दूधिया व औषधीय वृक्षों की हो रही मौत

फतेहपुर।  असोथर थाना क्षेत्र ऐझी मे गाजीपुर थाना क्षेत्र का ठेकेदार गोवर्धन द्वारा लगातार आरामसीन संचालको की सह मे दूधिया व औषधीय वृक्षों का कटान वन विभाग और पुलिस प्रशासन की नजरों में धूल झोंक कर किया जा रहा है। आरामसीन संचालक स्वयं अपना ट्रक्टर भेज कर यह कार्य कराते हैं। केन्द्रीय शासन वृक्षारोपण का लक्ष निर्धारित करती है। फिर भी समय से लक्ष पूरा नही हो पाता। क्योंकि पेपर बाजी कराकर खानापूरी करने से वृक्षारोपण अभियान पूरा नही हो सकता। मानवाधिकार एवं उपभोक्ता फोरम फतेहपुर के जिलाध्यक्ष की माने तो पर्यावरण संरक्षण के लिए कठोरता के साथ ठोस कदम उठाने की जरुरत है। नये वृक्षों को भारी मात्रा में लगाना साथ ही पुराने पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने वाले प्राण वायु पोषक तत्व जनित औषधीय दूधिया व आक्सीजन युक्त पेड़ों को भी बचाना होगा। तभी हमारा पर्यावरण संरक्षित और सुरक्षित रह सकता है। वृक्ष लगाओ, जीवन पाओ। वृक्ष हमारे जीवन धन हैं, इनसे ही पलता जीवन है। इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष असोथर से वार्ता करने पर कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके ऊपर शक्ति से कार्यवाही की जायेगी। दोषी लोगों को बक्सा नही जायेगा।

रिपोर्टर श्रवणकुमार तिवारी फतेहपुर।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*