शिवराज ने आजम खान पर कसा तंज, कहा- मानसिक रोगी संसद में रहने लायक नहीं
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र की सरकार ने गरीबों के लिए उज्ज्वला जैसी तमाम योजनाएं लाकर उनके लिए काम किया है. योगी सरकार भी प्रदेश में अच्छा काम कर रही है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे. यहां पर दलित बस्ती में उन्होंने सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया. इस दौरान उन्होंने सपा सासंद आजम खान पर तंज कसते हुए कहा कि जिस संस्कृति में माता- बहन और बेटियों को पूज्जनीय माना जाता है. देवी का रूप दिया गया है. उन्होंने कहा कि आजम ने लोकसभा में भी सभापति की पीठ पर बैठी हुई सदस्य के बारे में जो टिप्पणी उनके बारे में की, ऐसा लगता है कि ये व्यक्ति मानसिक रोगी है. ऐसे मानसिक विकृत व्यक्ति को राजनीति और संसद में रहने का अधिकार नहीं है.
शिवराज आगे कहते हैं कि भारत मां को डायन कहने वाला मानसिक रोगी व्यक्ति संसद में रहने लायक नहीं है. लेकिन अश्चर्य तब और होता जब सपा मुखिया अखिलेश यादव मुस्कराते उनका विरोध नहीं करते हैं. इस दौरान शिवराज सिंह ने गरीब तबके के लोगों को मिलने वाली योजनाओं के लाभ को लेकर मोदी और योगी सरकार की जमकर तारीफ की.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र की सरकार ने गरीबों के लिए उज्ज्वला जैसी तमाम योजनाएं लाकर उनके लिए काम किया है. योगी सरकार भी प्रदेश में अच्छा काम कर रही है. उत्तर प्रदेश के में विकास को देखते हुए वे ये कहने में संकोच नहीं करेंगे कि योगी सरकार को पांच साल का और मौका मिलना चाहिए. इस मौके पर चौहान ने कहा कि हमारी सत्ता के लिए नहीं काम करती है. देश बनाने के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा का अभियान देश बनाने का अभियान है, इसलिए लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा उसके बाद यहां की जनता देखेगी कि भाजपा की सरकार में विकास किस तरह से हो रहा है. उन्होंने कहा कि वे आज यहां पर आए हैं. उन्होंने दलित बस्ती में जाकर सदस्यता अभियान का शुरुआत गोरखपुर में करने की इच्छा प्रकट की थी.
(रिपोर्ट: रामगोपाल द्विवेदी)
उन्होंने कहा उसके बाद यहां की जनता देखेगी कि भाजपा की सरकार में विकास किस तरह से हो रहा है. उन्होंने कहा कि वे आज यहां पर आए हैं. उन्होंने दलित बस्ती में जाकर सदस्यता अभियान का शुरुआत गोरखपुर में करने की इच्छा प्रकट की थी.
(रिपोर्ट: रामगोपाल द्विवेदी)
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033