प्रत्यक्ष और परोक्ष और मोक्ष का ज्ञान प्राप्त होता है।बृजमंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर में आयोजित 22वें जमुनापार महोत्सव के तीसरे दिन यह व्याख्यान स्वामी विनोदानंद जी महराज ने प्रथम भगति सन्तन कर संगा,दूसरि पुनि हरि कथा प्रसंगा की मार्मिक व्याख्या करते हुए दिए।वृदावन धाम से पधारे आचार्य गोपाल जी त्रिपाठी राधा कृष्ण प्रेम की अलौलिक व्याख्या करते हुए भक्तगणो को प्रेम का सच्चा मर्म बताते हुए खूब तालिया बटोरी।प्रयागराज से पधारे आचार्य शम्भूशरण जी महाराज भरत की भक्ति को संसार में अब तक की सबसे परम भक्ति की संज्ञा देते हुए कहा कि भरत सरिस को राम सनेही,जग जप राम,राम जप जेही।भरत चरित की कथा सुन पण्ड़ाल में मौजूद श्रोता भाव विभोर हो उठे।उधर सभागार में मनीष तिवारी की देखरेख में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कई स्कूलों से ...

*केन्द्रीय कारागार नैनी में जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा नैनी /प्रयागराज जेल लोक अदालत में कुल 34 वादों का किया गया निस्तारण विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर निरूद्ध बंदियों को विधिक से सम...

*ग्राम पंचायत श्रीगवेरपुर की खुली बैठक हुयी संपन्न*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा कौड़िहार /प्रयागराज आज दिनांक 19 अक्टूबर 2019 को ग्राम पंचायत श्रीगवेरपुर विकास खंड कौड़िहार जनपद प्रयागराज में ग्राम पंचायत की खुली बैठक ग्राम प्रधान श्रीमती सुलोचना की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण हेतु बुलायी गयी थी, जिसमे पंचायतीराज विभाग की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती प्रवीणा चौधरी उपनिदेशक (पंचायत) जिन्होंने ग्राम पंचायत श्रीगवेरपुर को समेकित विकास के लिए GPDP की योजाना निर्माण हेतु गोद लिया है , आज विशिष्ट अतिथि के तौर पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सहभाग की व ग्राम पंचायत की योजना निर्माण में अपना सुझाव व मार्गर्शन दिया। खुली बैठक कोरम पूर्ण होने पर अध्यक्ष ग्राम प्रधान की अनुमति से ग्राम सभा की कार्यवही प्रारंभ हुई। बैठक के प्रारंभ में मिशन अंत्योदय  के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास के गैप पर आधारित सर्वे को पढ़ कर सुनाया गया । उसके उपरांत सामाजिक मानचित्रण कर ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं को खुली बैठक में सचिव ग्राम पंचायत श्री सत्येंद्र सिंह ने नोट किया । ग्राम पंचायत खुली बैठक ने निम्न निर्णय भी लिए...

*मानसिक मंदित बच्चों हेतु राजकीय ममता विद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक अभिभावक करें सम्पर्क*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा कौड़िहार / प्रयागराज दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा मानसिक मंदित बच्चों हेतु राजकीय ममता विद्यालय, ग्राम जगदीशपुर चांदन कौडिहार, प्...

*पराली /कृषि अपशिष्ट जलानें वालों के विरुद्ध की जायेगी कार्रवाई*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) की अध्यक्षता में पराली/कृषि अपशिष्ट जलाये जाने की रोकथाम एवं इसके नियमित अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर टीम का किय...

*खेत का मेड़ काटने के विवाद में चले लाठी डंडे*

रिपोर्ट - राम सिंह बिसेन मेजा /प्रयागराज उरूवा विकास खण्ड के क्षेत्र गोनौरा में खेत का मेड़ काटने को लेकर खेत के पड़ोसियों में लाठी व डंडे चल गया । जिसमे एक पक्ष को गंभीर चोटें ...

