मेडिकल स्टोर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बहुआ। मेडिकल स्टोर कारोबारी के घर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी और मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।
ललौली कस्बा निवासी अजीज उल्ला का बेटा रजा खान मेडिकल स्टोर संचालक है। उसके घर से रविवार रात चार मोबाइल, 35 हजार नकदी चोरी हुआ था। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी थी। एसआई शैलेंद्र सिंह ने ललौली कस्बे के सातआना मोहल्ले के बड़ी तकिया निवासी बंटा उर्फ मौफीद अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललौली कस्बे से पकड़ा गया। उसके पास चोरी के तीन मोबाइल और 25 हजार की रकम बरामद हुई है। एसओ केशवदास वर्मा ने बताया कि कुछ संदिग्ध पूछताछ के लिए उठाए गए थे। उनसे ही आरोपी का नाम सामने आया। तभी उसे पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान चोरी करना कबूल किया।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033