जिला महिला अस्पताल में राज्य टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

फतेहपुर: जिला महिला अस्पताल को अपग्रेड किया जाए, इसके लिए जिला प्रशासन ने भारत सरकार की एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस स्टैंडर्ड) योजना के तहत आवेदन किया है। प्रशासन ने योजना के तहत अस्पताल के उच्चीकरण व सुविधा बहाली के लिए विशेष बजट मांगा। इसके परिप्रेक्ष्य में राज्य की टीम ने जिले में सुविधा पड़ताल के लिए डेरा डाल दिया है। बुधवार को दूसरे दिन भी टीम ने अलग-अलग सुविधाओं की उपयोगिता और संचालन की गुणवत्ता देखते हुए व्यवस्थाओं को सूची बद्ध किया।

राज्य टीम की सदस्य डॉ. स्वल्भा स्वरूप व डॉ. एके त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल की सेवाओं का जायजा लिया। बुधवार को अस्पताल का नजारा बिल्कुल बदला दिखा। हर दो घंटे में अस्पताल में झाड़ू-पोछा लगाकर चकाचक किया जाता रहा। डॉक्टर जहां ओपीडी में मौजूद मिले तो वही पैरा मेडिकल स्टाफ की शतप्रतिशत उपस्थित रही। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर लाउडस्पीकर की सुविधा सबका ध्यान खींचती रही, जिसमें मरीजों के लिए यह एनाउंस होता रहा कि कौन सा डॉक्टर किस कक्ष में बैठता है और कौन सी सुविधा किस कक्ष में मिलती है। यह देखकर टीम के सदस्य भी काफी प्रभावित दिखे, चूंकि जिला स्तर पर यह सुविधाएं किसी निजी नर्सिंग होम से कम नहीं है। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. रेखारानी, प्रशासनिक अधिकारी जिला महिला अस्पताल शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इन बिदुओं पर टीम की नजर जमी लेबर रूम, ओपीडी, अल्ट्रा साउंड, लैब, पैथालॉजी, जच्चा-बच्चा वार्ड, केएमसी-कंगारू वार्ड, छोटे बच्चों के लिए बना एनआइसीयू, साफ-सफाई, गार्डनिग व लांड्री जैसी सुविधाओं की जांच में टीमें ने नजर टिका दी है। अगर यह सुविधाएं सही ढंग से संचालित हो रही तो अस्पताल की ग्रेडिग बेहतर होगी बदहाल होने की दशा में कम अंक दिए जाएंगे। तीन साल तक सरकार देगी विशेष बजट जिला महिला अस्पताल उक्त योजना में शामिल हो जाता है तो केंद्र सरकार प्रति बेड हर माह 10 हजार रुपये विशेष बजट देगी। तीन साल तक बजट देने के बाद सरकार चौथे साल में 15 लाख की मदद राशि भी प्रदान करेंगी। लेकिन यह पाने के लिए जिला अस्पताल को पहले राज्य टीम के समक्ष कम से कम 70 फीसद अंक अर्जित करने होंगे, इसके बाद केंद्रीय टीम के समक्ष भी उसे पास होना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*