Posts

Showing posts from January, 2020

*एचपी पेट्रोल पम्प पर नकाबपोश बदमाशों नें कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूट*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / घूरपुर  सातिरअपराधियों के हौसले इस समय इस कदर बुलंद होते चले जा रहे हैं कि उन्हें पुलिस का भी भय नहीं रहा । जिसके कारण वे बिना किसी भय के लूट की घटनाओ तो अन्जाम दे रहे है ।  कुछ इसी प्रकार की घटना बीती रात घूरपुर थाना क्षेत्र के गौहनियाँ पुलिस चौकी के पास स्थित एच पी पेट्रोल पम्प पर आज सुबह 3 बजे कुछ नकाबपोश लुटेरो ने पेट्रोल पम्प कर्मचारियो  को हथियारो के दम पर बन्धक बना कर लूट की धटना को अन्जाम दिया | जिसमे लुटेरो ने पेट्रोल पम्प के कैस बाक्स से 16000  हजार रूपये के आस पास की लूट की |

*डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  शुक्रवार शाम डीएम प्रयागराज का भानुचंद्र गोस्वामी ने नगर पंचायत सिरसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत में हड़कंप की स्थिति बनी रही। निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीएम ने डिग्री कॉलेज सिरसा में 29 तारीख  को होने वाले स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर ग्राउंड का निरीक्षण किया। उसके बाद सिरसा फेरीघाट पहुंचकर घाट का बारीकी से निरीक्षण कर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम कृष्ण यादव उर्फ पप्पू यादव से स्वच्छता के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यक्रम संबंधी हिदायतें दी।

*खुदरा व्यापार को बचाने के लिए मेजारोड पहुंचा रथ यात्रा*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  *मेजारोड में सरकार की गलत नीतियों पर गरजे व्यापारी* राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग बंद करने के समर्थन में व देश के खुदरा व्यापारी को बचाने तथा रोजगार बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथयात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के संबंधों में 15 दिसंबर को कानपुर के फूल बाग मैदान से कूच किया गया। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन जैसे ही मेजारोड चौराहे पर पहुंचा, आगवानी करने के लिए मेजारोड के व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय व कृष्ण दास गुप्ता उर्फ नाथू ने सभी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात अमित गुप्ता ने बताया कि बैंक आफ अमेरिका गैरिल लिंच की रिपोर्ट के अनुसार 700 अरब डालर का रिटेल बाजार जिसमें 90% जिम्मेदारी असंगठित क्षेत्र के ज्यादातर मोहल्लों में स्थित दुकान और संस्थानों की है। भारत में लगभग 7 करोड व्यापारी हैं, लगभग 28 करोड लोगों को रोजगार देने का काम करते हैं। देश के राजस्व में 35% योगदान देश के खुदरा व्यापारियों का है, लेकिन आज देश के व्यापारियों की दिक्कत...

*गंगा स्नान करने चाची संग गयी किशोरी की डूबने से हुई मौत*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  थाना क्षेत्र के तदरिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री आशू सिंह (14) मौनी अमावस्या पर अपनी चाची के साथ गंगा स्नान करने रैपुरा घाट पर गयी थी। घाट के किनारे एक नाव में चाची और भतीजी नहाने लगी। इसी बीच नाव पानी के बहाव में बहने लगी। अचानक बहती नाव को देख हड़बड़ाहट में आशू गंगा नदी में कूद गई और डूबने लगी। जबकि नाव बहते-बहते गंगा के दूसरे छोर पर चली गई। चाची रोती चिल्लाती रही लेकिन घाट पर कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण आंशू को बचाया नहीं जा सका। उक्त मामले की जानकारी जैसे ही मेजा पुलिस को हुई फोर्स के साथ कार्यवाहक थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह मौके पर पहुंच स्थानीय मछुआरों की मदद से गंगा नदी में जाल डालकर आशू की खोज कराते रहे। घंटों खोजबीन के बाद गंगा नदी से मछुआरों ने आंशू के शव को बाहर निकाला। आशू छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। आशू की लाश देखकर परिजनों में कोहराम मचा रहा।

*गंगा स्नान करने चाची संग गयी किशोरी की डूबने से हुई मौत*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  थाना क्षेत्र के तदरिया गांव निवासी अशोक कुमार सिंह की पुत्री आशू सिंह (14) मौनी अमावस्या पर अपनी चाची के साथ गंगा स्नान करने रैपुरा घाट पर गयी थी। घाट के किनारे एक नाव में चाची और भतीजी नहाने लगी। इसी बीच नाव पानी के बहाव में बहने लगी। अचानक बहती नाव को देख हड़बड़ाहट में आशू गंगा नदी में कूद गई और डूबने लगी। जबकि नाव बहते-बहते गंगा के दूसरे छोर पर चली गई। चाची रोती चिल्लाती रही लेकिन घाट पर कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण आंशू को बचाया नहीं जा सका। उक्त मामले की जानकारी जैसे ही मेजा पुलिस को हुई फोर्स के साथ कार्यवाहक थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह मौके पर पहुंच स्थानीय मछुआरों की मदद से गंगा नदी में जाल डालकर आशू की खोज कराते रहे। घंटों खोजबीन के बाद गंगा नदी से मछुआरों ने आंशू के शव को बाहर निकाला। आशू छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। आशू की लाश देखकर परिजनों में कोहराम मचा रहा।

रिपब्लिकन पार्टी की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Image
फतेहपुर नहर कालोनी में रिपब्लिकन पार्टी की मासिक बैठक पुरुषों व महिलाओं के साथ जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर सम्पन्न हुई।रिपब्लिकन पार्टी A98फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने बताया कि जिलेभर में भारी समस्याएं हैं।जिन्हें मा.योगी जी व मोदी जी तक मीडिया के माध्यम से पहुचाना चाहते है ,साथ ही जिला प्रशासन को भी एक ज्ञापन देकर जिले की मूलभूत आवश्यकताओं से अवगत कराया जाएगा, जिससे अन्ना पशुओं रेलवे का अण्डरग्राउण्ड पुल जो बारिश में जलमग्न हो जाता है।जिससे लोगों को निकलने मे भारी दिक्कत का सामना.करना पडता है। श्रवणकुमार तिवारी संवाददाता फतेहपुर।

*स्नानार्थियो से भरी बस की छत बैठे यात्री अंडर पास गार्डर से टकराये , एक की मौत कई गंभीर रूप से घायल*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज प्रयागराज  मे मौनी अमावस्या स्नान करने जा रहे  स्नानार्थियों से भरी बस की छत के ऊपर सवार होकर जा रहे एक दर्जन से ज्यादा यात्री सी एम पी डिग्री कालेज के पास स्थित रेलवे अंडर पास के गार्डर से टकराकर हुए घायल  घायलों को  स्वरुप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा।इलाज के दौरान एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई। मृतक का नाम सुधीर बताया गया । बहराइच से ये तीर्थ यात्री खचा खच भरी बस के ऊपर बैठ कर मौनी अमावस्या का स्नान करने संगम जा रहे थे।

*मंडी समिति पर धान क्रय केन्द्रों की मनमानी को लेकर किसानों का आमरण अनशन*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज / जसरा  सरकारी धान क्रय केंद्रों के बंद होने से किसानों के तैयार धान की खरीद क्रय केंद्रों पर न हो पाने से परेशान किसानों के द्वारा आज जसरा मंडी समिति में भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर तले आमरण अनशन शुरू किया गया | जिसमें किसानों के द्वारा बंद क्रय केंद्रों के कारण उनके तैयार धान को क्रय केंद्रों पर ना खरीदे जाने के विरोध में यह किया जा रहा है | वहीं किसानों के द्वारा किए जा रहे इस अनशन की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा किसानों के बीच में पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना | वही सभी किसानों के धान क्रय केंद्रों पर खरीदे जाने का आश्वासन भी दिया | लेकिन किसानों के द्वारा इस बात पर आपत्ति दर्ज कराए जाने पर उप जिलाधिकारी बारा ने उन किसानों के नाम मांगे जिनके धान अभी भी क्रय केंद्रों पर नहीं बेचें हैं | वह अपनी लिस्ट बनाकर के उप जिलाधिकारी बारा को दें और उन सभी किसानों के धान क्रय केंद्रों पर ही तौलायें जाने की बात उनके द्वारा कही  गयी |