*खदरहन का पूरा राम लीला में धनुष यज्ञ का हुआ मंचन*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा मेजा / प्रयागराज विकास खण्ड उरूवा के रामनगर पंडित राम गरीब खदरहन का  पूरा में शुक्रवार की शाम को राम लीला में धनुष यज्ञ का मंचन हुआ । जिसमें जनक के किरदार में कैलाश नाथ तिवारी , राम- देव मिश्रा , लक्ष्मण- मोहित सिंह , परशुराम- अनूप मिश्रा , रावण- अजय मिश्रा , वाणासुर- विसम्भर नाथ सिंह के अभिनय को दर्शकों नें खूब सराहा । वहीं सीता स्वयंवर में आये पेट राजा के किरदार में जुगुनु व लखटकिया- ईश्वर लाल एवं काशी के वासी डोमराजा के किरदार नें दर्शकों को अपने अभिनय से लोट पोट कर दिया । वहीं व्यास पीठ पर रतन श्रीवास्तव , ढोलकिया- शैलानी सिंह एवं हारमोनियम मास्टर कप्तान अली के सुरों को दर्शक मंत्र मुग्ध होकर सुनते रहे । राम लीला कमेटी के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार मिश्रा , कोषाध्यक्ष गेंदा लाल मिश्रा , व्यवस्थापकगण सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा , कैलाश नाथ मिश्रा , राम देव मिश्रा , विसम्भर नाथ सिंह , नीरज मिश्रा , उमा कांत पांडेय , बृजेश सिंह , गोपी सिंह एवं अन्य सहयोगियों नें रामलीला सुचारू रूप से कराने के लिये जुटे रहे ।

*पश्चिम बंगाल में संघ कार्यकर्ताओ की हत्या के परिपेक्ष्य मेंबजरंग दल ने दिया धरना राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खाश्त करने की मांग*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज /बारा पश्चिम बंगाल में राजनीतक तुस्टीकरण के चलते आरएसएस कार्यकर्त्ता व् उनकी पत्नी बच्चो की हुई निर्मम हत्या के विरोध में बजरंगदल यमुनापार जिला संयोजक विपिन गुप्ता के साथ  दर्जनों कार्यकर्ताओ ने बारा तहसील मुख्यालय पर २ घंटे का धरना दिया श्री विपिन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाल में ही पश्चिम बंगाल के  मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता उनकी गर्भवती पत्नी व 8 वर्षीय मासूम लड़के की जिस तरह नृशंस हत्या की गयी । पश्चिम बंगाल में ममता बानो के मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण वहाँ का हिन्दू आतंकित है वो सुरक्षित नही वहाँ आये दिन हिंदुवो की नृशंस हत्या हो रही है और मुस्लिम वोट बैंक की भिखारी ममता बानो हत्यारो को संरक्षण दे रही । श्री गुप्ता ने कहा बजरंग दल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग करता है कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शाशन लगाये श्री गुप्ता के उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में ममता सरकार के खिलाफ आक्रोश और बढ़ गया । बजरंग दल के कार्यकर्ता ममता बानो मुर्दाबाद,ममता सरकार ...

*शून्य कचरा अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज /घूरपुर एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान के तहत शहरों से लेकर कस्बों तक स्वच्छता अभियान पर जोर दिया है तो वहीं प्रयागराज के घूरपुर थाना अंतर्गत गौहनिया स्थित जगन्नाथ प्रसाद स्मारक कॉलेज आफ एजुकेशन के B.Ed के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने जन जागरूकता रैली निकाली, यह जागरूकता रैली कॉलेज परिसर से निकलकर 6 किलोमीटर जसरा बाजार तक प्रयागराज- बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया, छात्रों के हाथों में  प्लास्टिक वह कचरे से होने वाले नुकसान की लिखी हुई तख्तियां लोगों  को प्रभावित करती हुई दिखी, छात्रों द्वारा जगह-जगह नुक्कड़ नाटक भी किया गया, जगन्नाथ प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक अध्यापक कुमारी आरती ने बताया की इनके रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक करना है l Byte-- कुमारी आरती  सहायक अध्यापक जगन्नाथ प्रसाद स्मारक कॉलेज आफ एजुकेशन

*समाधान दिवस में जिम्मेदार अधिकारी रहे नदारत*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / कोरांव कोरांव तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसीलदार के भरोसे चलता दिखा। फरियादियों के भीड़ के बीच जिम्मेदार अधिकारियों की कुर्सियां खाली दिखाई दी। साथ में ही कई जिम्मेदार विभाग के अधिकारी नदारत रहे वहीं तहसीलदार अनीता देवी के पास  243शिकायत पत्र आये जिसमें से आठ शिकायतों का निस्तारण तहसीलदार द्रारा मौके पर ही किया गया । अधिकारियों के नदारत होने के कारण फरियादियों में मायूसी की लहर देखने को मिली जिसमें सर्वाधिक राजस्व विभाग , खाद्यान्, पुलिस, तथा विजली की समस्याये आयी।

