राज्य पुरस्कार जांच शिविर (गाइड) का समापन आज
रिपोर्ट - कैलाश विश्वकर्मा
प्रयागराज
उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के तत्वाधान में आयोजित राज्य पुरस्कार गाइड का आयोजन जिला गाइड कमिश्नर एवं प्रधानाचार्य मेरी वाना मेकर गर्ल्स इंटर कालेज प्रयागराज श्रीमती शुभा वाशिगटन जी के नेतृत्व में आज सम्पन्न हो गया।मेरी वानांमकेर गर्ल्स इंटर कालेज के परिसर में आयोजित गाइड कैम्प दिनाँक 17/8/19 को आरम्भ हुआ था जो 5 दिन तक चला।जिला गाइड कमिश्नर श्रीमती शुभा वाशिंगटन द्वारा विद्यालय में ही भोजन,आवास व छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतज़ाम किये गए थे।लीडर ऑफ द कोर्स श्रीमती साधना शर्मा(LT-गाइड) परीक्षक के रूप में रायबरेली से आई थी।उन्होंने मेरी वाना मेकर और परिषदीय गाइड्स की विशेष रूप से सराहना की।प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार तक के दक्षता पदकों की जांच की गई तथा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।समय समय पर अतिथियों को बुलाकर गाइड्स का उत्साह वर्धन किया गया।जिला स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टेन श्री फ़िरोज़ आलम खान,श्रीमती प्रवीण सिंह, प्रधानाचार्य व जिला समन्वयक स्वीप एवं जल संरक्षण प्रयागराज श्री निरंजन सिंह जी तथा उनकी धर्मपत्नी जी भी शिविर में उत्साहवर्धन हेतु लगातार अपनी उपस्थिति बनाये हुए थे।आज कैम्प के पांचवे दिन समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्यायुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज श्री आर0एन0 विश्वकर्मा जी को आमंत्रित किया गया।संयोजक प्रधानाचार्य एवं जिला गाइड कमिश्नर शुभा वाशिंगटन जी ने समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।मेरी वाना मेकर की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में मंगल गीत गाये।मेघा नामक गाइड ने सर्व धर्म समभाव पर बड़े ही मनोहारी ढंग से अपने विचार व्यक्त किये।15 विद्यालयो की 85 बालिकाओं ने शिविर में प्रतिभाग किया। जिला स्काउट मास्टर श्री फ़िरोज़ आलम व श्रीमती प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पहली बार बेसिक विभाग के 8 विद्यालयो की 40 गाइड्स ने प्रातिभाग किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संजय कुशवाहा जी,उप बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुन सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी श्री संजय यादव,श्री मनोज राय, श्री शिव कुमार यादव,श्री संतोष श्रीवास्तव,श्री वरुण मिश्रा,डॉ0 अनिल कुमार सिंह व जिला कमिश्नर स्काउट श्री मदन मोहन शंखधर जी ने संयोजक प्रधानाचार्य व जिला कमिश्नर गाइड व जिला संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियो को शुभकामनाएं दी है।सहायक प्रशिक्षक के रूप डॉ0 शशि जायसवाल,सुधा शुक्ला, डॉ0 रीना सिंह, मंजू यादव,संगीता जैकब,रुशदा नाहीद,मंजुला कुमारी,वंदना मिश्रा,किरन पाठक,रेखा तिवारी,गायत्री यादव ने परीक्षाओं को सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।छात्राओं को बी0पी0 सिक्स,संकेत वार्ता,कैंपिंग,गैजेट्स,सेल्फ डिफेंस,कुकिंग,पायनियरिंग,जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।सहायक सचिव श्री राजनारायण,ब्लॉक स्काउट मास्टर मनोज मौर्या जी,बृजेश यादव जी,ने भी शिविर में प्रातिभाग कर सहयोग प्रदान किया।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033