*अवैध बालू खनन में पकड़े गये चार ट्रैक्टर*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / घूरपुर  यमुना नदी से खनन पर जहां पूर्णतया रोक लगाई गई है | वही कुछ खनन माफियाओ के द्वारा चोरी छुपे आज भी यमुना नदी से अवैध बालू खनन कर बिना किसी प्रपत्र के ट्रैक्टरों पर लाद कर परिवहन कर रहे हैं | इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर बिना प्रपत्र के अमिलिया घाट से यमुना नदी की बालू लाकर परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को घूरपुर पुलिस ने पकड़ा | जब कि पुलिस को अपनी ओर आता देख चारों ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर खेत की तरफ भाग निकले | पकड़े गए चारों ट्रैक्टरो पर थाना प्रभारी घूरपुर के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया | जिनमे धारा 379 411 आईपीसी के साथ-साथ 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 3/57/70 उत्तर प्रदेश उप परिहार खनिज अधिनियम 3/5 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत चार अज्ञात ट्रैक्टर चालक  व चार अज्ञात  ट्रैक्टर मालिकों के नाम अभियोग पंजीकृत किया गया |

*शिक्षा केवल परीक्षा नहीं अपितु विकास का अंग है*

Image
रिपोर्ट -  कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  वास्तव में शिक्षा केवल परीक्षा नहीं है बल्कि यह जीवन के विकास का मुख्य अंग है। उक्त बातें इलाहाबाद-झांसी स्नातक विधायक डाक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने एसबीएसएन पब्लिक स्कूल खानपुर के वार्षिक समारोह व निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पाठ्य क्रिया-कलाप ही छात्रों के जीवन को सुधार सकता है। कोई छात्र डाक्टर कोई ईंजीनियर, कोई गायक तो कोई नेता बनता है। आगे कहा कि शिक्षकों में पाठ्य क्रियाओं का अभाव होने से नकल की प्रवित्ति तेज होती जा रही है। कुछ अध्यापक नकल करवाने की जिम्मेदारी निभाने लगे हैं।स्नातक विधायक ने कहा कि श्री नाथ तिवारी इण्टर कालेज और एसबीएसएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन से जुड़े शिक्षक नेता पंकज तिवारी के परिश्रम और मेहनत के चलते ही उक्त विद्यालय यमुनापार का इकलौता विद्यालय बना हुआ है। उक्त अवसर पर उपस्थित करछना विधानसभा के पूर्व विधायक आनन्द कुमार उर्फ कलक्टर पाण्डेय ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक हिन्दुस्तान की आगामी...

*बेइलाज बीमारियों का माता रामादेवी कर रही इलाज*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  *कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का हो रहा इलाज* बेइलाज बीमारियों का इलाज करने के बाद रोगियों के चेहरे खिल जा रहे हैं l वही माता जी के  गुणों की बखान क्षेत्र में कर रहे हैं lबताया जाता है कि पिछले दिनों दोह थाना कुंडीला जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) निवासिनी  माता संत रामादेवी के पास अलग-अलग प्रांतों व प्रदेशों के लोग इलाज कराने के लिए आ रहे हैं l जिनको डॉक्टरों ने उपचार करने से मना कर दिया है तो माताजी की दवा व आशीर्वाद से तमाम प्रांतों के लोग बेइलाज बीमारियों से ठीक हो रहे हैं l वही माताजी ने बताया कि पिछले तीन साल पहले माता जी को कैंसर हो गया था lकाफी इलाज के बाद एम्स जैसे बड़ी अस्पताल ने जबाब दे दिया तो परिजनों ने साथ छोड़ दिया और फिर जंगल में रह कर जड़ी बूटियों का प्रयोग करके ठीक हो गया lउसके बाद से कैंसर का इलाज हो गया है lजिसके बाद प्रशासन द्वारा आश्रम बंद करवाया गया था l मध्य प्रदेश के कलेक्टर की पत्नी का कैंसर ठीक होने के बाद स्वीकृति प्रदान की lआज लगभग अठारह हजार से अधिक कैसर की बीमारी से लोग मुक्त हो गये है l बाइट - संत माता रामा ...

छेत्र में जानलेवा जर्जर घातक पेड़ कटवाये जाने के सम्बन्ध में,

Image
सेवा में,                                        माननीय जिलाधिकारी                   जनपद फतेहपुर,                           विषय, आबूनगर छेत्र में जानलेवा जर्जर घातक पेड़ कटवाये जाने के सम्बन्ध में,                              महोदय, विनम्र निवेदन के साथ अवगत कराना है कि डाकबंगला से जी, टी, रोड, बाईपास बाया नउबाबाग ,, बुन्देलखण्ड हथकरघा उद्योग के सामने,, चलचित्र आबूनगर फतेहपुर की दोनों पटरियों पर वर्षो पुराने जर्जर घातक जानलेवा पेड़ टिके हुए है, जो कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना को साबित कर सकते है, क्रमानुसार दिनांक 3 जुलाई 019 को वही क्रम के एक जर्जर पेड़ के गिर जाने से एक व्यक्ति दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसकी म्रत्यु भी हो गई थी, उपरोक्त दिनांक उपरान्त अनेक अधिकारियों को अनेक प्रार्थना पत्र देकर ज...

*जिलाधिकारी ने मौनी अमावस्या स्नान पर्व के पूर्व की तैयारियों के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में संगम सभागार में 24 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व के पूर्व की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्टेªटों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने-अपने तैनाती वाले जगहों पर पूरी तैयारी के साथ ड्यूटी पर तैनात करेंगे, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। किसी भी परिस्थति में कोई भी मजिस्टेªट ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित नहीं मिलना चाहिए तथा उच्चाधिकारियों के सहयोग से स्नानार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करेंगे। उन्होंने इस बात का ध्यान रखने का निर्देश दिया कि एक समय में अनावश्यक भीड़ रेलवे  स्टेशनों पर न इकट्ठा हो पाये तथा उन्हें स्टेशन से कुछ दूरी पर टुकड़ों में बाट कर स्टेशन की तरफ छोड़े, जिससे कि भीड़ नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थति में भीड़ हमेशा चलायमान रहनी चाहिए अन्यथा शहर में जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। उन्होंने रेलवे क्रांसिंगों पर लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि किसी भी स्थिति म...

लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा गेट के सामने से उचक्को ने उड़ाई बाइक

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा   सिरसा चौकी के अंतर्गत लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज सिरसा गेट के सामने अभिषेक वर्मा पुत्र सुरेश चंद वर्मा निवासी रामनगर अपनी बाइक यूपी 70 सी जेड  6178  ब्राउन  कलर पैशन प्रो खड़ी करके कॉलेज के अंदर गया। टीचर से कुछ पूछने के लिए । आधे घंटे के बाद बाहर आने पर देखा कि  गेट के सामने से गाडी़ गायब है। उसके बाद उन्होंने अगल-बगल पूछताछ की काफी खोजबीन किया लेकिन गाड़ी का कुछ पता नहीं चला। तब जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन सिरसा चौकी पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया। सिरसा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार मिश्र ने कहा जांच कर कारवाई किया जाएगा।

*स्वच्छता के प्रति गायक परदेशी ने किया छात्र छात्राओं को जागरूक*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  मेजा क्षेत्र के बगहा, सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल एंड  कालेज में आज बुधवार को नव वर्ष कार्यक्रम धूमधाम से  मनाया गया । कार्यक्रम में भोजपुरी सम्राट गायक राजेश परदेसी ने बच्चों के बीच देवी गीत,देश भक्ति गीत,स्वच्छता पर गीत और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर गीत गाकर  उपस्थित अभिभावक,शिक्षक,शिक्षिकाओं को बेटियों के प्रति विशेष ध्यान देकर उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया । परदेसी ने उपस्थित बच्चों को दंत मंजन और ब्रस देकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित कर शौचालय के महत्ता को भी बताया  तो लोगो ने जोरदार तालिया बजाकर परदेशी का समर्थन किया तत्पश्चात  छात्र-छात्रओं ने परदेशी संग खूब सेल्फी लिये परदेसी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं को मैडल देकर सम्मानित भी किया कालेज के प्रबंधक दुर्गा प्र साद गुप्ता ने परदेसी को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया । प्रधानाचार्य शेष नाथ तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । इस मौके पर मुख्य रूप से तेज बहादुर,राजकुमार पाल,शत्रुघ्न ,सतीश,मनोज,अभिरंजन,विपिन,कमलेश,योगेश,अव...