*भाजपा कार्यकर्ताओं नें गगनचुम्बी नारों के बीच माला पहनाकर भव्य स्वागत किया*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री-सूक्ष्म,लधु व मध्यम उद्योग,रेशम व वस्त्रोद्योग,निवेश व निर्यात प्रोत्साहन, खादी व ग्रामोद्योग एवं एनआरआई श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी का बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के बीच माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।           मंत्री आवास पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर पश्चिमी में संकल्प पदयात्रा को लेकर चर्चा हुई। 16 अक्टूबर को खुल्दाबाद और 17 अक्टूबर को प्रीतमनगर में जनता के बीच संवाद व प्रस्तावित मार्ग को लेकर मंथन हुआ। फिर पूरा पंजावा बमरौली में स्थित बंधन गार्डन गेस्ट हाउस के उदघाटन के अवसर पर कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि छत्रपति सिंह पटेल जैसे कार्यकर्ता ने स्वरोजगार तलाश कर नया जीवन प्रारंभ किया।शहर पश्चिमी में जहाँ पहले लोग डर के मारे उद्योग नहीं खोलते थे और न ही उद्योग धंधे में रुचि लेते थे क्योंकि उन्हें फिरौती और बंदूक का डर हमेशा बना रहता था। मैंने चुनाव के दौरान कहा था कि शहर पश्चिमी में गद्दी को रद्दी बनाकर छोड़ूंगा।जिसपर जिला ...

*अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में लक्षित 05 लाख 50 हजार दीपक जलाकर गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में अंकन कराया जायेगा: मुख्य सचिव*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज राम की पैड़ी पर 04 लाख तथा अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर 01 लाख 50 हजार दीप प्रज्ज्वलन कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जाए: राजेन्द्र कुमार तिवारी सरयू नदी में किसी भी नाले का गन्दा पानी कतई न जाने पाए: मुख्य सचिव दीपोत्सव कार्यक्रम के पहले किसी भी दिन‘‘ रन फाॅर आस्था’’ कार्यक्रम का आयोजन कराकर पंचकोसी परिक्रमा कराई जाए: राजेन्द्र कुमार तिवारी वीआईपी के भ्रमण के दौरान जन-सामान्य को असुविधा न हो, बेहतर यातायात व्यवस्था हेतु वीआईपी एवं जनता का रूट अलग-अलग बनाया जाए: मुख्य सचिव दीपोत्सव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु दूरदर्शन के माध्यम से सजीव प्रसारण  कराया जाए: राजेन्द्र कुमार तिवारी भजन संध्या स्थल सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य आगामी 21 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए: मुख्य सचिव आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अयोध्या में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु प्रमुख स्थानों पर एलईडी टीवी लगाई जाएं: राजेन्द्र कुमार तिवारी मुख्य सचिव ने अयोध्या में दीपोत्सव...

*जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज जनपद के सभी स्कूलों के सौन्दर्यीकरण, मरम्मत आदि कार्यों को शीघ्रता से सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी, प्रयागराज ‘‘स्वच्छता ही सेवा है’’ को आत्मसात करते हुए गन्दगी, प्लास्टिक आदि को समाप्त करें-जिलाधिकारी 11 अक्टूबर, 2019 प्रयागराज। जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संगम सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी-श्री अरविंद सिंह सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर ले तथा प्रत्येक विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं जिसमें स्कूलों के हैण्डपैम्प जो भी खराब हुए है, उसे ए0डी0ओ0 पंचायत द्वारा सही कराये साथ ही उसे खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जायेगा। विद्यालयों में शौचालय अच्छी तरह से बने उसमें रनिंग वाटर, बाउंड्रीवाल तथा क्लास रूम की अच्छी तरह व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि जो भी आवेदन अभी लम्ब...

*उद्यम समागम सह 02 दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी के अन्तर्गत दूसरे दिन प्रदर्शनी एवं तकनीकी सत्र का किया गया आयोजन*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज तकनीकी सत्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में ...

*‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’’ हेतु गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के आवेदन-पत्र किये जाते है आमन्त्रित*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना’’ हेतु जनपद प्रयागराज के शह...

*गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों साथ की बैठक*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज जनपद के सभी 80 वार्डों में जनसेवा केन्द्र के माध्यम से पात्र लाभार्थिंयों का बनवाया जायेगा गोल्डेन कार्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्...