कानपुर से प्रयागराज जा रही राजधानी एक्सप्रेस से टकराया बाइक सवार बाल बाल बचा, बाइक के उड़े परखच्चे

फतेहपुर में कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस से औंग स्टेशन के रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार रात एक बाइक टकरा गई। बाइक की टंकी फट गई। बाइक चला रहा युवक दूर गिरने से घायल हो गया।

आरपीएफ कर्मियों ने क्षतिग्रस्त बाइक को केबिन के पास खड़ी कर दिया। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। हालांकि हादसे से ट्रेन सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं। औंग कस्बा से सकूराबाद मार्ग पर 65 नंबर रेलवे क्रासिंग है।

गुरुवार को किशुनीखेड़ा गांव निवासी पंकज रात करीब 11 बजे बाइक से कस्बा लौट रहा था। बंद रेलवे क्रासिंग से बाइक निकाल रहा था, तभी कानपुर की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन के सेफ्टी गॉर्ड से बाइक टकरा गई।

छिटक कर दूर गिरने से पंकज घायल हो गया। पंकज गांव में रहकर गल्ला खरीद का काम करता है। पंकज के परिजन मौके पर पहुंचे और कानपुर ले गए। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामला सामने आता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा, अभी उनके संज्ञान में नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*