कोयला सप्लायर के घर से नकदी,जेवरात चोरी

फतेहपुर। कोयला व्यापारी के घर ताला तोड़कर चोर नगदी और जेवरात चुरा ले गए। इलाकाई लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे। कमरे, अलमारी के लॉकर टूटे देखकर हैरान रह गए। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची।
बांदा जिले के मर्का थाने के साड़ा गांव निवासी रामनरेश सिंह का बेटा धर्मेंद्र प्रताप सिंह ईट भट्ठों में कोयला सप्लाई काम करता है। शहर के हरिहरगंज के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी टेक चंद्र मिश्रा चंढ़ीगढ़ में एयरफोर्स में है। उनके खाली मकान में कई साल से धर्मेंद्र, छोटे भाई अंशू सिंह और पत्नी को लेकर किराए पर रहता है। अंशू सिंह ने बताया कि उसके परिवार में दादा का देहांत हो गया था। वह लोग 15 अगस्त को गांव चले गए थे। घर में रविवार को तेरहवीं का आयोजन है। पड़ोसियों ने सुबह दस बजे गेट का ताला टूटा देखकर चोरी की सूचना दी। बड़े भाई के पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण अंशू सिंह घर आए। यहां गेट, कमरे और अलमारी का लॉकर टूटा पाया। कमरे में अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। लॉकर में 80 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात थे, जो चोरी हुए हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चौकी पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*मा0 मंत्री कृषि ने 05 दिवसीय पारम्परिक मेला/महोत्सव का किया उद्घाटन*

सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, ठंड से एक की मौत

*मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर*