बिना पंजीयन के मिले छह अस्पताल, सामान जब्त

फतेहपुर : 30 लाख आबादी वाले जनपद में मात्र 57 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं, लेकिन संचालन ढाई सैकड़ा से अधिक का हो रहा है।सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने अब बिना पंजीयन संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। इसके लिए उन्होंने डिप्टी सीएमओ डा. सुरेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की है जो ऐसे अमान्य नर्सिंग होम के खिलाफ पकड़ कर कार्रवाई करेगी। बुधवार को टीम ने थरियांव व असोथर क्षेत्र में छापा मारकर बिना पंजीयन संचालित हो रहे छह नर्सिंग होम पकड़े और सामान जब्त कर लिया। तीन दिन में संतोष जनक जवाब न देने की दशा में मुकदमा दर्ज कराने की नोटिस दे दी।

डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने पहले थरियांव व बाद में असोथर कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान शिव नर्सिंग होम, एसके कैथल अस्पताल, महिला हास्पिटल, चौहान क्लीनिक सहित छह को बिना पंजीयन के संचालित पाया गया। टीम के अनुसार इनका सामान जब्त कर लिया गया है। नोटिस दी गयी है कि यह तीन दिन के अंदर अपना जवाब दें, और मानक के अनुसार अपने संस्थान का पंजीयन कराएं। अगर यह पंजीयन नहीं कराते तो इनके खिलाफ संबंधित के थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। हालांकि टीम की छापेमारी शुरू हुई तो क्षेत्र में चर्चा फैल गयी, और आनन फानन में अनेक संस्थानों के शटर गिराकर बोर्ड तक हटा दिए गए। डा. सुरेश ने कहा कि अभियान आगे भी चलेगा और अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होमों में सरकारी ताला डाला जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*