सप्ताह भर से गायब छात्र का दारागंज में मिला शव, मचा हड़कंप
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / मेजा
राजगीर का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले बाप व दादा ने घर के इकलौती औलाद को अच्छी शिक्षा देने के लिए परिवार-समाज से दूर नगर में किराये के मकान में रखा था। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। मंगलवार दोपहर परिजनों को मिली सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। मेजा थाना क्षेत्र के बिगहना गांव निवासी इंद्रदेव (17) पुत्र प्रमोद कुमार नैनी में किराये का रूम लेकर जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल (घोड़ेडीह) भीरपुर में इण्टर की पढ़ाई करता था। पिछले 6 तारीख को घर से साढ़े चार बजे अपने रूम के लिए निकला था। रात आठ बजे तक वह अपने साथियों के साथ रूम में मौजूद रहा। थोड़ी देर बाद रूम से निकला तब से वापस नही आया। दोस्तों और परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। रूम से निकलने के थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। मंगलवार को प्रयागराज के दारागंज गंगा घाट पर उसका शव पाया गया। जेब से मिली आईडी के अनुसार उसकी शिनाख्त इंद्रदेव पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बिगहना मेजा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक तीन बहनों साधना , कल्पना व सपना में साधना से छोटा था। मृतक छात्र की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033