अनियंत्रित टाटा मैजिक कंटेनर में भिड़ी, 11 घायल

बकेवर (फतेहपुर)। नामामऊ के पास सोमवार सुबह हाईवे पर सवारियों से भरी टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर कंटेनर में पीछे से भिड़ गई। चालक समेत 11 सवारियां घायल हो गईं। मैजिक के अगले हिस्से में फंसे चार लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। चालक समेत दो को बाद में कानपुर रेफर किया गया।

बकेवर थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी बंदीदीन का बेटा अर्जुन (26) मैजिक में 10 सवारियां बैठाकर चौडगरा जा रहा था। जैसे ही मैजिक नामामऊ के पास पहुंची, मैजिक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटेनर से भिड़ गई। भिड़ंत होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे। मैजिक वाहन का आगे का हिस्सा पिचक जाने से चार लोग फंसे थे। पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से इन्हें करीब आधे घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। चालक अर्जुन, जहानाबाद थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी नितेश (35), इंद्रजीत, प्रताप सिंह, वेदमती पत्नी प्रताप सिंह निवासी कोरसम, नितिन कुमार निवासी घनश्यामपुर, राहुल वाजपेयी निवासी अहिरवां कानपुर, जयबुल निसा निवासी जहनाबाद, रुबीना खातून निवासी जहनाबाद, छात्र छत्रसाल पांडेय निवासी बरीपाल कानपुर, बब्बू पुत्री जावेद अहमद (4) को एंबुलेंस से बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां से चालक अर्जुन और नितेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*