दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल

फतेहपुर। घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और बाद में गला दबाकर हत्या करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। लंबे समय बाद पुलिस ने जांच महज 18 दिनों में पूरी की है।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। घटना नौ जुलाई देर शाम की थी। आठ साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसका पिता मुंबई में सिलाई का काम करता है। बच्ची अचानक लापता हो गई। उसकी मां व अन्य लोग बच्ची को इधर-उधर तलाश रहे थे। रात लगभग आठ बजे मोहल्ले के ही फारूख के साथ बच्ची को अंतिम बार देखा गया था। दूसरे बच्चों से यह बात पता चलने पर परिजनों ने फारूख के घर में खोजबीन की। एक बोरे में बच्ची का शव बरामद हुआ था। गुस्साई भीड़ ने फारूख को पीटकर पुलिस के हवाले किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। प्रकरण की विवेचना कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने की। जांच के दौरान बच्ची की वादी मां के बयान दर्ज किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि के साक्ष्य लगाए गए। आरोपी के घर से शव बरामद होने के साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है। विवेचक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। ट्रायल के दौरान फोरेंसिक साक्ष्यों की रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले को भेजा जेल

औंग। कस्बे में एक पड़ोसन को धमका कर तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा। बोलेरो को किराए पर चलाने का काम करने वाले जलील अहमद पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का भी आरोप है। सोमवार को जलील अहमद को पुलिस ने कानपुर के गड़रियनपुरवा से पकड़ा था। तहरीर में दुष्कर्म करने के साथ वीडियो बनाने व किसी से कहने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी देने का भी जिक्र है। छह वर्ष पहले जलील अहमद का बड़ा भाई भी एक दिव्यांग से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*