आंधी तूफान ने गाजीपुर रोड पर गिरा पेड़, लगा कई घण्टे जाम

फ़तेहपुर। गाजीपुर थाना के अन्तर्गत चुरियानी में आंधी व बारिश से पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे यातायात बाधित रहा। शाम को तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के कारण चुरीयानी के पास गाजीपुर रोड मेँ खड़े बड़े-बड़े पेड़ सड़क के बीचो-बीच गिर गए। जिस कारण सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया।
जाम में फंसे लोगों ने इधर उधर से निकलने का प्रयास किया तो वह खेतों की गीली मट्टिी में फस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद सड़क के बीचो-बीच पड़े पेट को कटवा कर किसी तरह से यातायात बहाल करवाया। आज शाम को तेज आंधी तूफान के साथ जमकर हुई बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया। गाजीपुर रोड पर बसे गांव चुरीयानी के पास किनारे बड़ा पेड़ खड़ा था। जो शाम आंधी तूफान के चलते सड़क के बीचो बीच अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि जब पेड़ गिरा उस समय सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गाजीपुर रोड पर पेड़ गिर जाने के बाद फ़तेहपुर की ओर आने जाने वाले वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। जिसमें राहगीरों को घण्टो इंतजार के बाद राहत मिली।


Comments