Posts

Showing posts from September, 2019

नागर विमानन प्रशिक्षण कॉलेज में हिन्दी पखवाड़ा का हुआ समापन

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज नागर विमानन प्रशिक्षण कॉलेज में सोमवार को हिन्दी पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन किया गया और इस अवसर पर कॉलेज के कार्यपालक निदेश...

महिला आयोग की सदस्य महिला जनसुनवाई में सुनेंगी पीड़ित महिलाओं की शिकायतें

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज महिला जनसुनवाई 03 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे सर्किट हाउस में अपनी लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र लेकर महिला जनसुनवाई में आयें-सदस्य, ...

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज 30 सितम्बर, 2019 प्रयागराज। अपर जिलाधिकारी नगर श्री अशोक कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक संगम सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त उद्योग ए0के0 चैरसिया के साथ सम्बन्धित अधिकारीगण एवं उद्योग बन्धु के पदाधिकारीगण मौजूद थे। अपर जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धुओं के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से आवेदनकर्ता के मामलों के निस्तारण की जानकारी ली और इसकी प्रगति को भी जाना। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द उद्योग बन्धुओं के मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में उद्योग बन्धुओं द्वारा यह शिकायत की गयी कि व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन नहीं किया जा रहा है, जिसपर पुलिस अधीक्षक(नगर) द्वारा बताया गया कि 04.09.2019 को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक की गयी थी। व्यापारियों द्वारा स्टेट बैंक आॅफ इंडिया जानसेनगंज के कर्मचारियों के खराब व्यवहार व स्टेट बैंक आफ इंडिया बहादुरगंज की शाखा द्वारा कटे-फटे एवं टेप लगे नोट नहीं जमा करने की शिकायत की गई थी,...

उद्योग व्यापार मण्डल की सम्बद्ध इकाई धाता व्यापार मण्डल की मासिक बैठक

Image
।     धाता व्यापार मण्डल सम्बद्ध    उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश    30 सितम्बर 019                         उद्योग व्यापार मण्डल की सम्बद्ध इकाई धाता व्यापार मण्डल की मासिक बैठक आज दिनांक 30 सितम्बर को अपराहन 12 बजे गायत्री शक्ति पीठ मन्दिर धाता में अध्यक्ष बाबूलाल केसरवानी की अध्यक्षता में आहूत की गई             संगठन समीक्षा व चर्चा उपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए  ।      1, माह अक्टूबर में संगठन को विस्तारित करते ट्रेड कमेटियों का गठन किया जाएगा,साथ ही आसपास के ग्रामो में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा      2, 10 अक्टूबर से कस्बा धाता में सदस्यता अभियान चलाकर समस्त व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाते संगठन का प्रमाण पत्र व एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा वितरित किया जाएगा ।   ...

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के घर में हुई लाखों की चोरी

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज प्रयागराज कें थाना सोरांव कें पड़रैया कें निवासी वारिस जो कि  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मे हैँ और जम्मू मे तैनात हैँ जम्मू मे पत्थर बाजों ने एक  माह पूर्व पत्थर मारकर घायल कर दिया तो वारिस छुट्टी लेकर अपने गाँव सोरांव आ गये और ईलाज करा रहे हैँ बीते रात चोरो ने वारिस कें घर मे पीछे से घुसकर घर मे रखे लगभग दो लाख और दस लाख का जेवरात भी उठा ले गये वारिस ने बताया की रात करीब एक  बजे खट खट की आवाज सूनी तो मै अपने कमरे से बाहर निकला तो देखा की अन्य कमरो कें ताले टूटे हैँ जब मे कमरे मे गया तो देखा की मेरी आलमारी से दो लाख गायब हैँ और जेवरात भी नही हैँ जब की चोरो की संख्या चार थी चोरी करते हुऐ सी .सी टी .वी की फुटेज मे दिख रहा हैँ वारिस ने यह भी बताया की मेरे घर मे किसी तरह का किसी लोगो का आना जाना भी नही हैँ वारिस ने कहा की दो लाख हम अपनी बीवी का आपरेशन कराने कें लिऐ रखे थे इसकी जानकारी हम एस.  ओ सोरांव क़ो दे दिये हैँ रात क़ो 100डायल भी आई थी चोरो ने सोरांव पुलिस क़ो बडी चुनौती दे दी है । अब देखना है कि सोरांव पुलिस इस बडी चोरी का ख...

