मैजिक व कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, कड़ी मशक्कत के बाद वाहन से निकाली गईं चार सवारियां, 11 घायल

यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां मैजिक वाहन व कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मैजिक सवार चार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

यह घटना बकेवर थाना क्षेत्र के नानामऊ के पास हाईवे की है। यहां सवारियों से भरी मैजिक में पीछे ने कंटेनर में टक्कर मार दी। घटना में मैजिस सवर सभी 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जहानाबाद से सवारी लेकर एक मैजिक वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था। किसी वजह से आगे चल रहे कंटेनर के ब्रेक मारते ही मैजिक पीछे से जा भिड़ा।

मैजिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया। इससे आगे बैठे चार लोग वहीं फस गए। लहूलुहान हालत में उन्हें 1 घंटे बाद बाहर निकाला जा सका। टक्कर की आवाज सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा। 

घटना में इंद्रजीत निवासी कानपुर, चालक अर्जुन सिंह ग्राम इसेपुर, प्रताप सिंह, वेद मती पत्नी प्रताप सिंह निवासी कोरसम,  नितिन कुमार निवासी घनश्यामपुर जहनाबाद, नितेश कुमार निवासी घनश्यामपुर, राहुल बाजपेई निवासी अहिरवा कानपुर, जयबुल निसा निवासी जहानाबाद, रुबीना खातून निवासी जहानाबाद, छत्रसाल पांडे निवासी बरीपाल कानपुर, बब्बू पुत्री जावेद अहमद घायल हुए हैं।



Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*