जनपद बाँदा में हुई ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता

Image
जनपद बाँदा में हुई ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद फतेहपुर की राज ताइक्वांडो एकेडमी के 14 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अनेक प्रतियोगिताओं को जीतकर श्रेष्ठता में जनपद फतेहपुर का नाम सम्मलित कराते मान बढ़ाया, आज दिनांक 21 जनवरी को नीलकंठ पैलेस पटेलनगर में संरक्षक किशन मेहरोत्रा ने यू, पी, ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप द्वारा जारी प्रमाण पत्र विजयी खिलाडी ,,काजल, तनु, सृष्टि सिंह, शशांक आनन्द, शिवांश साहू, फैजान खान, सार्थक सिंह, प्रार्थ द्विवेदी, धीरज पाल, वैभव सिंह, शिवांश वर्मा, आदित्य राज, काव्य मेहरोत्रा, अमन सिंह, को वितरण करके शुभकामनाये दी, व संदेश में कहा, जनपद का नाम रोशन करने वाले व हम सभी का गौरव बढ़ाने वाले असली हीरो हमारे खिलाड़ी है, साथ ही इन सभी खिलाड़ियों को निखार कर सशक्त बनाने वाले कोच राजकुमार जिनको हर विजय का श्रेय जाता है, विजय तिलक लगाकर भविष्य की हर जीत की शुभकामनाये दी, कोच राजकुमार ने कहा आत्मशक्ति हर खेल में विजय प्राप्त कराता है, हुनर के साथ हर खिलाड़ी में आत्मशक्ति का प्रशिक्षण भी भरने का प्रयास करते है, कोषाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई देते कहा, ...

मण्डलायुक्त, एडीजी जोन एवं जिलाधिकारी ने माघ मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  सेक्टर मजिस्टेªट, पुलिस अधिकारी मेला क्षेत्र का पैदल निरीक्षण करें, कमियों को दूर करायें -मण्डलायुक्त मेला क्षेत्र से अतिक्रमण को मुक्त करें, साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यान -मण्डलायुक्त, प्रयागराज मण्डलायुक्त प्रयागराज डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, ए0डी0जी0 जोन प्रयागराज श्री प्रेम प्रकाश, जिलाधिकारी प्रयागराज श्री भानुचंद्र गोस्वामी ने मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगम क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने प्रमुख घाटों का निरीक्षण करते हुए घाटों में साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा संगम नोज वाले क्षेत्रों को समतल कराने के निर्देश दिये। संगम क्षेत्र में जिन मजिस्टेªटों एवं पुलिस के अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण करके देख ले कि कहीं पर भी कोई समस्या न आयें। इसके साथ ही जो कमिया नजर आएं उसको समय से पहले दूर करा लिया जाय।  जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता बाढ़ खण्ड को निर्देशित किया कि घाटों के विस्तार हेतु पानी आदि को रोकने के साथ-साथ मौके पर टीम लगाकर घाटों का विस्तार सुनिश्चित करें। उन्ह...

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट- कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज /कोरांव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार कोरांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में उ0नि0 वृजेश कुमार यादव,मय हमराह रि0का0 रविकांत रि0का0 गौतम सिंह के द्वारा सघन अभियान चलाकर प्रार्थनी करिश्मा देवी पत्नी सोहन लाल निवासी बरनपुर थाना कोरांव की नाबालिग लड़की अन्तिमा देवी को माण्ड़ा चौराहे से बरामद किया गया तथा बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले शिवाकांत पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम तिलाव थाना लालगंज जिला मिर्जापुर को कोरांव तिराहे से गिरफ्तार कर धारा मु0स0469/19धारा363,366,376,भादवि 3/4पाक्सो एक्ट के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन आज*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज प्रदेश के सभी जिलों में जिस उत्साह के साथ विद्यालय बंद करके प्रदर्शन किया गया विशेषकर प्रयागराज जिले की  भीड़ को देखते ही बनता था।जिसका नेतृत्व माननीय विधायक  सुरेश कुमार त्रिपाठी  जी कर रहे थे । बेसिक व माध्यमिक विद्यालय  के लगभग दो हजार शिक्षक मौजूद रहें और अपनी 10 सूत्री मांगों को जिलाधिकारी को  सौपे । जिलाधिकारी के माध्यम से यह 10 सूत्री मांगों को शासन को भेजने के लिए आग्रह की। शिक्षकों का  कहना था कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम इसी तरह धरना प्रदर्शन पूरे प्रदेश में करेंगे।

*5 दिवसीय विराट किसान मेला का तृतीय दिवस*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकरण को आधार से जोड़ने के बारे में दी गयी जानकारी कृषकों को अपनी आय में वृद्धि करने के लिए कृषि विविधरीकरण अपनाने के साथ-साथ पशुपालन, उद्यानीकरण, मछली पालन, आदि करने पर जोर देने की अपील की कृषि विभाग द्वारा 5 दिवसीय विराट किसान मेला के तृतीय दिवस की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार उप कृषि निदेशक प्रयागराज द्वारा किया गया। विराट किसान मेला में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि यंत्रों एवं फार्म मशीनरी सहित लगभग 60 विभागों/संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाया गया है।  विराट किसान मेला में अतिथि के रूप में श्री प्रदीप कुमार यादव, सहायक अभियन्ता, कार्यालय संयुक्त कृषि निदेशक, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के श्री सतीश कुमार, डाॅ0 मदनसेन, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, नैनी, डाॅ0 शैलेन्द्र कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक शुआट्स एवं जनपद के कृषि विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। उप कृषि निदेशक प्रयागराज द्वारा कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योज...

*मुआवज़े को लेकर किसानों ने मेजा एसडीएम का किया घेराव*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा बाबा तिवारी ने किसानों का मुद्दा गर्माते हुए कहा कि हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं ।  मामला बिसहिजन खुर्द फाटक पर अंडरपास व ओवरब्रिज का  बिसहिजन रेलवे फाटक को बीते एक वर्ष से बंद कर वहां अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बिसहिजन फाटक को बंद करने से बिसहिजन खुर्द, पहाड़पुर रामनगर, केवटहिया, मवैया, निवैया, मटिही, बकचूंदा आदि गांवों की लगभग तीस हजार आबादी को आवागमन हेतु खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं बीते छह महीनों में आधे-अधूरे बने अंडरपास में पानी भर जाने से पैदल आने-जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि जिगना, पाली आदि बने अंडरपासों पर बरसात में पानी भर जाता है, इससे सबक लेते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को उस वक्त बल मिल गया जब बाबा तिवारी आंदोलित किसानों व ग्रामीणों के साथ एसडीएम मेजा का घेराव किया।  उक्त अवसर पर उपस्थित भाजपा नेता सर्वेश तिवारी "बा...

*माघ मेला क्षेत्र में स्काउट / गाइड सेवा शिविर का आयोजन*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड जिला संघ प्रयागराज के तत्वाधान में आयोजित बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी आर0एन0 विश्वकर्मा(DIOS)श्री संजय कुमार कुशवाहा(BSA) व श्री अर्जुन सिंह(DI) के निर्देशन में माघ मेला क्षेत्र में स्काउट/गाइड सेवा शिविर का आयोजन किया गया है।पौष पूर्णिमा के अवसर पर सेवा शिविर का उद्घाटन जिला सहायक सचिव राज नारायण शुक्ला व जिला स्काउट मास्टर एवं समन्वयक (आयी0टी0) फ़िरोज़ आलम खान ने किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फ़िरोज़ आलम खान के नेतृत्व में विभाग के 10 युवा स्काउट मास्टर की टीम प्रत्येक स्नान पर्व के एक दिन पूर्व से एक दिन बाद तक सेवा कार्य हेतु तैनात की है।प्रत्येक स्नान पर्व पर संगम नोज़,हनुमान मंदिर,सोहबतियाबाग क्रासिंग,इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर टीम की तैनाती की गई है।तथा उपबेसिक शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह स्वयं मोनिटरिंग कर रहे है।टीम मुख्य रूप से घाट पर यात्रियों की सुरक्षा,ट्रैफिक कंट्रोल,भूले बिछड़ो को शिविर तक पहुंचना,स्टेशन पर यात्रियों को रास्ता बताने व सवारी तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।ब्लॉक स्काउट म...

*ग्राम पंचायत रामनगर में भ्रष्टाचार का बोलबाला किया गया सरकारी धन का दुरुपयोग*

Image
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज /मेजा  ब्लॉक उरूवा के ग्राम पंचायत  रामनगर में भ्रष्टाचार व्याप्त है जो  इस समय अपने चरम सीमा पर है जिसको लेकर ग्रामवासियों में इस भ्रष्टाचार के प्रतिआक्रोश देखने को मिल रहा है । ग्राम पंचायत  रामनगर प्रधान श्रीमती जीरा देवी बिंद के खिलाफ देवेश कुमार पुत्र कौशलेश कुमार और ग्राम वासियों का आरोप है कि प्रधान श्रीमती जीरा देवी के द्वारा विकास कार्यो जैसे सड़क निर्माण , नाली निर्माण , शौचालय निर्माण , हैंडपंप और प्रधानमंत्री आवास योजना आदि में घोर अनियमितता की गई है । जिसमें विकास कार्यो में वित्तीय दुरुपयोग किया गया है । जिसकी जांच जिला अधिकारी प्रयागराज के द्वारा पत्र संख्या 7682 शिकायत जांच दिनांक 14-1-19 को किया गया अनुपालन में सहायक अभियंता बेलन नहर प्रखंड प्रयागराज पत्र संख्या 100 दिनांक 21/01/ 2019 द्वारा  हस्ताक्षरित जांच अधिकारी नामित किया गया निर्मित शौचालय की सूची में मजरा जाति  अंकित नहीं है । सूची के अनूसार एक ही नाम से कई लाभार्थियों को शौचालय दिया गया है पति व पत्नी के नाम से अलग-अलग शौचालय दिया गया परंतु...
Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  *दीपा पासवान की बलात्कार एवं हत्या के विरोध में सौपा ज्ञापन*    उत्तरांचल में हुई घटना दीपा पासवान नाबालिग लड़की के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर हत्या कर दिया था ।आज उसी के विरोध में प्रयागराज जिलाधिकारी के यहां ज्ञापन दिया जिसमे अरविंद सरोज,लाला राम सरोज, अरुण विद्यार्थी जिला अध्यक्ष कौशांबी, राजेंद्र सरोज शोध छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय रन्जीत सरोज शोध छात्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय राजेश भारती सनी पासवान पासी अनूप पासी राहुल यादव क्रांति छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय पंकज सोनकर छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि लोगो की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनको फांसी की सजा देने का कार्य करे । अरविंद सरोज का कहना है कि- देश में हो रहे दलितों के साथ अत्याचार व दलित समाज के महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार के खिलाफ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता ,छात्र शोध ,छात्र और इलाहाबाद के अधिवक्ता संघ के लोग अत्याचार के खिलाफ एक साथ विभिन्न विचारधारा के लोग चाहे वह समाजवादी पार्टी के हो, चाहे बहुजन समाज पार्टी हो,...

भारत के उपेक्षित वीर वीरांगनाओं के जीवन चरित्र पर फिल्म बनाने हेतु बैठक

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज /झूंसी  विकासखण्ड बहादुरपुर के झूंसी दुर्जनपुर में डॉ एम लाल एम टी फिल्म एवं तथागत फिल्म इंटरनेशनल के संयुक्त आवाहन पर एक बैठक हुई। जिसमें राजा सुहेलदेव पासी सहित भारत के इतिहास में उपेक्षित महाराजाओं वीर वीरांगनाओ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,के जीवन चरित्र के ऊपर फिल्म शॉर्ट फिल्म धारावाहिक बनाने हेतु विचार किया गया । इस बैठक का आयोजन फिल्म डायरेक्टर श्री दया सरोज एवं जन जागरण के अच्छेलाल सरोज ने किया। डॉ माखन लाल टनाटन फिल्म रायटर एवं प्रोड्यूसर, डॉ सुभाष चंद्र पासी, पासी राजकुमार , नीरज पासी एडवोकेट , लालाराम सरोज अध्यक्ष प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा , मोतीलाल कश्यप, विमलेश विश्वकर्मा, डॉ रंजीत पासी, नागेन्द्र सिंह, प्रमोद भारतीय, नीरज पासी नेता जदयु आदि समाज के हजारों लोगों ने तन मन धन से फिल्म बनाने हेतु सहयोग करने का संकल्प लिया।

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों नें चोरी की घटना को दिया अंजाम

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / बारा कड़ाके की ठंड में जहां लोग शाम होते ही घरों में सिमट जाते हैं | तो वही चोरों के द्वारा चोरी की घटना का अपना ट्रेड ही बदला जाने लगा है | और वे घरों में चोरी करने के बजाए अंग्रेजी शराब की दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं | कुछ इसी तरह की घटना बारा थाना क्षेत्र के गन्ने मे संचालित हो रही अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया | दुकान का ताला टूटा देख स्थानीय लोगों ने सेल्समैन को दुकान का ताला टूटा हुआ होने की सूचना दी | मौके पर पहुंचे सेल्समैन के द्वारा बताया गया कि दुकान के अंदर रखी 8pm की 5 पेटी शराब चोरों के द्वारा चोरी की गई है | और गल्ले में रखे कुछ चिल्लर पैसे भी चोर अपने साथ ले गए | चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय बारा पुलिस को दी गई है |

गिट्टी बालू सिल्कासेन्ट का फर्जी रवन्ना बनाने वाले गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / घूरपुर  प्रयागराज के घूरपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी गिट्टी बालू व सिल्का सेन्ट का फ़र्ज़ी रवन्ना तैयार करने वाले गैंग का एक शातिर मास्टर माइंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुआ।शंकरगढ़ के शिवराज पुर चौराहे पर एक कंप्यूटर की दुकान में गिट्टी,बालू व सिल्का सेन्ट का फ़र्ज़ी रवन्ना तैयार कर राजस्व को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा था।घूरपुर पुलिस को सूचना मिली तो बताये गए स्थान पर एक कंप्यूटर की दुकान में एक व्यक्ति लैपटोप में काम कर रहा है ।पुलिस को देखकर भागा तो पुलिस ने पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति से पूछा गया तो बताया हम लोग सही रवने का एक  पीडीएफ रख लेते है व उसी पीडीएफ से लैपटॉप में paint सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहन संख्या दिन,वजन व चालक का नाम बिना QR कोड से छेड़छाड़ किये बदल देते है।इससे ज्यादा मुनाफा प्राप्त होता है। बाइट...पुलिस अधीक्षक अनिल यादव

मानवाधिकार के समान नाम से चल रहे संघ, नहीं कस पा रहे नकेल जनता हो रही भ्रमित

फतेहपुर में कई एसे संगठन सक्रिय है जो मानव अधिकार आयोग से मिलते-जुलते नामों का उपयोग कर रहे हैं। इसी तरह प्रदेशभर में एसे कई संस्थाएं-एनजीओ है जो आम जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। अनुचित उपयोग किया जा रहा है। एेसी संस्थाओं के काम करने के कारण फतेहपुर समेत प्रदेशभर की आम जनता में यह भ्रम पैदा होता है कि यह मानव अधिकार आयोग से संबंधित सरकारी संस्था होगी और लोग इनके झांसे मे आ जाते हैं। इस तरह के संगठन मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मिलते-जुलते नाम, लघुकृत नाम और उसके प्रतीकों के समान प्रतीक चिह्नों का भी उपयोग कर रहे हैं। जबकि इनका राष्टीय और राज्य के मानवाधिकार आयोगों से कोई वास्ता नहीं होता है। यह सिर्फ एनजीओ, संघ-संस्था के रुप में नाम का पंजीकरण करवा कर अपनी गतिविधियां शुरु कर देते हैं।  मानव अधिकार से मिलते-जुलते सक्रिय संगठन राजधानी सहित प्रदेशभर में मानवाधिकार आयोग के समान नाम वाले कई संगठन काम कर रहे है। यहां तक कि वाहनों पर भी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष की नाम पट्टिका लगी नजर आती है। आयोग के समान नाम वाले अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ, मानवाधिकार सुरक्षा ...

