*चौथे स्तम्भ का हो रहा हनन, अधिकारी मौन*
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज / बारा
बारा पावर प्लांट मिश्रा पुरवा में मजदूरों के धरने की कवरेज करने जा रहे मीडियाकर्मियों को कंपनी गेट पर अधिकारियों ने जबरदस्ती रूकवाया, मजदूरों की आवाज को दबाने की कोशिश, अधिकारी मौन । शंकरगढ़,बारा पावर प्लांट में काम कर रहे सैकड़ो किसानों व मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन को घेरा । बारा पावर प्लांट से प्रभावित गांव जोरवट, कपारी,बेमरा, खानसेमरा, मिश्रा पुरवा आदि गांवों के प्रभावित किसान व मजदूर जो पावर प्लांट के अंदर काम कर रहे। किसानों व मजदूरों ने पी एन डे कार्यालय का घेराव किया। मजदूरों का कहना है कि जेपी ग्रुप ने उन्हें पहले लेबर क्लास में रखा था उसी तरह टाटा कंपनी भी रख रही है। जिसका मजदूर विरोध कर रहे हैं ।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033