बिजली गिरने में चार लोगों की मौत,चार झुलसे

फतेहपुर। हल्की बारिश के दौरान रविवार दोपहर बाद बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की झुलसने से हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बाबा-पौत्र शामिल हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा है।

जहानाबाद थाने के रोशनपुर गांव निवासी स्वामादीन निषाद (55), पौत्र सर्वेश (19), बबली की पत्नी सुमित्रा (65), रामखेलावन (55) खेत में कामकाज निपटा रहे थे। करीब पौने चार बजे बारिश शुरू होते ही सभी लोग स्वामीदीन की झोपड़ी में बैठ गए। बिजली गिरने से चारों लोग चपेट में आए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। 

मौके पर स्वामीदीन और सर्वेश को मृत पाया गया। बाकी लोगों को जहानाबाद पीएचसी में भर्ती कराया गया है। ललौली थाने के बहुआ कस्बे के सर्वोदय नगर निवासी सुखराम पासवान (70), शास्त्री नगर निवासी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ बल्ले (55), आदित्य द्विवेदी (43) खेत से काम शाम करीब पांच बजे लौट रहे थे। गांव किनारे बिजली गिरने से सुखराम पासवान और लक्ष्मी प्रसाद की मौत हो गई। झुलसे आदित्य द्विवेदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ललौली थाने के दूलापुर गांव में जयपाल पासवान के खेत में बिजली गिरी। गांव के भेड़ पालक राजू पाल की पांच भेड़ मर गई। चार की झुलसने से हालत बिगड़ी है। किशनपुर थाने के गोंदौरा गांव में बिजली गिरी। गांव के छेद्दू का बेटा भूपेंद्र (12) झुलस गया। प्रेमचंद्र की पांच और रामखेलावन की दो बकरियों की मौत हो गई। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के बेनी का डेरा निवासी किसान शिवनंदन का बेटा देवराज (55) खेत की जुताई करके घर लौट रहा था। रास्ते में बरसात शुरू हो गई, तो वह बबूल के पेड़ के नीचे बैलों के साथ खड़ा हो गया। इसी दौरान जोरदार कड़ाके के साथ बिजली गिरी, जिसमें किसान और दोनों बैलों की झुलसकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसान के घर सूचना दी। परिजन शव घर उठा ले गए हैं। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारों को दैवी आपदा का लाभ दिलाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*