भाषण के दौरान प्रशासन व नेताओं में हुआ नोकझोंक

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज /मऊआइमा  मऊआइमा नगर पंचायत नाटी इमली चौराहा पर जन समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा '' एडवोकेट '',  जिला अध्यक्ष हरीश चंद्र द्विवेदी '' एडवोकेट '' , प्रदेश कार्यकारी सदस्य भीम सिंह, अध्यक्ष फूलचंद प्रेमी, भूपेंद्र पांडेय , अखिल विकल्प, दूधनाथ चौहान, सदस्य मोहम्मद रिजवान, एवं खेत मजदूर यूनियन के अनेक सदस्य उपस्थित हुए । जिसमें बारी बारी से सभी वक्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी । अंत में मुख्य अतिथि हरीश चंद्र द्विवेदी अपना भाषण देने के लिए मंच पर आए इतने में पुलिस के द्वारा सभा को खत्म करने का कहा गया जिसे लेकर नेताओं में आक्रोश आ गया । बताया जाता है कि परमिशन दोपहर 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मिला था। परमिशन दोपहर 2:00 बजने से पहले ही पुलिस के द्वारा सभा को खत्म करने को कहा गया । इसी को लेकर नेताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। सभा के दौरान मऊआइमा पुलिस मौके पर मौजूद रहीं। नोकझोंक बढ़ते देखकर मौके पर क्षेत्राधि...

तिहरे हत्या कांड के आरोपियों ने डाक्टर से मांगी रंगदारी रिपोर्ट दर्ज

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / करछना  तिहरे हत्या कांड के आरोपी ने मांगी रंगदारी रंगदारी नहीं देने पर डाक्टर को पीटा दी जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज । तिहरे हत्यारोपी की तलाश में पुलिस करछना थाना क्षेत्र के कई वर्ष पहले हुए तिहरे हत्याकांड के  आरोपी जेल से छूटने के बाद बेला चौराहा स्थित नर्सिंग होम के संचालक डा सुभाष चन्द्र शर्मा से गुंडा टैक्स मांगने पहुंच दस हजार रूपए की रंगदारी मांगने लगा ।  डाक्टर द्वारा मना करने पर डाक्टर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद डाक्टर ने हत्यारोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट व जान से मारने की शिकायत दर्ज़ करने के लिए थाने में तहरीर दी है और अपने जान‌ माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

किसानों के द्वारा फसलों का बीमा कराये जाने के उपरांत भी बीमा कंपनियो द्वारा नहीं किया जा रहा भुगतान

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  किसानों के द्वारा अपने फसल की सुरक्षा के लिए  विभिन्न बैंकों से अपनी फसलो का बीमा कराया गया था । पर धान की फसल तैयार होने के बाद हुई अचानक बारिश से पूरी फसल ही तहस-नहस हो गई | जिसके बाद किसानों के द्वारा उक्त बीमा कंपनियों को मैसेज दे कर मौके पर पहुंच कर के हुए नुकसान का मूल्यांकन कर मुआवजे की अपील की गयी | वहीं क्षेत्रीय हल्का लेखपालों के द्वारा भी बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल का मूल्यांकन किया गया | लेकिन उसके बावजूद भी बीमा कंपनियों ने किसानों के नुकसान हुए धान का मुआवजा देने में आनाकानी करती रही | जिसके कारण किसानों ने जनसुनवाई पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की लेकिन वहां से भी कोई कार्यवाही ना होने के कारण इस बार क्षेत्रीय किसानों के द्वारा बैंकों के कहने के बाद भी फसल बीमा नहीं कराया गया | वहीं क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि केसीसी लेते समय शाखा प्रबंधकों ने उन्हें बीमा कराने के लिए पुनः जोर दबाव दिया | लेकिन सभी किसानों ने एक स्वर में फसल बीमा कराने से इंकार कर दिया | और किसानों ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों से बताया कि जब उनकी ...

सोरेपुस्तो द्वारा दलित महिला के घर में घुसकर की गयी पिटायी

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / कौंधियारा  दरवाजे के सामने ऊपरी रखने से मना करने पर गांव के ही सोरेपुस्तो के द्वारा दलित महिला के घर में घुसकर जमकर पिटाई की गयी | पीड़ित महिला के द्वारा घटना से आहत होकर स्थानीय कौधियारा थाने में पहुंचकर उक्त दबंगों के विरुद्ध नामजद लिखित शिकायत की गई | घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की है | पीड़िता सुंदरी देवी के द्वारा बताया गया कि उनके दरवाजे पर पड़ोस के ही कुछ दबंग लोग ऊपरी रख रहे थे जिसका विरोध करने पर गुस्साए दबंगों ने उक्त दलित महिला के घर में घुसकर मारा पीटा | पीड़िता के द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है | जिस पर स्थानीय पुलिस के द्वारा कार्यवाही किए जाने का आश्वासन पीड़ित महिला को दिया गया है |

आठ किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस टीम ने चेकिंग दौरान शनिवार रात सिल्मी नहर पुलिया के पास से बाइक में सवार तीन युवकों को दबोच लिया। उनके पास से भारी मात्रा में गांजा व असलहा बरामद हुआ है। हत्थे चढ़े तस्करों ने बताया कि गैरजनपद से गांजा लाकर यहां आपूर्ति करते हैं। किशनपुर थानाध्यक्ष रामकिशोर यादव व उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार शनिवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक से मादक पदार्थ तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने सिल्मी गांव की नहर पुलिया के पास मुस्तैद हो गए। इसी बीच सिल्मी की ओर से आ रहे बाइक सवारों को पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो बाइक में रखी बोरी में आठ किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। हत्थे चढ़े गांजा तस्कर हथगाम थाना क्षेत्र के हनुमान सिंह का पुरवा निवासी हरिश्चन्द्र पासवान, रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे राठोरन मजरे हमीरमऊ निवासी विपिन सिंह और हेमेन्द्र कुमार दुबे को पुलिस ने पूछताछ व एफआइआर दर्ज करने के बाद कोर्ट भेज दिया। थानाध्यक्ष रामकिशोर यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर किशनपुर कस्बा गांजा लेकर जा रहे थे। गिरफ्तारी के समय थानाध्यक्ष के अलावा प्रथ्वीराज...

सर्दी लगने से हेडकांस्टेबल की मौत

चांदपुर थाने में तैनात एक हेडकांस्टेबल को शनिवार रात सर्दी लग गई। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने ध्यान दिया तो कमरे में हेडकांस्टेबल अचेतावस्था में लेटा था। आनन-फानन साथियों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रयागराज जनपद के पनाशा निवासी श्याम मोहन पाण्डेय चांदपुर थाने में पिछले एक वर्ष से हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम वह बिल्कुल ठीक थे। देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में जाकर सो गए थे। थानाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि श्याम मोहन रोजाना सुबह छह बजे तक उठ जाते थे लेकिन रविवार सुबह साढ़े नौ बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले। पुलिस कर्मियों ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शरीर अकड़ चुका था और अचेतावस्था में थे। हालत गंभीर देख उन्हें आनन-फानन अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां कुछ देर तक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डाक्टर ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर हैलट के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम मोहन की मौत सर्दी लगने से हुई है इस बात ...

कोचिंग से लौट रही छात्रा को शोहदों ने मारी टक्कर

औंग (फतेहपुर)। कोचिंग से लौट रही कक्षा 11 की छात्रा की जागरूकता ने शोहदों को ऐसा सबक सिखाया कि वे दोबारा ऐसी हिमाकत करने के पहले कई बार सोचेंगे। रास्ते में पीछा कर रहे शोहदों को सबक सिखाने कि लिए साइकिल ठीक कराने के बहाने एक दुकान पर रुक गई। दुकानदार का मोबाइल लेकर परिजनों को बात बताई और चल दी।रास्ते में शोहदों ने टक्कर मारकर छात्रा को गिरा दिया। तभी ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंच गए। आरोपियों को जमकर पिटाई की और पुलिस सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेजा है। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की छात्रा साइकिल से कोचिंग शनिवार शाम को कस्बे में आई थी। कोचिंग से लौटते समय रास्ते में बाइक सवार तीन शोहदों ने पीछा किया। आरोपियों को पीछा करते देखकर गांव के मोड़ पर पहुंची। वह परिचित की दुकान में साइकिल ठीक कराने के बहाने पहुंची। दुकानदार से मोबाइल लेकर परिजनों को सूचना दी। उसके बाद आगे गांव जाने लगी। रास्ते में सुनसान जगह देखकर बाइक सवार आरोपियों ने छात्रा को साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया। दूसरी ओर से परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। उन लोगों ने बाइक सवार शोहदों को पकड़ ...