रीवा प्रयागराज राजमार्ग पर सांडवा गांव के पास भीषण एक्सीडेंट

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रही एक एंबुलेंस के चालक की लापरवाही के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना कुछ इस प्रकार रही नेशनल हाईवे 30 पर कौंधियारा थाना क्षेत्र के सड़वा गांव के पास रीवा से प्रयागराज जा रही एक एंबुलेंस अपनी तेज रफ्तार के कारण पीछे से पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और उसके बाद एंबुलेंस के आगे चल रही ऑटो को टक्कर मारते हुए । एंबुलेंस और ऑटो धान के खेत में कूद गए | जिसमें बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है | जब कि ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं | घटना के तुरंत बाद पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने एंबुलेंस के चालक को पकड़ कर के स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया | जबकि एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं था | वहीं ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार व ऑटो चालक दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा | जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को एसआरएन हॉस्पिटल  के लिए रेफर कर दिया | ऑटो चालक का इलाज जसरा में ही किया जा रहा है|

बारिश से कई गांव के परिवार के लोग हुए बेघर

रिपोर्ट - राम सिंह प्रयागराज /मेजा पहले तो बाढ़ लेकिन अब चार दिनो से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त -व्यस्त है , वहीं मेजा थाना क्षेत्र के कई ग्राम सभाओ में बारिश से...

प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के अन्तर्गत व्यापारी पेन्शन योजना शिविर

Image
प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के अन्तर्गत व्यापारी पेन्शन योजना शिविर आज दिनांक 28 सितम्बर दिन शनिवार प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रामदरबार राधानगर में जिसमे 26 से अधिक युवा व्यापारियों ने पेन्शन योजना में रजिस्ट्रेशन करा कर पेन्शन योजना का लाभ प्राप्त किया 18 वर्ष से 40 वर्ष के व्यापारियों के लिए यह योजना लागू की गई है जिसमे 60 वर्ष की उम्र के बाद रजिस्टर्ड व्यापारी को 3 हजार मासिक पेन्शन प्राप्त होगी रजिस्टर्ड व्यापारी को अपने रजिस्ट्रेशन में नोमानी का नाम दर्ज कराना होगा  उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने व्यापारी समाज की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते कहा इस योजना से बहुताय व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा पूर्व में अनेक वर्ष पूर्व उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा व्यापारी हित मे माननीय प्रधानमंत्री जी से लगातार लघु व्यापारी हेतु पेन्शन योजना की मांग की गई थी जिसको संज्ञान में लेते माननीय प्रधानमंत्री जी ने उपरोक्त योजना का आवंटन करते लघु व्यापारियों के परिवार को लाभवन्तित किया ,व्यापारी समाज इस लाभ हेतु केन्द्रसरक...

नव दुर्गा पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Image
रिपोर्ट- कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज कोरांव पीस कमेटी की बैठक में नव दुर्गा श्रृगार समिति के लोग आये और अपनी,अपनी समस्या के बारे में बताया। बैठक मे थानाध्यक्ष कोराव, एसडीएम कोरांव , क्षेत्राधिकारी मेजा,चेयरमैन नरसिंह केशरी के बीच सभी प्रकार की समस्या के समाधान के बारे में पूंछा गया । जिसमें कोरांव की सड़कों की बदहाली की ब्यवथ्या पर एसडीएम कोरांव से वार्ता की गयी कि सड़क के गड्डे दूर कर दिये जाये तथा विजली की समुचित ब्यवस्था ठीक रहे। सप्तमी से नवमी तक के बीच बड़े वाहनों का बाजार के अन्दर आना जाना बन्द करा दिया जाय।क्षेत्राधिकारी मेजा ने पीस कमेटी के लोगों को बताया कि कही भी दुर्गा पूजा पंडाल में साऊन्ड का प्रयोग न किया जाय जिससे कि  ध्वनि प्रदूषण पैदा हो । सुचारु ढंग से हार्न का प्रयोग करके त्योहार मनाया जाय और मूर्तियो का बिसर्जन एक निश्चित स्थान पर किया जाय । मूर्ति में किसी भी प्रकार का हानिकारक केमिकल न लगाया जाय।वहां उपस्थित, राजेश त्रिपाठी ,अनिल द्विवेदी ,नरेन्द्र देव मिश्रा, इन्द्रभूषण मिश्रा, विजय सोनी,भाई गुलाम नबी आजाद, डा0दिनेश कुमार ,अजय कुमार राजपूत ,आदि सैकडों लोग ...

