अर्थ वायर की चपेट में आने से वृद्घा की मौत
अमौली (फतेहपुर)। बारिश में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाबुझा कर ग्रामीणों को शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर गांव निवासी रामसजीवन निषाद पत्नी दुर्जी देवी (70) के साथ गांव के बाहर नए मकान में रहते हैं। उनके दरवाजे पर बिजली का पोल लगा है। खंभे से सटाकर लकड़ियों का ढेर लगा था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश के दौरान पोल में करंट उतरा था, तभी वृद्धा लकड़ियां उठाने पहुंची थी। लकड़ियां उठाते समय वृद्ध खंभे की चपेट में आकर तड़फने लगी। घटना देखकर रामसजीवन ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने किसी तरह डंडे के सहारे वृद्घा को छुड़ाया, लेकिन देर हो चुकी थी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने हंगामा चालू किया। बिजली विभाग पर खंभे का अर्थ वायर खुला रखने की वजह से मौत का आरोप लगाया। एसओ राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। भीड़ को समझा बुुझाकर शांत किया। दुर्जी का बड़ा बेटा हरीशंकर गांव में खेती करता है। छोटा बेटा हरिनारायण सूूरत में नौकरी करता है। एसओ ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033