गंगा के कटान से पीड़ित परिवारो से मिली विधायक नीलम करवरिया
रिपोर्ट - विकास कुमार दुबे
प्रयागराज /माण्डा
माण्डा थाना क्षेत्र दिघिया चौकी अन्तर्गत नरवर चौकठा गांव में गंगा किनारे होने वाला कटान दिनो दिन बढ़ता ही जा रहा है । कटान के कारण कई परीवार बेघर हो गये हैँ जिन्हें प्रशासन द्वारा गांव के कुल 22 परिवारों से 150 लोगों को विद्यालय में रखा गया है । वहीं गंगा के कटान का जायजा लेने व पीड़ितों से मिलने के लिए मेजा विधायक नीलम करवरिया नरवर चौकठा गांव पहुंची वहां गंगा के कटान को देख लोगों से सतर्क रहने की बात कही और सभी महिलाओं एवं बच्चों को वस्त्र दिया व उनके भोजन , दवा अन्य की जानकारियां ली । साथ ही मौके पर मौजूद सीआरओ भानु प्रताप यादव , एसडीएम दया शंकर पाठक व थानाध्यक्ष माण्डा प्रिंस दीक्षित से पूरी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित परिवार को कोई समस्या नही आनी चाहिए । इसके अलावा विधायक नें पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि सभी को मुख्यमन्त्री आवास योजना से जोड़ा जायेगा । उक्त मौके पर प्रमुख रूप से विधायक के निजी सचिव जितेंद्र शुक्ल , मनीष पांडेय , शैलेश पांडेय , पुष्कर तिवारी , जुगुनु पांडेय , आशीष मिश्र , राहुल श्रीवास्तव के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033