फूड एटीएम से एक कदम इंसानियत की ओर

फतेहपुर: एक कदम इंसानियत की ओर जज्बे को अपनाते हुए निर्धन, वृद्ध, बेसहारा व असहायों की भूख मिटाने की बड़ी सार्थक पहल शुरू की गई। गुरुवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने फूड एटीएम का शुभारंभ किया। साईं मंदिर कलक्टरगंज में हुए कार्यक्रम में बोलते हुए डीएम ने कहा कि वाकई यह पहल बहुत ही सार्थक है, निश्चित ही इसके दूरगामी परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि सार्थक व उत्कृष्ट कार्य में सभी को सहभागिता निभानी चाहिए। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व प्रदेश संयोजक महिला संगठन माधुरी साहू ने कहा कि सबके प्रयास से यह छोटा सा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि दानदाता फूड एटीएम व साईं राहत सामग्री स्थल पर भोजन सामग्री, फल, मिष्ठान, सहित कपड़े, चादर, जूते-चप्पल, बर्तन, स्टेशनरी सहित अन्य वस्तुएं दान कर सकते हैं। हमें हर जरूरतमंद तक यह सामग्री पहुंचाने में पूरी शिद्दत से काम करेंगे। ज्ञानवती साहू, भगवान देवी, रंजना कक्कड़, ललिता रस्तोगी, आशा पुरवार, आशा रस्तोगी, आशा सिंह, सुमन रावत, सलोनी मेहरोत्रा, रश्मि मानसिंह, नीता गुप्ता, गीता गुप्ता, मधु साहू, वंदा द्विवेदी, कविता गुप्ता, संगीता द्विवेदी, माया गुप्ता, मंजू मित्तल, अर्चना ओमर आदि रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*