Posts

*एचपी पेट्रोल पम्प पर नकाबपोश बदमाशों नें कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूट*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / घूरपुर  सातिरअपराधियों के हौसले इस समय इस कदर बुलंद होते चले जा रहे हैं कि उन्हें पुलिस का भी भय नहीं रहा । जिसके कारण वे बिना किसी भय के लूट की घटनाओ तो अन्जाम दे रहे है ।  कुछ इसी प्रकार की घटना बीती रात घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनियाँ पुलिस चौकी के पास स्थित एच पी पेट्रोल पम्प पर आज सुबह 3 बजे कुछ नकाबपोश लुटेरो ने पेट्रोल पम्प कर्मचारियो  को हथियारो के दम पर बन्धक बना कर लूट की धटना को अन्जाम दिया | जिसमे लुटेरो ने पेट्रोल पम्प के कैस बाक्स से 16000  हजार रूपये के आस पास की लूट की |

*डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  शुक्रवार शाम डीएम प्रयागराज का भानुचंद्र गोस्वामी ने नगर पंचायत सिरसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत में हड़कंप की स्थिति बनी रही। निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीएम ने डिग्री कॉलेज सिरसा में 29 तारीख  को होने वाले स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड का निरीक्षण किया। उसके बाद सिरसा फेरीघाट पहुंचकर घाट का बारीकी से निरीक्षण कर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण यादव उर्फ पप्पू यादव से स्वच्छता के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यक्रम संबंधी हिदायतें दी।

*खुदरा व्यापार को बचाने के लिए मेजारोड पहुंचा रथ यात्रा*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  *मेजारोड में सरकार की गलत नीतियों पर गरजे व्यापारी* राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के समर्थन में व देश के खुदरा व्यापारी को बचाने तथा रोजगार बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथयात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के संबंधों में 15 दिसंबर को कानपुर के फूल बाग मैदान से कूच किया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन जैसे ही मेजारोड चौराहे पर पहुंचा, आगवानी करने के लिए मेजारोड के व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय व कृष्ण दास गुप्ता उर्फ नाथू ने सभी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात अमित गुप्ता ने बताया कि बैंक आफ अमेरिका गैरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार 700 अरब डालर का रिटेल बाजार जिसमें 90% जिम्मेदारी असंगठित क्षेत्र के ज्यादातर मोहल्लों में स्थित दुकान और संस्थानों की है। भारत में लगभग 7 करोड व्यापारी हैं, लगभग 28 करोड लोगों को रोजगार देने का काम करते हैं। देश के राजस्व में 35% योगदान देश के खुदरा व्यापारियों का है, लेकिन आज देश के व्यापारियों की दिक्कत...

*गंगा स्नान करने चाची संग गयी किशोरी की डूबने से हुई मौत*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  थाना क्षेत्र के तदरिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री आशू सिंह (14) मौनी अमावस्या पर अपनी चाची के साथ गंगा स्नान करने रैपुरा घाट पर गयी थी। घाट के किनारे एक नाव में चाची और भतीजी नहाने लगी। इसी बीच नाव पानी के बहाव में बहने लगी। अचानक बहती नाव को देख हड़बड़ाहट में आशू गंगा नदी में कूद गई और डूबने लगी। जबकि नाव बहते-बहते गंगा के दूसरे छोर पर चली गई। चाची रोती चिल्लाती रही लेकिन घाट पर कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण आंशू को बचाया नहीं जा सका। उक्त मामले की जानकारी जैसे ही मेजा पुलिस को हुई फोर्स के साथ कार्यवाहक थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह मौके पर पहुंच स्थानीय मछुआरों की मदद से गंगा नदी में जाल डालकर आशू की खोज कराते रहे। घंटों खोजबीन के बाद गंगा नदी से मछुआरों ने आंशू के शव को बाहर निकाला। आशू छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। आशू की लाश देखकर परिजनों में कोहराम मचा रहा।

रिपब्लिकन पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Image
फतेहपुर नहर कालोनी में रिपब्लिकन पार्टी की मासिक बैठक पुरुषों व महिलाओं के साथ जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर सम्पन्न हुई।रिपब्लिकन पार्टी A98फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने बताया कि जिलेभर में भारी समस्याएं हैं।जिन्हें मा.योगी जी व मोदी जी तक मीडिया के माध्यम से पहुचाना चाहते है ,साथ ही जिला प्रशासन को भी एक ज्ञापन देकर जिले की मूलभूत आवश्यकताओं से अवगत कराया जाएगा, जिससे अन्ना पशुओं रेलवे का अण्डरग्राउण्ड पुल जो बारिश में जलमग्न हो जाता है।जिससे लोगों को निकलने मे भारी दिक्कत का सामना.करना पडता है। श्रवणकुमार तिवारी संवाददाता फतेहपुर।

*स्नानार्थियो से भरी बस की छत बैठे यात्री अंडर पास गार्डर से टकराये , एक की मौत कई गंभीर रूप से घायल*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज प्रयागराज  मे मौनी अमावस्या स्नान करने जा रहे  स्नानार्थियों से भरी बस की छत के ऊपर सवार होकर जा रहे एक दर्जन से ज्यादा यात्री सी एम पी डिग्री कालेज के पास स्थित रेलवे अंडर पास के गार्डर से टकराकर हुए घायल  घायलों को  स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा।इलाज के दौरान एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई। मृतक का नाम सुधीर बताया गया । बहराइच से ये तीर्थ यात्री खचा खच भरी बस के ऊपर बैठ कर मौनी अमावस्या का स्नान करने संगम जा रहे थे।