सेक्स रैकेट: कौन है वो विधायक जिसके पास भेजी जाती थी नाबालिग लड़की?

सोशल मीडिया पर बिहार के एक बड़े राजनीतिक दल के एक विधायक का नाम वायरल हो रहा है. उधर जिले में भी उस विधायक के नाम को लेकर पूरी चर्चा है. इस प्रकरण में भोजपुर जिले के ही एक विधायक का नाम सामने आ रहा है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.


देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेली गई एक नाबालिग लड़की के बयान से बिहार में सफेदपोशों का काला सच सामने आ गया है. कोर्ट में सोमवार को दिए गए बयान में पीड़ित लड़की ने एक विधायक का जिक्र किया है जिसके पास उसे भेजा जाता था. हालांकि उसने उसका नाम नहीं बताया है.

नाबालिग ने कोर्ट में दिये बयान में आरा के एक इंजीनियर के आवास और होटलों में भी ले जाने की बात कही है. अब पुलिस विधायक की पहचान और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी में जुटी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर वो विधायक कौन है?

एसपी बोले- मामले की तह तक पहुंचेंगे
हालांकि इस मामले पर आरा के एसपी सुशील कुमार ने कहा कि किशोरी ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया है. सिर्फ एक विधायक के पास भेजे जाने की बात कही है. हम पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं.

विधायक के नाम को लेकर कयास
सोशल मीडिया पर बिहार के एक बड़े राजनीतिक दल के एक विधायक का नाम वायरल हो रहा है. उधर जिले में भी उस विधायक के नाम को लेकर पूरी चर्चा है. इस प्रकरण में भोजपुर जिले के ही एक विधायक का नाम सामने आ रहा है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.

कुछ भी कहने से बच रही पुलिस
इस मामले में पुलिस के बड़े अधिकारी कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग बच्ची को लेकर भोजपुर पुलिस विधायक के फ्लैट का सत्यापन करा सकती है. लेकिन हम उनका नाम तब तक नहीं बता सकते जब तक कि पुलिस के सूत्र हमें जानकारी न दे दें.


Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*