नर्स ने डिलेवरी के बदले मरीज से ऐंठे रुपए

फतेहपुर। ब्लॉक तेलीयानी की ग्रामसभा कोराई के सरकारी अस्पताल में आए दिन प्रसूति विभाग द्वारा बधाई के नाम पर हो रही लूट की खबरें आती रहती है। यहां लंबे समय से प्रसव कराने के बदले में नर्सों द्वारा हजारों रुपए ऐंठे जा रहे हैं। अगर कोई उन्हें पैसे न दे तो मरीजों को प्राइवेट अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है। मजबूरन मरीजों को उनकी मांग पूरी करनी पड़ती है। बता दें कि कोराई पीएचसी  में चिकित्सा व्यवस्था का बड़ा ही बुरा हाल है। यहां दवा, इंजेक्शन और बेहतर उपचार के नाम पर खुलेआम मरीजों को लूटा जा रहा है। महखेडा निवासी उर्मिला देवी पत्नी सरोज कुमार सोनकर को आशाबहू कल्पना देवी के साथ गुरुवार की शाम छः बजे कोराई पीएचसी पहुंचा। बताते हैं कि उर्मिला देवी को भर्ती करते समय नर्स ने रुपयों की मांग की। सरोज कुमार ने कहा अभी मेरे पास पैसा नहीं है आप उपचार चालू करें मै व्यवस्था करता हूँ लेकिन जब तक स्टाप नर्स को जब तक पैसे नहीं मिले तब तक उसको एडमिट नहीं किया गया।  इस संबंध में जब वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि- "हमारे पास ऐसी कोई जान...

शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग बिजली विभाग लेता रहा खर्राटे

Image
रिपोर्ट - विकास कुमार दुबे प्रयागराज /माण्डा सूचना के बावजूद दमकलकर्मी नहीं आये और बिजली विभाग के अधिकारियों ने कई बार फोन करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया। गुरुवार रात लगभग सात बजे भारतगंज कस्बे के कदम रसूल मोहल्ला निवासी श्यामलाल भारतीया के मकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। बिजली काटने के लिए श्यामलाल व मोहल्ले के कई लोगों ने उपकेन्द्र के जेई को फोन लगाया, लेकिन उनका फोन बंद था। एक स्थानीय निजी कर्मचारी से संबंधित मकान का बिजली कटवाकर लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक मकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित परिवार ने स्थानीय व जिला प्रशासन से त्वरित अहैतुक सहायता की मांग की है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती के कार्यक्रम में जमकर हंगामा मचा.

Image
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज कार्यक्रम में पहले पार्टी के दो नेताओं के बीच मारपीट हुई और उसके बाद एक महिला नेता ने रोते हुए चीख पुकार मचा दी. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. महिला नेता ने तेज आवाज में रोते हुए एक पदाधिकारी पर अपने पति को पीटने और परिवार का उत्पीड़न किए जाने का गंभीर आरोप लगाया. महिला नेता जिस अंदाज़ में रोते हुए हंगामा कर रही थी, उससे वहां मौजूद सभी बड़े नेता सकते में आ गए. उमा भारती समेत तमाम दूसरे बड़े नेता चुपचाप वहां से चलते बने ।

कुदरत का कहर , बारिश नें कई परिवारों को किया बेघर

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज /मेजा दो दिनो से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त -व्यस्त है , वहीं मेजा के ग्राम सभा सिगटी में बारिश से कई लोगों का इस तरह मकान ढहा कि लोग दुसरों के घरो में रहने को मजबूर हो गये हैँ । वहीं इन परिवारों के लिये खाने पीने की भी समस्याएं हो गयी हैँ । इस ग्राम सभा में दर्जन भर परिवार वालों का आशियाना इस बारिश नें तबाह कर दिया । जिसमें  मनोरमा देवी (मन्नौ) पत्नी राममूरत भारतीया , शामली देवी पत्नी स्व.धर्मराज भारतीया , सूरज प्रताप भारतीया , रंग लाल भारतीया पुत्र स्व.अर्जुन प्रसाद , हरि शंकर सिंह पुत्र रघुनाथ भारतीया , राज कुमार पुत्र बासदेव , शिव कुमार पुत्र स्व.लक्षनधारी , अनिल भारतीया पुत्र रामबली , राज किशोर पुत्र नेब्बू लाल , राधेश्याम , शिव पूजन , प्रेमा नन्द पुत्र लक्षनधारी , शिव कुमार एवं समृत लाल जैसे कई लोग बेघर हो गये हैँ ।

बच्चे को खाना देते समय मोबाइल दूर रखें

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा परिचर्चा  सीफार के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स ने व्यक्त किए विचार प्रयागराज , 27 सितंबर 2019 बच्चों को सही पोषण मिले इसके लिए जरूरी है उन्हें खाना देते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें बल्कि उन्हें रोचक कहानियां सुनाएं। बच्चों को अलग से कटोरी और चमच्च से आहार दें ताकि यह अनुमान लगाया जा सके कि बच्चे को पर्याप्त आहार मिला या नहीं। यह कहना है बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंद व्यास का। वह शुक्रवार को नगर स्थित एक होटल में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रीसर्च (सीफार) के सहयोग से ऊपरी आहार पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आजकल मोबाइल की उपयोगिता बढ़ी है लेकिन बच्चों को आहार देते समय माताओं को मोबाइल से दूर रहना चाहिए। ताकि वह बच्चे की पसंद और नापसंद को समझ सकें। साथ ही उन्होने कहा कि ऊपरी आहार के नाम पर बाजार में मिल रहे रेडीमेड उत्पादों को कम उपयोग करें। सरोजनी नायडू चिलड्रन हास्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीषा ने बताया कि हर मां के स्तन के आकार अलग हो सकता है लेकिन दूध सबसे बरा...