पीएम तक पहुंचाएंगी खागा नपं की मेहनत

खागा। खागा में बने सूबे के पहले जैविक खाद प्लांट (एमआरएफ) सेंटर का संचालन रविवार से शुरू हो गया। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फीता काटकर प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब किसानों को जैविक खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ठोस कचरे से जैविक खाद बनाने की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की जिम्मेदारी की है कि वह कचरे को सड़क पर न फैलाए। जिससे खागा प्रदेश में नंबर एक की जगह पा सके। नगर को स्वच्छ रखने के लिए खागा नगर पंचायत की ओर से जो मेहनत हो रही है, वह उसे प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगी और हर हाल में इसे नगर पालिका का दर्जा दिलाएंगी। उन्होंने नगर पंचायत के प्रयासों की सराहना की और नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, उनके प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह, विधायक कृष्णा पासवान को साल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुस्लिमों के लिए सद्भावना मंडप बनाने का फैसला किया है और फतेहपुर में 2 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण होगा। कहा कि वह पूरा प्रयास करेंगी कि यह सद्भावना हाल खागा और बिंदकी तहसील क्षेत्र में भी बनाया जाए। मैटेरियल रि...

पशु क्रूरता में संदिग्ध आरोपी को पकड़ने पर थाना घेरा

हथगाम(फतेहपुर)। थाने में पशु क्रूरता के संदिग्ध आरोपी को लेकर आने में रविवार रात हंगामा हुआ। थाने में करीब एक सैकड़ा लोगों की भीड़ पहुंच गई। थाने को घेर लिया गया। पुलिस ने संदिग्ध को उसके भाई के सुपुर्द कर छोड़ दिया। पुलिस ने दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही है। हथगाम थाना क्षेत्र के मीरपारा वार्ड नंबर सात निवासी नसीम और शहनूर को 12 जनवरी को पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ में इसी मोहल्ले के भुट्टू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंची। मोहल्ले में भुट्टू के पकड़े जाने की खबर फैल गई। मोहल्ले के लोग उसके पक्ष में थाने पहुंचे। पुलिस पर आरोप लगाया कि किसी के बहकावे में उसको पकड़ा गया है। आरोपी का पहले की घटना से कोई वास्ता नहीं है। थाने में मौजूद भीड़ हंगामा काटने लगी। थानेदार आदित्य सिंह की भीड़ से झड़प हुई। पुलिस आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत नहीं दे सकी। पुलिस ने भुट्टू को उसके भाई कल्लू के सुपुर्द किया है। थानेदार आदित्य सिंह ने बताया कि संदिग्ध होने पर आरोपी को लाया गया था। उसे पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया गया है।

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

फतेहपुर। पहाड़ों मेें हो रही बर्फबारी का असर जिलेभर में दिखाई देने लगा है। सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ठंड की चपेट में आने से अमौली में चांदपुर थाने के पैरोकार व बिंदकी में वृद्ध की मौत हो गई। कोहरे की धुंध से सुबह पूरा शहर ढका रहा। दोपहर में कोहरे की धुंध कुछ कम हुई, लेकिन धूप नहीं दिखाई दी। धूप न निकलने की वजह से सर्दी का असर फिर बढ़ गया है। सड़कों पर लोग ठिठुरते हुए दिखाई दिए। बाजारों में सर्दी का असर देखने को मिला। दोपहर को कुछ चहल-पहल दिखाई दी और सुबह, शाम सन्नाटा पसरा रहा। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार नई कालोनी निवासी रामसजीवन गुप्ता शनिवार की शाम को खाना खाकर बिस्तर में सो गए। रात में अचानक ठंड लगने से तबियत खराब हुई। परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां पर उनकी मौत हो गई। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि आसमान में हल्के बादल रहेंगे। साथ ही कोहरे की धुंध भी रहेगी। सर्दी का असर जारी रहेगा। उधर, चांदपुर थाने में तैनात पैरोकोर की शनिवार रात ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। कानपुर में इलाज के दौरान सांसे थम गई। प्रयागराज जनपद के म...

बहन से विवाद के बाद नीम के पेड़ पर लगाई थी फांसी

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के करैंहा गांव में मायके में विवाहिता ने बहन से विवाद के बाद फांसी लगा ली थी। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गुत्थी सुलझाने लेने का दावा किया है। परिजनों की ओर से भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। ललौली थाना क्षेत्र के करैहा गांव के मेड़ू का डेरा निवासी दिवंगत जगदेव निषाद की बेटी रामा देवी (35) की शादी करीब 15 साल पहले कोर्रा कनक के पुराने डेरा गांव निवासी रामनरेश के साथ हुई थी। रामा देवी करीब तीन माह से लगातार मायके में रह रही थी। उसके तीन बच्चे भी पति के साथ ही रहते हैं। विवाहिता रामा देवी ने कोर्ट में गुजारा भत्ता और घरेलू हिंसा की याचिका दाखिल की थी। गांव किनारे दादी के घर में रामा देवी 15 जनवरी की रात छोटी बहन रीना के साथ सोने गई थी। घर के पीछे खेत से रामा देवी का 16 जनवरी की सुबह शव बरामद हुआ था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। जिससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा था। मां शिवप्यारी ने हत्या का आरोप दामाद पर लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने शनिवार को परिजनों से अलग-अलग बातचीत की। उन सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए...

स्कूल के 56 हैंडपंपों से निकल रहा दूषित पानी

अमौली। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के खराब हैंडपंपों को सही कराने का काम ठंडे बस्ते में पड़ा है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार रिबोर के लिए 23 हैंडपंप और 56 हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। पंचायतीराज विभाग को ग्राम पंचायत स्तर के स्कूलों की समस्याओं को वरीयता से हल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्कूल की बाउंड्रीवाल व खराब हैंडपंपों को मार्च के पहले सही कराना है। ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी पुष्पराज सिंह ने स्कूलों के खराब हैंडपंपों की सूची ब्लाक के खंड विकास अधिकारी को दी है, लेकिन अभी तक हैंडपंपों के सही कराने का काम शुरू नहीं हुआ है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि भाजीताला के स्कूल का एक साल से हैंडपंप रिबोर के लिए पड़ा है। इसी प्रकार कपिल जूनियर हाईस्कूल, तारनडेरा, देरनई द्वितीय, कुंदेरामपुर, तीरथसिंह के पुरवा, पंथू सिंह का पुरवा के स्कूल के हैंडपंप का रिबोर करना है। इसी प्रकार मवई, जारा, अहिरनपुर, भिखनीपुर, गंगूपुर, चतनपुर, कमासी, रनूपुर, मानेपुर, मड़वाही डेरा गांव के स्कूल में लगे हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। इनको सही कराने के लिए बीडीओ क...

मानवाधिकार के समान नाम से चल रहे संघ, नहीं कस पा रहे नकेल जनता हो रही भ्रमित

फतेहपुर में कई एसे संगठन सक्रिय है जो मानव अधिकार आयोग से मिलते-जुलते नामों का उपयोग कर रहे हैं। इसी तरह प्रदेशभर में एसे कई संस्थाएं-एनजीओ है जो आम जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं। अनुचित उपयोग किया जा रहा है। इस इस तरह के सभी संगठनों पर नकेल कसने के लिए राज्य शासन ने अक्टूबर, २०१७ में आयोग सहित सभी विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों और एसपी को कहा गया था, लेकिन अब तक इस तरह की संस्थाओं की पहचान तक नहीं हो पाई है। एेसी संस्थाओं के काम करने के कारण फतेहपुर समेत प्रदेशभर की आम जनता में यह भ्रम पैदा होता है कि यह मानव अधिकार आयोग से संबंधित सरकारी संस्था होगी और लोग इनके झांसे मे आ जाते हैं। इस तरह के संगठन मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मिलते-जुलते नाम, लघुकृत नाम और उसके प्रतीकों के समान प्रतीक चिह्नों का भी उपयोग कर रहे हैं। जबकि इनका राष्टीय और राज्य के मानवाधिकार आयोगों से कोई वास्ता नहीं होता है। यह सिर्फ एनजीओ, संघ-संस्था के रुप में नाम का पंजीकरण करवा कर अपनी गतिविधियां शुरु कर देते हैं।  मानव अधिकार से मिलते-जुलते सक्रिय संगठन राजधानी सहित प्रदेशभर में मानवाधिकार आयोग के...

