डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को लगाई फटकार
फतेहपुर। डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 71 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई और छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पिछले तहसील दिवस की शिकायत में लापरवाही करने पर फटकार लगाई।
सदर तहसील सभागार के संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। संबंधित अधिकारी मौके पर कर्मचारियों को भेज कर उसका निस्तारण कराएं। कब्जे हटवाएं, अतिक्रमण हटवाने में कोई अधिकारी लापरवाही करता है तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम संजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नौ अगस्त को वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा।इस मौके पर एसपी रमेश, एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, डीपीआरओ अजय आनंद सरोज, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment
वन फोर्थ (हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र/न्यूज पोर्टल) 7054273033