*ऑपरेशन खुशी टीम ने दो और परिवारों को दी खुशी*

रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /घूरपुर
श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्र अधिकारी नगर तृतीय प्रयागराज श्री अमित कुमार आनंद के निर्देशन पर टीम के सदस्य एसआई कामता प्रसाद हेड कांस्टेबल संजय दुबे कांस्टेबल मुलायम यादव व यशवंत सिंह महिला कांस्टेबल दीपिका सोनी महिला कांस्टेबल कुमारी कविता *ऑपरेशन खुशी* के तहत जब दिनांक 29/09/19 को धूमनगंज में स्थित राजरूपपुर बालगृह पहुंचे तो वहां पर मौजूद दो बच्चों से मुलाकात हुई बच्चों से नाम पूछने पर एक ने अपना नाम सोनू पिता का नाम स्वर्गीय रामाश्रय माता का नाम सरोज पता बिधनू कानपुर नगर उम्र 10वर्ष बताया तथा दूसरे ने अपना नाम आशीष पिता का नाम राकेश बंजारा पता चकेरी, कानपुर उम्र 10वर्ष बताया दोनों बच्चों के बताए गए पते से संबंधित थाना प्रभारी चकेरी एवं थाना प्रभारी बिधनू से ऑपरेशन खुशी के टीम द्वारा जरिए मोबाइल से संपर्क किया गया तथा दोनों बच्चों का फोटो थाना प्रभारी को भेजा गया थाना प्रभारी चकेरी व बिधनू ने बताए कि दोनों बच्चों के गायब होने के संबंध में मुकदमा लिखा गया है थाना प्रभारी ने दोनों बच्चों के परिवार से बात कराई आशीष के पिता राकेश बंजारा व सोनू के माता सरोज दिनांक 8/10/19 को इलाहाबाद आए ऑपरेशन खुशी टीम के सदस्य दोनों बच्चों के परिवार को लेकर राजरूपपुर ले गए तथा बच्चों से मिलवाया दोनों बच्चे अपने माता-पिता से मिलकर रोने लगे दोनों बच्चों को उनके परिवार को सौंपा गया सोनू की माता ने बताया कि थाना बिधनू में दिनांक 5/10/19 को अपराध संख्या 994/19 धारा 363 भा द वि मुकदमा लिखवाया गया है तथा आशीष के पिता ने बताया कि थाना चकेरी में दिनांक 7/10/19 को अपराध संख्या 566/19 धारा 363 मुकदमा लिखवाया सोनू एवं आशीष ने बताया कि 25/9/19 को दोपहर 2:00 बजे घर के सामने खेल रहे थे कि एक शिवम नाम का लड़का बहला-फुसलाकर स्टेशन ले आया और ट्रेन में बैठा कर इलाहाबाद ले आया। बताया कि काम दिलवाऊंगा और जबरदस्ती लाया था हमें।  हम दोनों ट्रेन में रोने लगे तो वह छोड़ कर भाग गया। बताया कि शिवम् पहले हमारे घर के पास रहता था पहले भी पड़ोस से बच्चो को ले गया था।  हम लोगों को चाइल्ड लाइन वाले ले गए तब पुलिस आई और मेरे घर सूचना देकर हमारे परिवार से मिलवाया गया दोनों बच्चे पुलिस कार्रवाई से बहुत खुश थे  बच्चों को उनके दोनों परिवार को दिया गया तथा थाना प्रभारी चकेरी एवं बिधनू को बताया गया कि दोनों बच्चे बता रहे थे कि शिवम् नाम का लड़का हम लोग को बहला-फुसलाकर लाया था इस संबंध में कार्रवाई करने हेतु दोनों थाना प्रभारी को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु अवगत करा दिया गया है।  दोनों थाना प्रभारी ने कहा कि हम उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना कर बच्चों को ले जाने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर विधिक कार्यवाही करेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*