*दुकान के बाहर सो रहे व्यवसाई के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / बारा  

थाना क्षेत्र के गन्ने में दुकान के बाहर सो रहे व्यवसाई पर जानलेवा हमला करने वालों में से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर आज भेजा जेल | घायल युवक के परिजनों के द्वारा गांव के 6 लोगों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया था | जिसमें प्रभारी निरीक्षक बारा के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 11/20 धारा 147 148 149 307 506 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर मुकदमे में वांछित रमेश कुमार तिवारी उर्फ राकेश तथा कपिल देव तिवारी निवासी गन्ने को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा गया | जिनके द्वारा 15/16 /01/2020 की रात में दुकान के बाहर सो रहे दीपक अग्रहरि पुत्र राकेश अग्रहरी उम्र 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार व सरिया से उस पर हमला किया था | और गंभीर रूप से चुटहिल होने के कारण दीपक को  मृत समझकर यह लोग घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे | नामजद अभियुक्तों में से दो की गिरफ्तारी होने के उपरांत अभी 4 अभियुक्त फरार ही चल रहे हैं | जिनकी गिरफ्तारी के लिए बारा पुलिस के द्वारा निरंतर दबिश दी जा रही है |

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*