चीख पुकार से दहला अछोला गांव, नरवर गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Image
रिपोर्ट - विकास कुमार दुबे प्रयागराज /माण्डा मेजा के के गेदुराही इलाके में मंगलवार की सुबह अछोला गाव के शिवम पाण्डेय की दोस्तो द्वारा ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शिवम का शव अछोला गांव पहुँचा तो कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से समूचा क्षेत्र दहल उठा। वही माण्डा थाना क्षेत्र के नरवर चौकटा गंगाघाट पर शिवम का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मेजा विधायक नीलम करवरिया, एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, मेजा सीओ सहीराम आर्य, मेजा इंस्पेक्टर मनोज पाठक, माण्डा एसओ प्रिंस दीक्षित समेत भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।

उपजिला अधिकारी बारा द्वारा कंजासा गांव के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी गई

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज बाढ़ प्रभावित गांवों में शासन के द्वारा पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का लगातार वितरण किया जा रहा है     कुछ इसी क्रम में आज अनंन्त राम डिग्री कॉलेज मे बनाए गए बाढ राहत शिविर मे कन्जासा गांव के बाढ़ से प्रभावित 36 परिवारों को उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई | जिसमें चावल आटा दाल मसाले आलू व अन्य जरूरत के सामान पैकेट बंद  करके बांटा गया । बाइट  - बाढ़ पीड़ित व्यक्ति

*शिवम पांडेय की गोली मारकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज /मेजा मेजा के गेदुराही में दिनांक 24/09/2019 को सुबह में  शिवम पांडेय पुत्र विनोद पांडेय की गोली मारकर हत्या की गयी थी । जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के आदेशानुसार मेजा इंस्पेक्टर मनोज कुमार पाठक की टीम नें सही कारणों का पता लगाते हुए इस अपराध में शामिल दो आरोपियों नीरज मिश्रा व गौरव को क्राइम संख्या - 866/19 , 302 , 34 आईपीसी के तहत हत्या में प्रयुक्त 38 बोर की पिस्टल व बाइक के साथ सफल गिरफ्तारी कर कोर्ट भेजा । बाइट - एसएसपी यमुनापार

उद्योग व्यापार मण्ड़ल उत्तर प्रदेश 26 सितम्बर 019

Image
                         सेवा में ,                                        माo जिलाधिकारी                          जनपद, फतेहपुर                            विषय, पवित्र पर्व नवरात्र में सम्पूर्ण छेत्रो की व्यापक सफाई व सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय मे,                            ...

दर्द से तड़प रही थी महिला, डिलीवरी के लिए नर्स ने मांगे रुपए

Image
फ़तेहपुर ।  सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद  सरकारी अस्पताल  में गरीबों को नि:शुल्क इलाज नहीं मिल पा रहा है।  गर्भवती महिलाओं  से प्रसव के दौरान बेहतर इलाज देने के नाम पर पैसा मांगे जा रहे हैं।  सरकार ने मरीजों के लिए अस्पतालों में मुफ्त में चिकित्सा सुविधा की हुई है लेकिन यहां मरीजों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा। ऊपर से अस्पताल में आने वाले मरीजों से खुलेआम वसूली की जा रही है। इसका ताजा उदाहरण ब्लॉक तेलीयानी की ग्रामसभा कोराई के सरकारी अस्पताल है। यहां नर्स ने डिलीवरी के नाम पर महिला के परिजनों से रुपयों की मांग की। मांग पूरी ना करने पर नर्स ने इलाज तो दूर  हाथ लगाने से मना कर दिया। यहां बता दें कि कोराई पीएचसी  में चिकित्सा व्यवस्था का बड़ा ही बुरा हाल है। कई करोड़ से लागत से बने अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। यहां दवा, इंजेक्शन और बेहतर उपचार के नाम पर खुलेआम मरीजों को लूटा जा रहा है। अब महिला अस्पताल में इस तरह का मामला प्रकाश में आया। तहसील क्षेत्र के गांव कोराई निवासी बीटाली पत्नी सूरज को सोमवार की सुबह को प्...

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज / मेजा मेजा थाना क्षेत्र के छतवा कोटेदार संतलाल यादव की मनमानी व राशन वितरित ना किये जाने को लेकर सैकड़ो ग्रामीणों ने सिरसा के अमिलहवा...

