*कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में सुभाष चौराहे पर विरोध प्रदर्शन*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हुई हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्पति को संबोधित ज्ञापन के जरिये प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर शख्त कदम उठाने की मांग की । प्रयागराज में भी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर कमलेश तिवारी की हत्या की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी करके यह चेतावनी दी कि अगर इसी तरह निर्दोष लोगों का खून बहेगा तो संगठन सड़को पर उतर कर विरोध दर्ज कराने और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आरपार के लड़ाई के लिए बाध्य होगा । इस दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओ ने योगी मोदी सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि लखनऊ जैसे पॉश इलाके में अपराधी आसानी से घटना को अंजाम देकर निकल जाते है और पुलिस केवल लकीर पिटती रह जाती है । यह घटना तब हुई जब कमलेश तिवारी को जान से मारने की धमकी मिल रही रही । इस दौरान हिंदूवादी संगठनों ने शांतिपाठ करके कमलेश तिवारी की आत्मा की शांति की कामना की और सरकार से मांग की कि अपराधी कोई भी हो उसे गिरफ्तार करके कड़ी से कडी कार्यवाही की जाय और कमलेश तिवारी के परिजनो को सरकार सुरक्षा के साथ ही उचित मुआवजा भी प्रदान करे ।
बाईट :- विवेक शुक्ला एडवोकेट हाईकोर्ट

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033