सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उसके भाई मनोज समेत 25 पर हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्नाव रेप पीड़िता के साथ रविवार को रायबरेली में हुए सड़क दुर्घटना मामले में सीबीआई ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. इसमें 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. आरोपियों में से एक अरुण सिंह को योगी सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का दामाद बताया जा रहा है. रेप पीड़ित के परिजनों का कहना है कि ये वो ही अरुण सिंह हैं, जो मंत्री के दामाद हैं और नवाबगंज से ब्लॉक प्रमुख हैं. सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में बांगरमऊ सीट से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उनके भाई मनोज समेत 25 लोगों पर हत्या, हत्या का प्रयास, आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. सीबीआई लखनऊ के एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने यह एफआईआर दर्ज की है. इन्हें बनाया गया है नामजद आरोपी दर्ज एफआईआर में कुलदीप सिंह सेंगर, मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्रा, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञा...