संयुक्त रूप से आवंटित निर्धन परिवार को मासिक राशन वितरण
1 अक्टूबर 019 संस्कार टीम, क्रांति फाउंडेशन, उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से आवंटित निर्धन परिवार को मासिक राशन वितरण, व स्वच्छताअभियान सहित लंच पैकेट वितरण का कार्य आज दिनांक 1 अक्टूबर को अपराहन 12 बजे साई मन्दिर कलक्टरगंज में किया गया स्वच्छभारत स्वच्छ फतेहपुर के सन्देश को बढ़ावा देने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की दिशा में साई मन्दिर के समस्त मन्दिरो व प्राणांग की सफाई की गई । संस्कार टीम के वरिष्ठ संयोजक सन्तोष तिवारी ने कहा संस्कार राहत कोष द्वारा प्रतिमाह प्राप्त दान से निर्धन परिवारों को राहत प्रदान करता है व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा राशन वितरण, स्वच्छताअभियान के साथ मानव सेवा सच्ची प्रार्थना है जो हम सभी को प्रेरणा लेकर संयुक्त रूप से निरन्तर करनी चाहिए, क्रांति फाउंडेशन की डायरेक्टर सौम्या सिंह ने संदेश दिया सड़को पर कूड़ाघर का आवंटन ,जाम पड़े नाले नालिया सहित अनेक अव्यवस्थित व्यवस्थाओ से परिपूर्ण शहर को हम सब मिलकर पूर्ण व्यवस्थित कर पाने में तब तक वंचित है जब तक शासन प्रशासन व सम्बन्धित विभाग का हमे सहयोग प्राप्त न होगा, प्रत्येक विभाग निष्ठापूर्वक कार्य करे तो फतेहपुर को स्वर्ग जैसा सुन्दर स्वच्छ फतेहपुर स्वस्थ फतेहपुर बनाया जा सकता है अवसर पर सन्तोष तिवारी, किशन मेहरोत्रा, राजेन्द्र साहू अनुराग श्रीवास्तव, गुरुमीत सिंह बग्गा , ए के अवस्थी आशा रस्तोगी सलोनी मेहरोत्रा सौम्या सिंह नीलिमा लवकुश गुप्ता रोहित सिंह अजय गुप्ता सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे।।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033