*अवैध बालू खनन में पकड़े गये चार ट्रैक्टर*

रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा 

प्रयागराज / घूरपुर 


यमुना नदी से खनन पर जहां पूर्णतया रोक लगाई गई है | वही कुछ खनन माफियाओ के द्वारा चोरी छुपे आज भी यमुना नदी से अवैध बालू खनन कर बिना किसी प्रपत्र के ट्रैक्टरों पर लाद कर परिवहन कर रहे हैं | इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर बिना प्रपत्र के अमिलिया घाट से यमुना नदी की बालू लाकर परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को घूरपुर पुलिस ने पकड़ा | जब कि पुलिस को अपनी ओर आता देख चारों ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर खेत की तरफ भाग निकले | पकड़े गए चारों ट्रैक्टरो पर थाना प्रभारी घूरपुर के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया | जिनमे धारा 379 411 आईपीसी के साथ-साथ 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 3/57/70 उत्तर प्रदेश उप परिहार खनिज अधिनियम 3/5 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत चार अज्ञात ट्रैक्टर चालक  व चार अज्ञात  ट्रैक्टर मालिकों के नाम अभियोग पंजीकृत किया गया |

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*