ग्राम सभा जेवनिया में मुसहर बस्ती के लिये नवनिर्मित आवास का लोकार्पण
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /मेजा
मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम सभा जेवनिया मे मुसहर बस्ती में नवनिर्मित कालोनियों का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश चंद्र चतुर्वेदी अपर महाधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद व गिरीश चंद्र तिवारी पूर्व कुलपति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी। भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील मिश्र (एडवोकेट हाईकोर्ट), वरिष्ठ अधिवक्ता गौरी शंकर चतुर्वेदी सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिवक्ता सहित सर्व समाज से जुड़े सामाजिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जेवनिया प्रधान श्रीमती रुचि तिवारी प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी (एडवोकेट) द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिवारी बंधुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति की गई।
इससे पहले पंडित द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजापाठ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया।
लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी उर्फ तुलसीदास, समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण दास गुप्ता,कोतवाल मेजा मनोज पाठक, चौकी प्रभारी जेवनीया सुशील दुबे, मेजारोड चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह, मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा सिद्धांत तिवारी, खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी, विजयकांत मिश्रा मेजारोड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ,समाजसेवी राहुल दुबे सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033