नहर में डूबकर छात्र की मौत

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में सेनीपुर सूपा नहर के बीच झाल में नहाते समय छात्र का पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया, उसकी डूबकर मौत हो गई। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद शाकिब को बाहर निकाला जा सका। जिला अस्पताल से परिजन शव घर लेकर चले गए हैं।

शहर के पीरनपुर मोहल्ला निवासी शकील अहमद का बेटा शाकिब (20) इंटर का छात्र था। मौसेरे भाई इमरान ने बताया कि शाकिब बाइक से दो दोस्तों के साथ घर से रविवार की दोपहर निकला था। रास्ते में तीनों नहर में नहाने लगे। नहाते समय शाकिब गहराई में डूबने लगा, साथियों का शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। करीब आधा घंटे बाद शाकिब को बाहर निकाला जा सका। सांसे चलती देखकर एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि झाल के पास गहरा गड्ढा है। उसी की गहराई में डूूब गया था। उताराने पर बाहर निकाला गया। इमरान ने बताया कि छात्र के पिता हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं। उनका प्रापर्टी कारोबार है। ज्वालागंज में दुकान भी है। उसके साथ कौन गया था, इसके बारे में पता नहीं चला है। मलवां एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*