*उद्यम समागम सह 02 दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी के अन्तर्गत दूसरे दिन प्रदर्शनी एवं तकनीकी सत्र का किया गया आयोजन*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
तकनीकी सत्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी
जनपद प्रयागराज में आयोजित उद्यम समागम सह 02 दिवसीय ओडीओपी प्रदर्शनी के अन्तर्गत द्वितीय दिवस भी आज दिनांक 11-10-2019 को प्रदर्शनी एवं तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। तकनीकी सत्र के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा उद्यमियों एवं हस्तशिल्पियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। सत्र के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग श्री अजय कुमार चैरसिया द्वारा उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ओ0डी0ओ0पी0 योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना तथा भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्ड-अप योजना, स्टार्ट-अप योजना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। सत्र के अन्तर्गत एम0एस0एम0ई0 विकास संस्थान नैनी (भारत सरकार) के प्रभारी निदेशक श्री आई0बी0सिंह द्वारा सी0जी0टी0एम0एस0ई0 एवं क्लस्टर विकास योजना के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही साथ अन्य विभागों यथा बैंक, व्यापार कर, नाबार्ड, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण से सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की प्रस्तुतीकरण की गयी। तकनीकी सत्र के अन्त में विभिन्न स्टालों पर अपने उत्पादों के अच्छे प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों /हस्तशिल्पियों को सम्मान पत्र प्रदान करते हुये संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री सुधांशु तिवारी द्वारा उद्यम समागम कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन अवसर पर श्री सुधांशु तिवारी द्वारा कहा गया कि उद्यमियों के जिज्ञासाओं के समाधान एवं हस्तशिल्पियों को मार्केट उपलब्ध कराने हेतु ऐसे कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का आयोजन भविष्य में भी किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, एम0एस0एम0ई0 विकास संस्थान नैनी (भारत सरकार) के प्रभारी निदेशक व अन्य विभागों के अधिकारी तथा जनपद के उद्यमी एवं हस्तशिल्पी उपस्थित रहे।
यह जानकारी अजय कुमार चैरसिया उपायुक्त उ़द्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने दी है।
।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033