*आज से चलेगा पल्स पोलियो अभियान*

Image
रिपोर्ट -कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज   जनपद में सघन पल्स पोलियों का अभियान 19 जनवरी से 24 तक चलेगा। जिसका शुभारम्भ माघ मेला क्षेत्र से नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर होगा। अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिये रणनीति बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी की निर्देशानुसार कार्य किया गया हैं जिसके तहत कार्यक्रम का माइक्रोप्लान  कर कार्य किया जायेगा | जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि शुन्य से पांच  वर्ष तक के कुल 876823 बच्चों को इस दौरान पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद में कुल 3263 पोलियों बूथ बनाये गये है। इस अभियान में 100815 घरों पर निर्धारित छह दिनों तक पोलियों टीम घर-घर सम्पर्क करके छूटे हुये बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेगी। इसके लिए कुल 64 ट्राजिट व 60 मोबाइल टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रोडवेज, रेलवे स्टेशन, ईट भठ्ठो, टैम्पों स्टैण्ड एवं मुख्य चौराहों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी | इसके लिए कुल 1898 स्वास्थ्यकर्मी टीम एवं 635 पर्यवेक्षक लगाये गये है, अभियान की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तै...

*राज्य स्तरीय (कैशमनी)वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  वालीबॉल प्रतियोगिता  के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच यूथ क्लब सुल्तानपुर तथा नागपुर यूथ क्लब के बीच खेला गया।  जिसमें यूथ क्लब सुल्तानपुर ने नागपुर यूथ क्लब को 25-20 26-24 तथा 25-17 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज तथा यूथ क्लब हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज ने यूथ क्लब हरियाणा को 25 -15 25-17 तथा 25-23 से हराया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज तथा यूथ क्लब सुल्तानपुर के बीच खेला गया। जिसमें अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज  ने यूथ क्लब सुल्तानपुर को 25-21,22-25,16-25,25-22 तथा 15-12 से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे समाजसेवी इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय के प्रतिनिधि मनीष उपाध्याय मोनू ने विजेता टीम अंसार क्लब मंडौर प्रयागराज ₹21 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। उप विजेता रही यूथ क्लब सुल्तानपुर को विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे प्रभाशंकर उर्फ रिंकू ओझा ने 1...

*करणी सेना के जिलाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / माण्डा  विकास खंड मांडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनी हेठार में स्वच्छता सफाई अभियान करणी सेना के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री नीरज द्विवेदी और उनके सहयोगियों द्वारा सफाई का अभियान यादव बस्ती हरिजन बस्ती सोनकर बस्ती और गंगा की घाट को साफ सुथरा करते हुए। सभी ने सफाई के प्रति संकल्प लिया इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार द्वारा साफ सफाई की मुहिम स्वच्छ भारत के तहत पूरे देश में चलाया जा रहा है लेकिन ग्राम बभनी में 10 साल से एक भी सफाई कर्मचारी नहीं है इस पर युवाओं ने अपनी नाराजगी सरकार के प्रति जताई और युवकों ने मिलकर कहा कि हमारा  यह संकल्प रहेगा कि मेरा गांव बने खुशहाल और सफाई का मुख्य उद्देश रहेगा।   इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद कुमार बिंद, दधीचि कुमार विमल, संजय गौतम, मुकेश मिश्रा ,अंकित तिवारी, दिनेश गौतम, राजेश सोनकर, विक्रम गौतम ,बृजेश यादव ,नरेंद्र कुमार ,योगेंद्र कुमार ,गुड्डू अली, विशाल ,संदीप कुमार ,राहुल कुमार ,राजेश वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे । ...

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  मा0 मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही ने अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान में 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का उद्घाटन किया। मा0 मंत्री ने कहा कि अच्छी कृषि के लिए आगे बढ़े। कृषि मंत्री ने कुपोषण के शिकार महिलायें एवं बच्चों को ध्यान में रखते हुए किसान भाईयों से जैविक खेती की ओर आगे बढ़ने की अपील की, जिससे कि पोषण आदि आवश्यक तत्व प्रचूर मात्रा में मिल सके तथा कुपोषण से निजात दिलायी जा सके। पशुओं के लिए गौआश्रय स्थल का निर्माण किया गया है। भारत में जो गायों की नस्ल है और इसमें जितना पोषक तत्व पाया जाता है और अन्य किसी जगह पर नहीं पाया जाता है। पहले लोग बताते थे कि खेती और बारी में खेती में खेती और बारी में साग-सब्जी आदि का उत्पादन किया जाता था। बाजार के अंदर जो भी उत्पादन किया जा रहा है उसकी खरीददारी भी चाहिए। जैसे आज की मांग है उसी प्रकार पैदावार भी की जाये। आज कल केमिकल अधिक डाला जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हमें खेती का पैर्टन बदलना होगा और जैविक खेती की ओर लोगो को जागरूक क...

*चोरों ने लाखों के जेवरात सहित दो लाख रुपए की चोरी की घटना को दिए अंजाम*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  मेजा थाना क्षेत्र के बिरतिया गांव में बीती रात्रि चोरो ने लाखों के स्वर्णाभूषणों सहित लगभग दो लाख रुपये नकद पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के कमलेश प्रसाद पटेल पुत्र राजित राम निवासी बिरतिया रात्रि खाना खाकर सो गये। सुबह जब उठे तो देखा सामने शटर का ताला टूटा हुआ था। वही बरामदे के कमरे मे लगा ताला भी टूटा मिला। आनन फानन में उन्होंने अपने परिजनों को आवाज लगाते हुए घर के अंदर पहुंचे तो कमरे में रखे दो बक्से गायब मिले। कमरे में ही रखे बड़े बक्से का ताला टूटा मिला। बक्से मे रखा लगभग तीन लाख का जेवर व दो लाख कैश गायब मिला। घर की कुछ दूरी सुनसान जगह पर दोनों बक्से टूटे पाये गये। भुक्तभोगी ने बताया की घर में बेटी के दोंग करने की तैयारी चल रही थी, जिससे परिजन खरीदारी में जुटे हुए थे। चोरी की इस बड़ी घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। भुक्तभोगी ने तत्काल 112 को सूचना दी। 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंच खानापूर्ति कर वापस चले गये। भुक्तभोगी ने इलाकाई पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी है।

*दुकान के बाहर सो रहे व्यवसाई के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / बारा   थाना क्षेत्र के गन्ने में दुकान के बाहर सो रहे व्यवसाई पर जानलेवा हमला करने वालों में से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर आज भेजा जेल | घायल युवक के परिजनों के द्वारा गांव के 6 लोगों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत कराया गया था | जिसमें प्रभारी निरीक्षक बारा के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 11/20 धारा 147 148 149 307 506 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर मुकदमे में वांछित रमेश कुमार तिवारी उर्फ राकेश तथा कपिल देव तिवारी निवासी गन्ने को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा गया | जिनके द्वारा 15/16 /01/2020 की रात में दुकान के बाहर सो रहे दीपक अग्रहरि पुत्र राकेश अग्रहरी उम्र 22 वर्ष को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार व सरिया से उस पर हमला किया था | और गंभीर रूप से चुटहिल होने के कारण दीपक को  मृत समझकर यह लोग घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे | नामजद अभियुक्तों में से दो की गिरफ्तारी होने के उपरांत अभी 4 अभियुक्त फरार ही चल रहे हैं | जिनकी गिरफ्तारी के लिए बारा पुलिस के द्वारा निरंतर दबिश दी जा रही है |

