बभनी मे बाइक वाले ने जोर दार मारी टक्कर एक ब्यक्ति की मौत

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज /माण्डा
माण्डा थाना क्षेत्र के बभनी गांव के समीप बाइक सवार ने पटरी पर खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दिया । जिसमें सतीश कुमार उर्फ मन्नु सोनकर उम्र 45वर्ष  गाँव बभनी जो गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज हेतु शहर ले जाते हुए मौत हो गयी, और वहीं बाइक सवार भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर दिघिया चौकी इंचार्ज के के बाजपेयी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले कर बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहा बाइक सवार का इलाज जारी है ।  बाइक सवार बरहाकला निवासी विनय यादव बताया गया। इस घटना से मृतक परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया है । दूसरे दिन शव पोस्टमार्टम से आने पर परिजनों नें चक्का जाम कर बवाल काटा ।  वही एक दिन दो  मौतों से माण्डा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ।


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*