अन्ना मवेशियों को हांकते समय वृद्घा कुंए में गिरी, मौत
खागा। अलग-अलग दो घटनाओं में कुएं में गिरकर दो महिलाओं की मौत हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र हरदों गांव में खेत में घुसे अन्ना मवेशियों को भगाते समय वृद्धा कुएं में गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। एक अन्य घटना में बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पैर फिसलने से महिला की कुएं में गरकर मौत हो गई।
खागा कोतवाली क्षेत्र हरदों गांव निवासी महावीर पाल पत्नी फूलमती (70) के साथ फसल की रखवाली के लिए खेत में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। महावीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कुछ मवेशी खेत में घुसे थे। वह खाना खा रहे थे। पत्नी फूलमती डंडा लेकर मवेशियों को हांकने चली गई। इसके बाद नहीं लौटी। महावीर ने बताया कि पत्नी के वापस न आने पर सोचा कि वह घर किसी काम से गई होगी। परिजन चारा काटने शाम को खेत पहुंचे। फूलमती के घर न पहुंचने का पता लगा। खोजबीन शुरू की गई। खेत से कुछ दूर स्थित रात होने के कारण कुएं में कुछ समझ में नहीं आया। शनिवार सुबह खोजबीन करते कुएं के पास पहुंचा। कुएं में फूलमती का शव पड़ा हुआ था। कोतवाली पुलिस, दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। रस्सी से बांधकर शव को बाहर निकाला जा सका। कोतवाल चिरंजीव मोहन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033