डिंपल यादव के जन्मदिन पर मुसहर समाज को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / माण्डा
मेजा विधानसभा में डिंपल यादव पूर्व सांसद कन्नौज के जन्मदिन पर महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान में मेजा विधानसभा के बरहाकला माण्डा के मुसहर बस्ती में समाज के सबसे निम्न जाति मुसहर समाज को समाज में सब के बराबर सम्मान दिलाने के लिए डॉ देवी सिंह पटेल नेता समाजवादी पार्टी के द्वारा कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजन करके मुशहर समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रामसेवक सिंह पटेल पूर्व विधायक बारा एवं पूर्व प्रत्याशी मेजा विधानसभा कार्यक्रम संयोजक डॉ देवी सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान एवं महिला सपानेत्री गीता पासी, विधानसभा उपाध्यक्ष जयशंकर भारती एवं अध्यक्षता भुल्लर मुसहर एवं मंच का संचालन सिपाही लाल पटेल ने की। डॉ देवी सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिए फ्री सुविधा एंबुलेंस चलवाया, महिलाओं को कोई भी समस्या हो पुलिस थाना का चक्कर न लगाना हो उनके लिए लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1090 जैसी योजनाओं का शुरुआत किया इसी कड़ी में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने कहा कि बेटियों को पढ़ाइए जब तक बेटियों को शिक्षित नहीं करेंगे तब तक आप समाज में बराबर नहीं आ सकते इसलिए शिक्षा को अपना ढाल बनाकर समाज में आगे आइए और पढ़ाई लिखाई से लेकर जो भी खर्च होगा वह मेरे द्वारा वहन किया जाएगा। 200 साल एवं पांच सौ कंबल वितरण कर आए हुए सभी सम्मानित जनों का सम्मान किया गया एवं साथ में सभी आए हुए सम्मानित पत्रकारों का भी साल देकर सम्मानित करके स्वागत किया गया l कार्यक्रम में विशंभर पटेल ,पवन पटेल ,श्याम कृष्ण पटेल, प्रदीप पटेल क्षेत्र पंचायत सदस्य, राज कुमार विश्वकर्मा , राहुल यादव ,पिंटू यादव ,संदीप यादव ,रामराज पटेल ,अनिरुद्ध शर्मा ,कमल बाबू पटेल ,राजू मौर्य, रवि भारती ,अरुण पटेल, शशिकांत मीडिया प्रभारी भास्कर दुबे एवँ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033