*गंगा आमंत्रण अभियान दल का प्रयागराज में आगमन*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा   प्रयागराज     20 अक्टूबर, 2019 प्रयागराज। सदस्य सचिव जिला गंगा समिति प्रभागीय निदेशक सा0वा0प्रभाग प्रयागराज राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा गंगा संरक्षण व पुनरोद्वार के सम्बन्ध में जन जागरूकता व सहभागिता को बढ़ावा देने के दृष्टिगत गंगा आमंत्रण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत विंग कमांडर श्री परमवीर सिंह के नेतृत्व में 18 सदस्यीय दल द्वारा गंगा में नौका द्वारा देव प्रयाग से गंगा सागर तक की यात्रा की जा रही है। उक्त कार्यक्रम 10 अक्टूबर को माननीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह सेखावत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रारम्भ किया गया है। जो कि उत्तर प्रदेश की राज्य की सीमा में दिनांक 12 अक्टबर 2019 को बिजनौर के गंगा बेराज पर प्रवेश किया। तत् पश्चात् गणमुक्तेश्वर, नरौरा, कचला गाठ, फरूखाबाद, कन्नौज, कानपुर, विटोरा तथा कालाकाॅकर होकर कल दिनांक 21.10.2019 को प्रयागराज के वोट क्लब में आगमन होगा। जिनका स्वागत महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता एवं जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। अगले दिन शहर में विभिन्न स्थानों पर गंगा नदी के जन जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। दिनांक 23.10.2019 को वोट क्लब से जलमार्ग द्वारा मिर्जापुर के लिए प्रस्थान करंेगे। कार्यक्रम में शहर के प्रशासन के अधिकारीगण, रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, इनरव्हील ब्लक, गंगा विचार मंच, नेहरू युवा केन्द्र, गंगा टास्क फोर्स, एनसीसीग्रुप वोट क्लब व अन्य विभाग के अधिकारीगण भाग लेंगे। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय गंगा मिशन के नोडल अधिकारी के द्वारा समन्वय हेतु भाग लेंगे। कार्यक्रम का अयोजन जिला गंगा समिति प्रयागराज के द्वारा किया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*