*मंडलीय विद्यालयीय (मा०) वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2019 (बालक एवं बालिका )वर्ग संपन्न

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज  के पी इंटर कॉलेज प्रयागराज के खेल प्रांगण में मंडलीय विद्यालयीय (बालक/ बालिका) वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई| सीनियर बालक वर्ग में प्रयागराज ने कौशांबी को 25- 19 तथा 25 -14 अंको से पराजित किया। इसी क्रम में सब जूनियर बालक वर्ग में कौशांबी ने प्रयागराज को 20 - 25 , 26-24 तथा 25-22 अंको से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। तथा सीनियर बालिका वर्ग मे प्रयागराज ने कौशांबी को 25-05 तथा 25-04 अंकों से तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रतापगढ़ को 27-25 तथा 25 -12 अंकों से पराजित किया इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर दिव्य कांत शुक्ला (संयुक्त शिक्षा निदेशक चतुर्थ मंडल, प्रयागराज )ने किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधा प्रकाश (अवकाश प्राप्त अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक) ने किया। आये हुए समस्त अतिथियों खिलाड़ियों तथा कीड़ाअध्यक्षों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य व संयोजक डॉ योगेंद्र सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता की सह संयोजिका प्रधानाचार्य डॉ नंदिनी तिवारी ने ज्ञापित किया। संयोजक प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सि...

शिक्षा सेवा , अधिकरण व ट्रिब्युनल की प्रगति को लेकर हुई चर्चाएं

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज प्रयागराज 21 सितम्बर,2019।प्रदेश सरकार के प्रवक्ता,सूक्ष्म,लधु व मध्यम उद्योग,रेशम व वस्त्रोद्योग, निर्यात व निवेश प्रोत्साहन, खादी व ग्रामोद्योग एवं एनआरआई प्रोत्साहन मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के प्रयागराज निज आवास पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे की उपस्थिति में शिक्षा सेवा अधिकरण व ट्रिब्यूनल को लेकर बातचीत सौहार्द्रपूर्ण हुई और सकारात्मक रास्ते की तरफ प्रगति पर चर्चा हुई। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से लखनऊ आवास पर मिला और प्रयागराज अधिवक्ताओं द्वारा चल रहे आंदोलनरत शिक्षा सेवा अधिकरण स्थापना आदि ट्रिब्यूनल विषयों पर चर्चा हुई। तत्पश्चात श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी की अगुवाई में लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल व इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी के अध्यक्षता में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पांडेय के नेतृत्व में आदरणीय मुख्यमंत्री ...

एक ग्राम पंचायत एक बिजनेस करेस्पोन्डेंट” के अन्तर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Image
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में “एक ग्राम पंचायत एक बिजनेस करेस्पोन्डेंट” के अन्तर्गत 05 बिजनेस करेस्पोन्डेंट को जनसेवा केन्द्र की ओर से टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें जिला विकास अधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके घर पर ही बैंकिग सुविधायें प्राप्त होंगी। उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा बताया गया कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का आजीविका संवर्धन भी होगा। बैठक में जिला मिशन प्रबन्धक(एफ0आई0)श्री विजय गुप्ता, मंजीत सिंह, संचित, पंकज आदि उपस्थित थे। यह जानकारी उपायुक्त (स्वतः रोजगार) प्रयागराज ने दी है।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार महिला कल्याण श्रीमती स्वाति सिंह नें अपने मा राज्य मंत्री एमएनएनआईटी में ली गयी शिक्षा पर प्रकाश डाला

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज मा राज्यमन्त्री (स्वतंत्र प्रभार)बाल विकास  सेवा एवं पुष्टाहार महिला कल्याण श्रीमती स्वाति सिंह नें मुख्य अतिथियों के रूप में मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग लिया । मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित Gender Sensitivity कार्यशाला में Eqvaility & Eqvality पर रखे जा रहे विचार में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण श्रीमती स्वाति सिंह  ने  अपने  एमएनएनआईटी में हॉस्टल में रहकर ली गयी शिक्षा पर प्रकाश डाला । सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं  चलायी जा रही है जिसके माध्यम से सुरक्षा का माहौल देकर  उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। लड़के और लड़कियों के बीच अंतर खत्म करने की शुरुआत घर से हो । प्रॉब्लम होने पर उसे शेयर करे उसे दबाये नही । लड़किया खुद को मजबूत बनाते हूऐ खुद को सेल्फ प्रोटेक्ट करे । लड़कियों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिलाओं की सुरक्षा से सम्बंधित कानून और नंबर की जानकारी होन...

तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

Image
रिपोर्ट - राम सिंह बिसेन प्रयागराज /मेजा मेजा थानान्तर्गत कोंहड़ार चौकी अन्तर्गत कोंहड़ार खास में बुधवार शाम से ही लापता युवक का शव गांव के कुएं मे उतराता हुआ ग्रामीणों नें देखा तो हड़कंप मच गया । 18/9/2019 दिन बुधवार से लापता कलीम उम्र 22वर्ष पिता मुनौवर अली का आज दिनांक 20/9/2019 को शिव पूजन केशरवानी के कुंए मे मिला । ग्रामवासियों नें जब इसकी सूचना परिजनों को दी गई तो घर में कोहराम मच गया । मौके पर परिजनों नें पहुंच पुलिस को सूचना दिया । सूचना पर पहुंचे मेजा थानाध्यक्ष मनोज पाठक , कोंहड़ार चौकी इंचार्ज अमित कुमार राय नें ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला । मेजा पुलिस पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के लिये भेजा । कलीम पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था । बेटे का शव देख माता कूतायजा बेगम व परीवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है ।

यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं का सराहनीय कार्य

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज /करछना करछना युथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ताओ और अध्यक्ष विनायक पंडित की अगुवाई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोकड़ी में जाने वाली आजादी के दशक से बनी कच्ची रोड को गड्ढा मुक्त किया गया । रोकड़ी गाव मे मेन रोड से पूर्व माध्यमिक विद्यालय की ओर जाने वाली कच्ची सड़क गड्ढो के कारण बहुत ख़राब हो गई थी जिसमे बारिश होने के कारण पानी भर गया था जिससे आये दिन दुर्घटनाये होती रहती थी । और साथ ही साथ रोज विद्यालय जाने वालों बच्चो को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । आज करछना युथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ता और अध्यक्ष विनायक पंडित की अगुवाई में इस रोड के सारे गड्ढे गिट्टी डाल कर भर दिए गए । जिसमे करछना युथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विनायक पंडित और युथ ब्रिगेड के सारे कार्यकर्ता विनोद ठाकरे ,मुंशी पासी, सदलु तिवारी ,चन्दन भारतीय , अलोक भारतीय, अजय महाजन कड़ी धूप में खुद मेहनत कर के इस रोड को बनाने में अपना सहयोग दिया।

एम्बुलेन्स नही मिला तो पत्नी का शव पैंतालीस किलोमीटर रिक्शे पर ले निकला पति

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज प्रयागराज की एक और दर्दनाक कहानी फिर मानवता हुई शर्मसार  एसआरएन से नहीं मिली एम्बुलेंस, नही हुई मुहैया तो पत्नी का शव 45 किलोमीटर रिक्शे पर ले कर निकला पति । मानवता को शर्मसार कर देने वाली ये तस्वीर प्रयागराज के शंकरगढ़ की है जहाँ पर एक महिला की तबियत ख़राब होने पर उसके पति ने उसको अच्छे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया की उसकी बीवी की तबियत ठीक हो सके मगर अचानक उसके बीवी की ज्यादा ख़राब हो गयी और उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों ने उसे शव ले जाने को कहा तो उसने कहा कि एंबुलेंस मुहैया करा दी जाए क्योंकि उसको 45 किलोमीटर दूर जाना है मृत युवती के पति के मुताबिक डॉक्टरों ने उससे बात तक नहीं की तब बेचारा मजबूर होकर रिक्शा/ ट्राली पर अपने पत्नी का शव लेकर चल पड़ा शंकरगढ़ की तरफ। इस तस्वीरों से जहां सरकार के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है वहीं तस्वीरें मानवता को शर्मसार कर देने वाली लग रही है। बाईट - कल्लू ( मृतका का पति)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण

Image
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज मुख्यमन्त्री मा. योगी आदित्यनाथ जी नें हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा, हवाई सर्वेक्षण के बाद सीएम योगी पहुंचे न्यू कैंट स्कूल में बनाए गए बाढ़ शिविर, बाढ़ शिविर का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, बाढ़ शिविर में रह रहे लोगों से सीएम योगी ने की बातचीत, लोगों को बाढ़ शिविर में मिल रही सुविधाओं की ली जानकारी, सीएम योगी ने बाढ़ शिविर में रह रहे लोगों को वितरित की राहत सामग्री, सीएम योगी ने मीडिया से बातचीत में कहा,यह आपदा है, इस आपदा में राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं, हमारी व्यवस्थाओं से सभी पीड़ित संतुष्ट हैं, पर्याप्त मात्रा में धनराशि हर बाढ़ प्रभावित जिले को मुहैया करा दी गई है, बाढ़ से बचाव के सभी इंतजाम पहले ही कर लिए गए थे, मानसून भर किसी भी जिले में बाढ़ नहीं आई, अब अंतिम समय में प्रयागराज, इटावा, हमीरपुर,औरैया, वाराणसी और गाजीपुर जिलों के निचले इलाकों में पानी घुस गया है, एक लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है, नाव से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा के मद्...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक झूला फांसी

