हादसे में लाइनमैन की मौत, एसएसओ घायल
खागा। पूर्वी बाईपास पर पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार रात पैदल हाईवे पार करते समय कंटेनर की टक्कर से लाइनमैन की मौत हो गई, सबस्टेशन ऑपरेटर घायल है। पुलिस ने कंटेनर को पकड़ लिया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी गांव निवासी शिवसिंह का बेटा सुशील सिंह (35) खागा उपकेंद्र ग्रामीण में संविदा पद पर लाइनमैन था। सुजरही गांव निवासी रंजीत का बेटा महेंद्र कुमार एसएसओ है। दोनों शुक्रवार की रात पूर्वी बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के सामने शराब की दुकान के पास खड़े थे। दोनों जैसे ही सड़क पार कर पेट्रोल पंप की तरफ जाने लगे तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचल दिया। सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र कुमार घायल हुए। हादसा देख लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद जब पुलिस पहुंची तो घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मौत की खबर सुशील के घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033