भारत के उपेक्षित वीर वीरांगनाओं के जीवन चरित्र पर फिल्म बनाने हेतु बैठक
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /झूंसी
विकासखण्ड बहादुरपुर के झूंसी दुर्जनपुर में डॉ एम लाल एम टी फिल्म एवं तथागत फिल्म इंटरनेशनल के संयुक्त आवाहन पर एक बैठक हुई। जिसमें राजा सुहेलदेव पासी सहित भारत के इतिहास में उपेक्षित महाराजाओं वीर वीरांगनाओ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,के जीवन चरित्र के ऊपर फिल्म शॉर्ट फिल्म धारावाहिक बनाने हेतु विचार किया गया । इस बैठक का आयोजन फिल्म डायरेक्टर श्री दया सरोज एवं जन जागरण के अच्छेलाल सरोज ने किया। डॉ माखन लाल टनाटन फिल्म रायटर एवं प्रोड्यूसर, डॉ सुभाष चंद्र पासी, पासी राजकुमार , नीरज पासी एडवोकेट , लालाराम सरोज अध्यक्ष प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा , मोतीलाल कश्यप, विमलेश विश्वकर्मा, डॉ रंजीत पासी, नागेन्द्र सिंह, प्रमोद भारतीय, नीरज पासी नेता जदयु आदि समाज के हजारों लोगों ने तन मन धन से फिल्म बनाने हेतु सहयोग करने का संकल्प लिया।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033