प्रयागराज/घूरपुर
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज/घूरपुर
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक महोदय यमुनापार/ श्रीमान क्षेत्राधिकारी करछना के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में थाना प्रभारी में हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वंछित वारंटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर थे कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दानूपुर की तरफ से एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर इरादतगंज घूरपुर की तरफ आ रहा है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस बल दारागंज फ्लाईओवर के पहले रुक कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन की चेकिंग करने लगे तभी एक मोटरसाइकिल सवार दादूपुर की तरफ से आता दिखाई दिया मोटरसाइकिल सवार से पुलिस बल द्वारा रोककर कागजात तलब किए तो नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय कुमार पटेल उर्फ भोले ओ भोले पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल पटेल निवासी हरिहरपुर थाना घूरपुर प्रयागराज बताया कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि यह गाड़ी मैंने नैनी से चुराया था जिस के संबंध में थाना स्थानीय 576/ 19 धारा 41/ 411/ 414 भादवी पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया ।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033