सेक्स रैकेट: 'गलत काम' के लिए लखनऊ भी भेजी गई थी नाबालिग
इस रैकेट से जुड़ी अनिता तो पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है, लेकिन वह लाली को ढूंढने में लगी हुई है. इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तालाश भी जारी है.
बिहार के भोजपुर में सेक्स रैकेट में कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर कई तथ्यों को पुलिस खंगाल रही है. इनमें एक जानकारी जो अहम है वह नाबालिग लड़की को लखनऊ ले जाने की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग ने कोर्ट में जो बयान दिया है इसके अनुसार लाली और अनिता उसे लखनऊ लेकर भी गई थी जहां उसके साथ गलत काम किया गया था.
सेक्स रैकेट का क्या है लखनऊ कनेक्शन?
अब सवाल ये है कि एक विधायक का नाम इस मामले में सामने आने के बाद क्या यूपी के राजनेताओं से भी इसके तार जुड़ते हैं? हालांकि पुलिस ने बिहार के विधायक के नाम की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन नाबालिग के बयान के आधार पर इसमें अभी कई खुलासे होने बाकी हैं.
लाली को ढूंढने में लगी है पुलिस

बहरहाल इस रैकेट से जुड़ी अनिता तो पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी है, लेकिन वह लाली को ढूंढने में लगी हुई है. इतना ही नहीं इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तालाश भी जारी है.
नाबालिग बच्ची ने दर्ज करवाया अपना बयान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाली वही है जिसका नाबालिग बच्ची ने नाम लिया है और उसके बारे में अपना बयान दर्ज करवाया है. दरअसल बच्एची ने बताया है कि माह पहले नगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाली लाली नाम की लड़की ने नाबालिग बच्ची को पटना अनिता देवी के पास पहुंचाया था.

नगर थाने में दर्ज है मामला
बता दें कि सेक्स रैकेट में फंसाई गई भोजपुर की नाबालिग बच्ची पटना से भागकर अपने घर पहुंची थी. इसके बाद परिजनों ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया. नाबालिग बच्ची के भाई के आवेदन में अनिता देवी और पटना के संजीत को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
नाबालिग ने बताई एक-एक बात
बता दें कि पटना से किसी तरह भागी नाबालिग लड़की ने पुलिस को सारी बात बताई है. इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस के सहयोग से पटना में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था.
नाबालिग और आरोपियों के बयान कलमबंद
इसके बाद कोर्ट में पीड़ित बच्ची, पकड़ी गयी संचालिका और अनुसंधानकर्ता का 164 का बयान सोमवार को दर्ज कराया गया. कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने तीनों का बयान कलमबंद किया गया है.

Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033