उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश कार्यालय, नीलकंठ पैलेस पटेलनगर फतेहपुर

उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश कार्यालय, नीलकंठ पैलेस पटेलनगर फतेहपुर                        पत्रांक uvmup 101019              दिनांक 10, 10 , 2019                 सेवा में, माo डिप्टी कमिश्नर,कार्यालय अध्यक्ष               वाणिज्य कर विभाग फतेहपुर          विषय, व्यापारी कर दाताओ की समस्याओं के सम्बन्ध में                  महोदय, सर्वप्रथम दोo आo बाo की पावन भूमि जनपद फतेहपुर में आपका स्वागत अभिनन्दन ,       साथ ही जनपद के व्यापारियों को वाणिज्य कर कार्यालय से उपरोक्त समस्यायें है कि ,,              1, यह कि जनपद फतेहपुर के वाणिज्य कर कार्यालय में व्यापारियों के बैठने हेतु किसी भी निर्धारित कक्ष का आवंटन नही है, साथ ही अन्य सुविधाएं,प्रसाधन, जलापूर्ति,आदि की समुचित व्यवस्था नही है, वजह से नगर तहसील,कस्बा ग्राम के व्यापारी वाणिज्य कर विभाग की सुविधाओं से वंचित बने रहते है व समस्याओ से जूझते रहते है जिसके निदान हेतु अतिशीघ्र व्यापारी कक्ष का आवंटन सहित समुचित व्यवस्था की नितान्त आवश्कता है ,,,, ।                         2, यह कि व्यापारियों की अति गम्भीर समस्या फर्जी आर सी,व समय से रिफण्ड न होना है वजह से सम्मानित व्यापारियों को अनेक प्रकार के असम्मान का सामना करना पड़ता है, जो पूर्ण रूप से अनुचित है साथ ही विभाग व विभागीय अधिकारियों सहित शासन की छवि धूमिल व दूषित करता है । निदान हेतु न्यायोचित व्यवस्था की आवश्यकता है।                            3, यह कि सचल दल कार्यालय समय से संचालित नही होता साथ ही समस्त सम्बन्धित अधिकारियो के नाम, पद, मोबाइल नम्बर, उल्लेखित न होने की वजह से व्यापारी अनेक अविकसित संकटो से गुजरता रहता है, सचल दल कार्यालय के बाहरी भाग में उच्च अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों के नाम पद मोबाइल नंबर अंकित कराये जाये, ताकि व्यापारियो कीसमस्या सरलतापूर्वक प्राप्त हो सके ।4, यह कि वाणिज्य कर अधिनियम के अन्तर्गत शासन द्वारा वाद निस्तारण हेतु व्यापारियों का चयन कियाजाता है, चयनित व्यापारियों की सूची समस्त अधिकारियों के पास उपलब्ध रहती है जिसे उद्योग व्यापार मण्डल व अधिवक्ता संगठन को उपलब्ध कराई जाए जिससे अचयनित व्यापारियों का उत्पीड़न रोका जा सके ।                 5, यह कि वाणिज्य कर कार्यालय के बाह्य भाग में स्थानीय एवम समस्त उच्च अधिकारियों के नाम ,पद, मोबाइल नंबर, ई मेल आदि सूचना पट में अंकित कराया जाये, ताकि व्यापारी वर्ग शोषण का शिकार होने से बच सके साथ ही विभागीय छवि पारदर्शित बनी रहे।                        6, यह कि शासन की मंशानुसार व्यापारियों एवम विभागीय समस्त अधिकारियों के साथ नियमानुसार मासिक बैठक किये जाने के निर्देश जारी है, जिससे व्यापारियों एवम अधिकारियों के मध्य संवादहीनता की स्थित उपलब्ध न हो सके, व विकसित जानकारी प्राप्त हो सके, परन्तु बड़े दुख के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि अनेक वर्षों में अनेक माह से शासन की मंशानुसार नियमानुसार अनुपालन नही किया जा रहा है जो शासन की नीतियों की अवेहलना सहित व्यापारी हित मे नही है, ।                 अतः निवेदन के साथ उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश समस्त प्रारम्भिक समस्याओ से अवगत कराते हुए समाधान हेतु तत्कालीन निवारण की मांग करता है ,,,,।।                                हमारा उद्देश्य, राष्ट्रहित, समाजहित, जनहित, व्यापारहित    सादरअभिवादन सहित                 ।         किशन मेहरोत्रा                   ।         संस्थापक अध्यक्ष              उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश    प्रतिलिपि                                      1, माo जिलाधिकारी फतेहपुर         2, माo कमिश्नर लखनऊ उoप्रo      3, माo जवाइंड कमिश्नर इलाहाबाद


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*