*गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों साथ की बैठक*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
जनपद के सभी 80 वार्डों में जनसेवा केन्द्र के माध्यम से पात्र लाभार्थिंयों का बनवाया जायेगा गोल्डेन कार्ड
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज ने बताया है कि जनपद प्रयागराज में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित किये जाने को दृष्टिगत रखते हुए सिविल डिफेन्स प्रयागराज के पदाधिकारियों की बैठक मुख्यचिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ0 राहुल सिंह द्वारा सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों को कार्यक्रम के विषय में एवं त्वरित गति से नगरीय क्षेत्र में गोल्डेन कार्ड बनाने में उनकी सहयोग के विषय पर चर्चा की गयी। सिविल डिफेन्स के पदाधिकारियों ने जनहित के इस कार्य हेतु पूर्ण सहयोग एवं तत्परता से कार्य में अपने संगठन के माध्यम से सहयोग हेतु आश्वस्त किया। जनपद के 80 वार्डों में सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से पात्र लाभार्थिंयों के गोल्डेन कार्ड बनवाये जाने पर भी सहमति बनी। नोडल अधिकारी अर्बन क्षेत्र का माइक्रोप्लान बनाकर दिनांक 11 अक्टूबर, 2019 को सिविल डिफेंस को उपलब्ध करायेंगे। अंत में नोडल अधिकारी द्वारा सिविल डिफेंस के समस्त पदाधिकारियों को जनहित में किये जाने वाले सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में श्री राकेश कुमार तिवारी वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक, श्री आशीष वाजपेयी, श्री सुधीर सक्सेना, श्री राजेन्द्र तिवारी दुकान दी, श्री राजजी पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033