बाबा रामदेव की बढ़ी मुश्किलें! पतंजलि पर लग सकता है 3.5 करोड़ तक तक का जुर्माना

योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि एक बार फिर विवादों में फसती हुई नज़र आ रही है. अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) की एक रिपोर्ट में पतंजलि द्वारा शर्बत के दो ब्रांड्स पर भारत और अमेरिका में अलग-अलग गुणवत्ता को उजागर किया गया है.
इस वजह से अमेरिकी खाद्य विभाग पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के खिलाफ केस दर्ज करने पर विचार कर रहा है. दोषी पाए जाने पर कंपनी पर करीब 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के दो शर्बत ब्रांड पर में अलग-अलग दावे किए गए हैं.
कंपनी के भारत में बेचे जाने के लिए शर्बत उत्पादों के लेबल पर अलग दावे किए गए है, जबकि अमेरिका निर्यात किए जाने वाले शरबत में अलग दावे हैं. यदि पतंजलि के खिलाफ आरोप सही पाए गए, तो आपराधिक मुकदमा और पांच लाख अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगा सकता है. यही नहीं, कंपनी के अधिकारियों को तीन साल की सजा हो सकती है.
मॉरीन ए वेंटजेल नाम की USFDA के एक जांच अधिकारी ने पिछले साल 7 और 8 मई को पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के हरिद्वार संयंत्र की इकाई-तीन का निरीक्षण किया था. वेंटजेल ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में कहा कि मैंने पाया कि घरेलू (भारत) और अंतरराष्ट्रीय (अमेरिका) बाजारों में ‘बेल शर्बत’ और ‘गुलाब शर्बत’ नाम के उत्पाद पतंजलि के ब्रांड नाम से बेचे जा रहे हैं और भारतीय लेबल पर औषधीय और आहार संबंधी अतिरिक्त दावे हैं.
वेंटजेल की निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक पतंजलि के हरिद्वार प्लांट में जहां शहद की प्रोसेसिंग होती है, वहां प्रोडक्शन इक्विपमेंट के ऊपर कबूतर उड़ रहे थे. उन्हें बताया गया कि प्रोडक्शन के वक्त कबूतरों को हटा दिया जाएगा. वहीं पतंजलि ग्रुप के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा की ओर से इस रिपोर्ट के बाबत पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*