चलती टेंपो से शिक्षिका का मोबाइल छीना

खागा। कस्बे के पूर्वी बाईपास और जीटी रोड पर अलग-अलग दो हादसे हुए। एक हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए, जबकि दूसरी दुर्घटना में एंबुलेंस की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार जालौन निवासी परिवार बाल-बाल बच गया।

जालौन जिले के सिरसा कलार के रहने वाले बृजकिशोर मिश्र, उनकी पत्नी मालती मिश्रा, साढ़ू प्रमोद कुमार व नातिन कार से वाराणसी जा रहे थे। खागा पूर्वी बाईपास पर पीछे से आ रही एक एंबुलेंस ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे कूड़े के ढेर में जा घुसे। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। वाहनों की चपेट में आने से बाइक सवार सुजरही खागा के ओमप्रकाश घायल हुए। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी तरह सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव निवासी श्रवण श्रीवास्तव बाइक से फतेहपुर से खागा आ रहे थे। जैसे ही वह सब्जी मंडी के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*