शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग बिजली विभाग लेता रहा खर्राटे

रिपोर्ट - विकास कुमार दुबे
प्रयागराज /माण्डा
सूचना के बावजूद दमकलकर्मी नहीं आये और बिजली विभाग के अधिकारियों ने कई बार फोन करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया।
गुरुवार रात लगभग सात बजे भारतगंज कस्बे के कदम रसूल मोहल्ला निवासी श्यामलाल भारतीया के मकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। बिजली काटने के लिए श्यामलाल व मोहल्ले के कई लोगों ने उपकेन्द्र के जेई को फोन लगाया, लेकिन उनका फोन बंद था। एक स्थानीय निजी कर्मचारी से संबंधित मकान का बिजली कटवाकर लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक मकान में रखा लगभग दो लाख रुपये का घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित परिवार ने स्थानीय व जिला प्रशासन से त्वरित अहैतुक सहायता की मांग की है।


Comments