मायके में विवाहिता की मौत, नहीं आए ससुरालीजन

फतेहपुर। प्रसव के करीब दो हफ्ते बाद ही बाद विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की मां ने पति और ससुराल वालों पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। तहरीर में पति पर गर्भवती बेटी को जबरन मायके छोड़ जाने व इलाज में सहयोग न कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कौशांबी जिले के मंझनपुर थाने के जुबरा गांव निवासी सवित्री धाता में रहती है। उसकी बेटी सीमा (20) की कस्बे में ही रहने वाले देवराज के बेटे सर्वेश के साथ एक साल पहले शादी हुई थी। सावित्री ने बताया कि गर्भवती होने के बाद दामाद बेटी की देखरेख नहीं करता था। वह बीमार रहती थी। एक महीने पहले वह बेटी को उसके घर जबरन छोड़कर चला गया था, जबकि बेटी रुकने के लिए तैयार नहीं थी। पखवारे भर पहले बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई। उसने कई बार दामाद को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। वह गरीब महिला है। ऐसे में बेटी का इलाज नहीं करा पाई। रविवार की रात बेटी की मौत हो गई। मौत के बाद बेटी के ससुराल वाले नहीं आए। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मां की तहरीर के मुताबिक छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*