प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावक व छात्र परेशान
फ़तेहपुर। प्राइवेट स्कूल संचालकों की मनमानी के चलते अभिभावक परेशान है। क्योंकि बच्चों की पढ़ाई की फीस व डोनेशन जमा करने में अभिभावकों का सारा बजट बिगड़ गया है। अभिभावक कर्ज व उधार लेकर अपने बच्चों का दाखिला करवाने पर मजबूर है। प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस के नाम पर किये जाने वाली मनमानी के खिलाफ शिक्षा विभाग की कुछ बोलने के बजाय मुंह बंद कर रखा है। प्राइवेट स्कूल संचालकों को कोई यह पूछने वाला नहीं कि आखिर किसके नाम पर इतनी भारी भरकम रकम एडमीशन के नाम वसूली जा रही है।
यहां बता दें कि हर अभिभावकों के स्कूल प्रबंधकों को द्वारा किसी न किसी मद के नाम पर पैसा वसूला जाता है। इसके अलावा हर साल किताबों में बदलाव किये जाने से इसकी अलग मंहगाई की मार झेलनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिल रहा है। शहर के नामी गिरामी निजी व कॉन्वेंट स्कूलों में मनमानी तरीके से एडमीशन व फीस के साथ डोनेशन में बिल्डिंग, बिजली, पानी, पंखा, ड्रेस, किताब, जनरेटर के नाम पर अभिभावकों से भारी भरकम पैसे वसूले जा रहे है। हाईफाई स्कूलों में एडमीशन फीस लगभग दस हजार रुपये से है वहीं छोटे स्कूलों में लगभग तीन से चार हजार रुपया है। इसके बाद हर माह की फीस अलग है। शहर में सरकारी स्कूल व कॉलेज अच्छा न होने के कारण मजबूरी में अपने बच्चों के कैरियर को देखते हुए अधिक पैसा देकर एडमीशन कराने को मजबूर है। स्कूलों मे एनसीईआरटी की किताबों की जगह निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को खरीदवा रहे हे जिसमें स्कूल प्रबंधन को अधिक कमीशन मिल रहा है। इस बार हर किताब पर पन्द्रह से बीस फीसदी दाम बढ़े है। जबकि किताबें वहीं पुरानी है। एनसीआरटी की किताबों से तीन गुना अधिक दाम देकर प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें खरीदने पड़ रही है। ऐसे हालत में नौकरी पेशा करने वाले अभिभावकों की हालत वैसे ही खराब है। अगर दो बच्चे है तो उन्हें पढ़ाना भारी पड़ रहा है। नौकरी पेशा के अलावा अन्य लोगों के बस में नहीं है कि अपने बच्चों को निजी अच्छे स्कूलों में दाखिला करा सके। प्राइवेट स्कूल हर साल मनमानी तरीके से अभिभावकों से डोनेशन ,भवन, ड्रेस आदि के नाम पर भारी भरकम रकम चुकानी पड़ रही है। अभिभावकों में इससे आक्रोश है लेकिन खुलकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ बोल नहीं पा रहे है।
मोहित दुबे की रिपोर्ट 6393753148
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033