Image
रिपोर्ट - अरुन विश्वकर्मा प्रयागराज /मेजा मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया चौकी अन्तर्गत परवा में युवक सतीश कुमार निषाद उर्फ बल्लरउम्र 21वर्ष पिता अम्बे लाल निषाद संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 800मीटर दूर बबूल के पेड़ पर लटकता मिला शव । सुबह जब ग्रामीण अपने खेतो की देखभाल हेतु निकले तो ग्रामीणों द्वारा परीवार वालों को सूचना दिया गया । परिजनों के पहुंचने पर डायल 100 पर सूचना देनें के बाद पहुंचा पुलिस प्रशासन । सतीश पांच भाईयों में दूसरे नंबर पर था । सतीश के फांसी पर झूलने की खबर जैसे परिजनों को हुई तो घर में मातम छा गया वहीं माता उर्मिला देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया । मौके पर पहुंचे मेजा थानाध्यक्ष मनोज पाठक , चौकी इंचार्ज सुशील दुबे व मेजा पुलिस एवं ग्रामीण । बहरहाल सतीश के फांसी पर लटकने का कारण पता नही चल पाया । मेजा पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल के लिये भेजा गया ।

महिला समाज संगठन, सहित स्वयं सेवी संगठन का एकीकरण

Image
19 सितम्बर 019                       प्रदेश महिला संगठन , महिला समाज संगठन, सहित स्वयं सेवी संगठन का एकीकरण आज तेजस्टेट मैरिज लान राधानगर में डाक्टर माधुरी साहू की अध्यक्षता में किया गया निखार परवाज , निखार बुमेन्स ट्रेंनिग एन्ड डवलपमेंट वर्मा चौराहा में निःशुल्क शिछित ,अशिछित अर्धशिछित बेरोजगार जरूरतमन्द व निर्धन बालिकाओ व महिलाओ को तकीनीकी एवं गैरतकनीकी शिक्षण प्रदान करने की दिशा की प्रतियोगिता में अव्वल छात्राओं महिलाओ को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इन सभी छात्राओं महिलाओ को कटिंग टेलरिंग ब्यूटी कोर्स आदि की ट्रेनिंग देकर रोजगार परक शिक्षा प्रदान करते रोजगार देने के कार्य को बढ़ावा देने की योजना सहित सार्थक परिणाम सहित सार्थक उत्साह वर्धन की दिशा का बल है     मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह चौहान ने महिला पदाधिकारियो छात्राओं महिलाओ को प्रतीक चिन्ह देते हौसलाअफजाई की कहा महिलाएं आत्म शक्ति से लबरेज रहे सजक व सतर्क रहें, व एकत...

व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण आयोजित

Image
उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश दिनांक 19 सितम्बर तेजस्टेट मैरिज लान राधानगर में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में देवीगंज अशोकनगर व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण आयोजित किया गया मुख्य अतिथि माo कपिल देव मिश्रा सी ओ सिटी नगर फतेहपुर विशिष्ठ अतिथि संरक्षक नरोत्तम सिंह विशेष अतिथि मनोज त्रिवेदी  उपस्थित रहे श्री गणेश आराधना अतिथि सम्मान में वरिष्ठ सम्मानित व्यापारी श्री रामपाल गुप्ता ,सरदार पापिन्द्र सिंह गुरुशरण गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता को शाल पहनाकर स्वागत करते प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया उपरान्त देवीगंज अशोकनगर व्यापार मण्डल के संयोजक अजय गुप्ता संरक्षक महेश दत्त अग्निहोत्री नमो नारायण गुप्ता पुत्तन बाजपेई अध्यक्ष लवकुश गुप्ता महामंत्री रोहित सिंह कोषाध्यक्ष सज्जन दीछित, प्रवक्ता सचिन गुप्ता मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव सह मीडिया प्रभारी प्रशान्त पाण्डेय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू संतोष मौर्या विकास कुमार विक्की विवेक गुप्ता संगठन मंत्री विजय गुप्ता राहुल गुप्ता आकाश सोनी सुजीत कुमार जसविंदर सिंह अभिषेक गुप्ता, मंत्री शुभम गुप्ता...