*कटने जा रहे गोवंश वाहन सहित जब्त, तस्कर फ़रार*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज / मेजा  तस्करी कर कटने के लिए ले जाये जा रहे गोवंश को मेजारोड पुलिस ने घेराबंदी कर जब्त कर लिया, जबकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।  मुखबिर की सूचना पर इलाकाई पुलिस ने धरपकड़ करने के लिए कड़ी घेराबंदी की। सुबह लगभग पांच बजे के आस-पास प्रयागराज से मिर्जापुर की ओर आ रही तेज़ रफ़्तार पिकअप को पुलिसपार्टी ने रुकने का इशारा किया तो गोवंशों से लदी पिकअप पटेल चौराहे से कोहड़ार रोड की तरफ भागी। चौराहे से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर श्यामकली इण्टर कालेज के समीप बगीचे में तश्कर पिकअप छोड़कर भाग निकले। गोवंश सहित पिक अप को पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया। मेजारोड चौकी इंचार्ज रवि शर्मा ने बताया कि मुखबीर के सूचना पर घेरा बन्दी कर के कटने के लिये ले जाये जा रहे थे। जिसको घेरा बन्दी कर के पकड़ लिया गया, मग़र तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे।

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0लखनऊ आज पुलिस निर्देशानुसार जन प्रतिनिधि व मा0सांसदों महानिदेशक उoप्रo एवं विधायकों के साथ गोष्ठी आहूत की गई

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  लखनऊ निर्देशानुसार जन-प्रतिनिधि व माo सांसदो एवं माo विधायको आदि के साथ मासिक रूप से अपराध नियंत्रण शांति एवं कानून व्यवस्था आदि विषयों पर विचार- विमर्श हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आहुत की गयी। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून/शांति व्यवस्था में सहयोग अपराध निरोधक समिति/सिविल डिफेंस कार्यरत है।जो पुलिस व जनता के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण है।जनता के व्यक्तियों व पुलिस के मध्य अधिक सामंजस्य स्थापित होगा अपराध उतना ही कम होगा और जनता में पुलिस की छवि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इसके लिए आवश्यक होगा की प्रत्येक थाना स्तर पर नियमित रूप से स्थानीय व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर ली जाये। प्रायःकतिपय क्षेत्रान्तर्गत जमीन सम्बंधित विवाद के उत्पन्न होने पर जनता के व्यक्तियों द्वारा जन प्रतिनिधियों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत किया जाता है ऐसी शिकायतों के प्राप्त होने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय थानों पर बताने पर त्वरित कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्र का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराय...

*मां की प्रेरणा से सामाजिक जीवन में जनता का सेवा करने का मौका-सिद्धार्थ नाथ सिंह*

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  मैं अपनी माँ की प्रेरणा से ही आज शहर पश्चिमी की जनता का सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ यह उदगार उत्तर प्रदेश सरकार प्रवक्ता एवं लघु,सूक्ष्म, मध्यम उद्योग,खादी व ग्रामोद्योग मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विद्यावती दरबारी बालिका इंटर कालेज लूकरगंज में माताश्री स्व0 सुमन सिंह की पुण्य स्मृति में कक्ष लोकार्पण पर व्यक्त किया। श्री सिंह ने छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा मैं और मेरी धर्मपत्नी डॉ नीता सिंह ने अपनी व्यक्तिगत आय का कुछ हिस्सा हमेशा परोपकारी कार्य मे लगाते है। इसी क्रम में एक जर्जर कक्ष का जीर्णोद्धार करवाया गया है।मा0 मंत्री ने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्षों की यादों को बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि आर्थिक संघर्ष जीवन में कभी भी बाधक नहीं बन सकती, कोई भी व्यक्ति जीवन में सच्चाई और ईमानदारी से ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है जैसे मेरे नाना स्व0 लाल बहादुर शास्त्री इसके जीवंत उदाहरण है। मैंने छात्राओं की सुविधा के लिए एक कक्ष का निर्माण कराया है। इससे पहले विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी ...

*राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन आ रहे हैं साथ*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज  तम्बाकू नियंत्रण उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सभी एक साथ आ रहे हैं फिर वो चाहे सरकारी विभाग हो या फिर गैर सरकारी संगठन ! भारत सरकार एवं डब्लू.एच.ओ द्वारा कराएँ गए  गेट्स-2 सर्वे : (ग्लोबल अडल्ट टेब्को सर्वे) के मुताबिक 5500 प्रतिदिन बच्चे / युवा प्रतिदिन तम्बाकू की शुरुवात करते हैं जो काफी चिंताजनक हैं  | प्रशिक्षण का आरम्भ करते हुए   मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ जी एस बाजपाई ने कहा की नशा एक ऐसी बीमारी हैं जो धीरे धीरे इन्सान को ख़त्म करती  हैं वह धन हानि के के साथ स्वास्थ्य पर बुरा असर करता हैं जो धीरे धीरे गंभीर रोग जैसे कैंसर    में परिवर्तित हो जीवन को ख़तम करता हैं |  उन्होंने बताया की गैर संचारी रोगों की जाँच के लिए अभियान शुरू किया गया हैं जिसमे सभी अपना सहयोग करे और 30 वर्ष से ऊपर के लोगों की शुगर बी.पी की जाँच अवश्य कराएँ |  प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद में कार्य कर रहे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर तम्बाकू उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति  लोग...

मां की प्रेरणा से सामाजिक जीवन में जनता का सेवा करने का मौका-सिद्धार्थ नाथ सिंह

Image
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा  प्रयागराज। मैं अपनी माँ की प्रेरणा से ही आज शहर पश्चिमी की जनता का सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ यह उदगार उत्तर प्रदेश सरकार प्रवक्ता एवं लघु,सूक्ष्म, मध्यम उद्योग,खादी व ग्रामोद्योग मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विद्यावती दरबारी बालिका इंटर कालेज लूकरगंज में माताश्री स्व0 सुमन सिंह की पुण्य स्मृति में कक्ष लोकार्पण पर व्यक्त किया। श्री सिंह ने छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा मैं और मेरी धर्मपत्नी डॉ नीता सिंह ने अपनी व्यक्तिगत आय का कुछ हिस्सा हमेशा परोपकारी कार्य मे लगाते है। इसी क्रम में एक जर्जर कक्ष का जीर्णोद्धार करवाया गया है।मा0 मंत्री ने अपने जीवन के प्रारंभिक वर्षों की यादों को बच्चों के साथ साझा करते हुए उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि आर्थिक संघर्ष जीवन में कभी भी बाधक नहीं बन सकती, कोई भी व्यक्ति जीवन में सच्चाई और ईमानदारी से ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है जैसे मेरे नाना स्व0 लाल बहादुर शास्त्री इसके जीवंत उदाहरण है। मैंने छात्राओं की सुविधा के लिए एक कक्ष का निर्माण कराया है। इससे पहले विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्...

पहुंच और रसूख के आगे दब गई रिपोर्ट

Image
✍मोहित दुबे की रिपोर्ट  फतेहपुर। पहुंच हो तो बड़ा से बड़ा जुर्म माफ हो सकता है। यह कहीं सटीक बैठे या न बैठे, लेकिन विकास क्षेत्र तेलीयानी की ग्रामसभा कोराई में पूरी तरह फिट बैठ रहा है। बानगी के तौर पर ब्लॉक तेलियानी की कोराई गांव में पंकज पुत्र स्व शिवलाल का कहना है की उसका मुख्यमंत्री आवास योजना सन 2018-19 की सूची में नाम था। उस सूची में 11 पात्रों को सूची में दिखा दिया गया। परंतु ग्रामप्रधान ने पंकज को आवास देने से मना कर दिया। पंकज ने प्रधान और सचिव पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र के माध्यम से शिकायत की। उसके बावजूद भी अभी तक कुछ नहीं किया गया। ग्राम प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी की साठगांठ से यहां विकास योजनाएं फेल हो रही हैं। भ्रष्टाचार की परत खुलने के बाद भी 'पहुंच' और 'रसूखदार' ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की हिम्मत अधिकारी नहीं जुटा पा रहे हैं। इंदिरा व लोहिया आवास के आवंटन में जमकर खेल किया गया।  शौचालय निर्माण में भी धांधली बरती गई। अपात्रों को बांटे गए आवास की पुष्टि भी हुई। जांच रिपोर्ट सीडीओ आफिस तक पहुंची भी, लेकिन पहुंच वाले वीडीओ पर कार्रवाई...