रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा प्रयागराज /अन्दावा। आज अंदावा संकुल में प्राथमिक विद्यालय रामापुर, प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुर ,प्राथमिक विद्यालय अंदावाउच्च प्राथमिक विद्यालय अंदावा प्राथमिक विद्यालय भागीपुर के बच्चों और शिक्षकों ने बृहद रैली निकाली ।संकुल प्रभारी सुभाष यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षक श्रीमती ललिता वर्मा, श्रीमती बसंती भट्ट श्रीमती वंदना श्रीवास्तव श्रीमती, मंजू लता, श्रीमती मीना यादव ,सुनील, गयासुद्दीन, सोमेंद्र रईसा बानू आदि सभी शिक्षकों सहित लगभग 300 बच्चों ने रैली में भाग लिया ।साथ ही ग्राम वासियों को भी जल ही जीवन है और जल संरक्षण कैसे करें इसके विषय में विस्तृत जानकारी दी गई ।न्यू टाउन हॉल स्कूल के विकास भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने भी बच्चों शिक्षकों और अभिभावकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।ग्रामवासियों से पौध लगाने की अपील की गयी और साथ ही जो पौधे लगाये गये हैँ उनको संरक्षित और सुरक्षित रखने की भी बात की गयी । उन्हें बताया गया कि यदि हम वृक्ष रोपण करेंगे तो हमारा जल भी बचेगा तब हम सुरक्षित जीवन जी पाएंगे क्योंकि हम जल नही बना सकते । इसलिए जल बचाना ही ए...