तमंचा सटाकर एक लाख 15 हजार नकदी, जेवरात लूट ले गए

चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली मोहल्ले में लुटेरों ने शनिवार रात किसान के घर में धावा बोला। तमंचा के बल पर नगदी, जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

गुगौली निवासी जगदीश बाजपेई की पत्नी रामा देवी छत पर सोई थी। बेटा अमित, सुमित व परिवार के लोग नीचे कमरों में सो रहे थे। सुमित ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वग आंगन के पास बाथरूम जा रहा था। तभी पीछे से एक बदमाश ने तमंचा सटा दिया। दूसरे साथी कमरे में घुस गए। जान का खतरा भांपकर उसने विरोध नहीं किया। 

कुछ देर बाद बदमाश मेन गेट से भाग निकले। कमरे की अलमारी खुली थी। उससे सारा माल चोरी हो चुका था। बदमाश अलमारी के लॉकर से एक लाख 15 हजार कैश, अमित की पत्नी का सोने का हार, चार सोने की चूड़ी, छह अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक सलाई, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, एक हाफ पेटी, बच्चों के चांदी के जेवरात चुरा ले गए हैं। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*