गंगा के कटान से पीड़ित परिवारो से मिली विधायक नीलम करवरिया

Image
रिपोर्ट - विकास कुमार दुबे प्रयागराज /माण्डा माण्डा थाना क्षेत्र दिघिया चौकी अन्तर्गत नरवर चौकठा गांव में गंगा किनारे होने वाला कटान दिनो दिन बढ़ता ही जा रहा है । कटान के कारण कई परीवार बेघर हो गये हैँ जिन्हें प्रशासन द्वारा गांव के कुल 22 परिवारों से 150 लोगों को विद्यालय में रखा गया है । वहीं गंगा के कटान का जायजा लेने व पीड़ितों से मिलने के लिए मेजा विधायक नीलम करवरिया नरवर चौकठा गांव पहुंची वहां गंगा के कटान को देख लोगों से सतर्क रहने की बात कही और सभी महिलाओं एवं बच्चों को वस्त्र दिया व उनके भोजन , दवा अन्य की जानकारियां ली । साथ ही मौके पर मौजूद सीआरओ भानु प्रताप यादव , एसडीएम दया शंकर पाठक व थानाध्यक्ष माण्डा प्रिंस दीक्षित से पूरी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित परिवार को कोई समस्या नही आनी चाहिए । इसके अलावा विधायक नें पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि सभी को मुख्यमन्त्री आवास योजना से जोड़ा जायेगा । उक्त मौके पर प्रमुख रूप से विधायक के निजी सचिव जितेंद्र शुक्ल , मनीष पांडेय , शैलेश पांडेय , पुष्कर तिवारी , जुगुनु पांडेय , आशीष मिश्र , राहुल श्रीवास्तव के अला...

जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा राहत शिविरों का किया गया निरीक्षण

Image
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज। जिलाधिकारी, प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने आज बने राहत शिविरों तथा दी जा रही राहत सामाग्रियों निरीक्षण किया, जिसमें पैकेट, फल, दूध तथा दी जा रही राहत सामग्री को स्वयं चेक किया। जिलाधिकारी ने आज सुबह बिशप जान्सन स्कूल पहुंचे, वहां पर उन्होंने राहत शिविरों में पहुंचाये जा रहे पैकेट को स्वयं चेक किया तथा वहां पर बनाये गये नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि पूरे राहत शिविरो को समय  से पैकेट उपलब्ध हो जाय तथा किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। उन्होंने ए0सी0एम0 तृतीय जवाहर लाल को निर्देशित किया कि बिना सेफ्टी जैकेट का कोई भी व्यक्ति नाव पर न बैठे। इसी क्रम में उन्होंने राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी सबसे पहले कैंट हाईस्कूल, राजापुर, प्रयागराज पहुंचे, वहां पर उन्होंने प्रत्येंक कक्ष में जाकर वहां पर शरणार्थिंयों से हाल-चाल तथा दी रही सुविधाओं की जानकारी ली कि खाना समय से मिल रहा है कि नही। खाने में क्या-क्या दिया जा रहा है और समय से मिल रहा है कि नहीं कि जानकारी ...

मण्डलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं बाढ़ राहत शिविरों का किया निरीक्षण

Image
रिपोर्ट  कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज। मण्डलायुक्त प्रयागराज डॉ. आशीष कुमार गोयल ने आज जनपद प्रयागराज मे बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शास्त्री पुल, नई झूंसी के बदरा सुनोटी, नैनी पुल, बख्शी बांध के साथ राहत शिविरों का निरीक्षण कर जलस्तर को देखा तथा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध मे जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को व्यापक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत शिविर मे रहने वाले लोगो को पर्याप्त मात्रा में मूलभूत सुविधायें दी जाय, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाय। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि बाढ़ राहत शिविरों का माहौल खुशनुमा बनाये जाने का प्रयास किया जाय, जिससे राहत शिविर मे रहने वाले लोगो के बीच उदासीपन का माहौल न व्याप्त हो। मण्डलायुक्त आज सिटी मजिस्ट्रेट श्री रजनीश मिश्र के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण में निकले। उन्होंने सर्वप्रथम शास्त्री पुल पर खड़े होकर बढ़ते हुए जलस्तर को देखा। मण्डलायुक्त काफी देर तक शास्त्री पुल से जलस्तर को देखते रहे तथा उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के साथ नई...

उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने प्रयागराज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई एवं नाव के द्वारा किया सर्वेक्षण

Image
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज मा. उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  श्री  केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के भ्रमण के दौरान जनपद प्रयागराज मे बढ़ते जलस्तर को देखने गये। उन्होंने हैलीकाप्टर के द्वारा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक रूप से निरीक्षण किया। मा. उप मुख्यमंत्री जी ने हवाई सर्वेक्षण के दौरान बाढग्रस्त क्षेत्रों को देखा। उन्होंने बाढ़ राहत कार्य में अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ राहत के कार्यों को पूरी तत्परता के साथ करें। बाढ़ पीडित लोगो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर उन्हें बाढ़ राहत शिविरों तक पहुचाने का कार्य पूरी लगन से किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा दी जा रही राहत सामग्रियों का वितरण शीघ्रता के साथ किया जाय। मा. उप मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचन्द्र गोस्वामी के साथ हैलीकाप्टर के द्वारा बाढ़ सर्वेक्षण करने के बाद नाव के द्वारा बढ़े जलस्तर को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो को सचेत रहने के निर्देश दिये और कहा कि बाढ़ पीडितो की हर सम्भव मदद की जाय। इसके बाद मा. उप मुख्यमंत्री जी बाढ़ राहत शिविर...